Will be able to listen to music together on video call

वीडियो कॉल पर एक साथ सुन सकेंगे म्यूजिक

काट्सऍप वीडियो कॉल के दौरान म्यूजिक ऑडियो शेयर करने की सुविधा, देगा। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा। इसमें बताया गया है कि वीडियो के साथ एक साथ म्यूजिक सुन सकते हैं। वीडियो कॉल में स्क्रीन शेयर करते समय डिवाइस में ऑडियो प्ले करने पर वह भी कॉल में शामिल लोगों को सुनाई देगा। फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है।

New option to send photos released

फोटो भेजने का नया विकल्प जारी

व्हाट्सऐप ने दुनिया भर के यूजर के लिए एक खास फीचर जारी किया है। इसकी मदद से अब यूजर किसी भी फोटो और वीडियो को फाइल के रूप में ओरिजनल क्वालिटी में साझा कर पाएंगे। इस फीचर को आईओएस के लिए जारी नए अपडेट के साथ पेश किया है।

Bulk select feature will be available in Gmail

जीमेल में बल्क सेलेक्ट का फीचर मिलेगा

एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर जीमेल मोबाइल ऐप में एक बल्क सेलेक्ट फीचर जल्द मिलने वाला है। यह फीचर गूगल वर्कस्पेस और M पर्सनल खातों वाले यूजर के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा यूजर आईओएस डिवाइस पर गूगल शीट से चार्ट कॉपी कर सकते हैं ।

Gemini AI will be launched next year

जेमिनी एआई अगले साल होगा लॉन्च

गूगल ने जेमिनी एआई के लॉन्च को अगले साल जनवरी तक के लिए टाल दिया है। जेमिनी को एप्लीकेशन्स की वाइड रेंज को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है, जो ज्यादा एडवांस टास्क के लिए इमेज और टेक्स्ट जैसे डेटा को मर्ज करता है।

Bluesky

Bluesky to launch automatic moderation tool

ब्लूस्की ऑटोमेटिक मॉडरेशन टूल लॉन्च करेगा

सोशल मीडिया नेटवर्क ब्लूस्की एडवांस ऑटोमेटिक टूल लॉन्च कर रहा है। यह कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को चिह्नित करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी यूजर लिस्ट (यूजर्स की सामान्य सूची) और मॉडरेशन लिस्ट (एक साथ कई यूजर को म्यूट या ब्लॉक करने के लिए आपके द्वारा बनाई गई लिस्ट) सहित नए फीचर्स भी लॉन्च करेगी।

Microsoft

Microsoft’s Co-Pilot available to everyone

माइक्रोसॉफ्ट का को-पायलट सभी के लिए उपलब्ध

माइक्रोसॉफ्ट का को-पायलट (पूर्व में बिंग चैट और बिंग चैट एंटरप्राइज) अब सभी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी ने फरवरी में कोपिलॉट को प्रीव्यू में लॉन्च किया था। को-पायलट जीपीटी-4 जैसे शक्तिशाली एआई मॉडल के साथ नवीनतम जानकारी तक पहुंच प्रदान करता है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, जब पात्र यूजर लॉगइन करेंगे तो, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त लागत के वाणिज्यिक डाटा सुरक्षा प्राप्त होता होगी। जबकि माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस पर नजर नहीं रखेगा।

Telegram

Will be able to access the channel from profile in Telegram

टेलीग्राम में प्रोफाइल से चैनल तक पहुंच सकेंगे

टेलीग्राम ने कई नए फीचर्स शुरू किए हैं। यूजर किसी चैनल की प्रोफाइल से समान चैनल तक पहुंच सकते हैं। टेलीग्राम ने कहा, यूजर के पास अब केवल दो टैप से फ्रेंड्स और फेवरेट चैनलों की स्टोरीज की रीच बढ़ाने का पावर है। टेक्स्ट, ऑडियो या वीडियो कमेंट्स जैसे अतिरिक्त कंटेंट जोड़ने का ऑप्शन स्टोरी कहने के एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। प्राइवेसी प्रोटेक्शन सुनिश्चित करते हुए रीपोस्टिंग एखीवन को दिखाई देने वाली स्टोरीज तक ही सीमित है।

Soa Technology

Will be able to create many types of music with Google’s AI

गूगल के एआई से कई तरह के म्यूजिक बना सकेंगे

गूगल का नया कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) आपको दुनियाभर के इंस्ट्रूमेंट्स से प्रेरित म्यूजिक बनाने की सुविधा देता है। गूगल आपको दुनियाभर के 100 से ज्यादा इंस्ट्रूमेंट्स में से एक चुनने की अनुमति देगा। टेक्स्ट-टू- म्यूजिक एआई टूल वेब, एंड्रॉइड या आईओएस पर एआई टेस्ट किचन ऐप में उपलब्ध है। गूगल ने कहा, रिजल्ट को शेप देने के लिए अपने प्रांप्ट में मूढी, हैप्पी या रोमांटिक जैसे शब्द भी जोड़ सकते हैं या फेस्टिव जिंगल बनाने के लिए मैरी या जॉयफुल भी जोड़ सकते हैं।

Soa Technology

Google Maps will appear in changed color

गूगल मैप्स बदले हुए रंग में नजर आएगा

गूगल मैप्स यूजर को नए रंग में नजर आ सकता है। गूगल ने मैप्स के लिए एक नया कलर पैलेट जारी किया गया है। यह बदलाव G एंड्रॉयड के साथ आईओएस और वेब यूजर को भी नजर आएगा। इससे पहले मैप्स के लिए हाल ही में कुछ नए फीचर को भी जारी किया गया था। इनमें रूट्स के इमर्सिव व्यू, डिटेल नेविगेशन और ट्रांजिट फिल्टर जैसी सुविधाएं शामिल है।

Chat lock feature will come in WhatsApp Web

Two new shortcut buttons will be available in WhatsApp

व्हाट्सऐप में दो नए शॉर्टकट बटन मिलेंगे

व्हाट्सऐप में दो नए शॉर्टकट बटन आने वाले हैं। इनकी मदद से प्लेटफॉर्म पर चैट को लॉक करना काफी आसान हो जाएगा। वेबीटाइंफो के मुताबिक पहला शॉर्टकट व्हाट्सऐप की चैट लिस्ट में मिलेगा, जहां से किसी भी चैट को आसानी से लॉक किया जा सकेगा। इसके लिए चैट पर कुछ टच करना होगा और इसके बाद थ्री-डॉट बटन पर क्लिक करके लॉक चैट विकल्प पर टैप करना होगा। वहीं, दूसरा शॉर्टकट टॉगल बटन के रूप में मौजूद होगा।