Toll will have to be paid according to distance from March 2024: Gadkari

मार्च 2024 से दूरी के हिसाब से चुकाना होगा टोल : गडकरी

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि राजमार्गो पर लगे मौजूदा टोल प्लाजा को हटाने के लिए अगले साल मार्च तक जीपीएस आधारित टोल संग्रह प्रणाली सहित नई तकनीकों को लागू किया जाएगा। इससे यातायात जाम को कम करने में मद्द मिलेगी। साथ ही वाहन चालकों से हाईवे पर तय की गई वास्तविक दूरी के हिसाब से ही टोल वसूल किया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि सरकार देश में टोल प्लाजा को बदलने के लिए जीपीएस आधारित टोल सिस्टम सहित नई तकनीकों पर विचार कर रही है। हम अगले साल मार्च तक पूरे देश में नया जीपीएस सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नेि स्वचालित टोल संग्रह को सक्षम बनाने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट महचान प्रणाली (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरा) के दो पायलट प्रोजेक्ट भी चलाए हैं।

New Delhi, Agency. Union Minister Nitin Gadkari on Wednesday said new technologies, including GPS-based toll collection system, will be implemented by March next year to remove existing toll plazas on highways. This will help in reducing traffic jams. Also, toll will be collected from the drivers according to the actual distance traveled on the highway.

Gadkari said the government is considering new technologies, including GPS-based toll systems, to replace toll plazas in the country. We will start the new GPS satellite based toll collection across the country by March next year. He said that the Ministry of Road Transport and Highways has also run two pilot projects of Automatic Number Plate Reader Camera to enable automated toll collection.

Next year X may also bring payment service

अगले साल एक्स भी ला सकता है भुगतान सेवा

एक्स को मनी ट्रांसफर का लाइसेंस मिल गया है। हालांकि, एक्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे एक्स पर पेमेंट ट्रांसफर करने की सुविधा दी जा सकेगी जिसके बाद यूजर किसी के भी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा व्हाट्सऐप और फेसबुक में है। एक्स की पेमेंट सर्विस में यूजर को किसी बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर को अगले साल में जारी किया जा सकता है।

There will be automatic album feature on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर ऑटोमैटिक एल्बम फीचर होगा

व्हाट्सऐप चैनलों के लिए ऑटोमैटिक एल्बम फीचर शुरू करेगा। यह चैनलों में शेयर किए गए कंटेंट को बढ़ाकर और उन्हें एक एल्बम में समाहित कर यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा। यूजर कलेक्शन तक पहुंचने के लिए ऑटोमैटिक एल्बम पर आसानी से टैप कर सकते हैं। यह चैनलों में शेयर मीडिया कंटेंट के नेविगेशन को सरल बनाता है।

Microsoft brings AI small language model

माइक्रोसॉफ्ट एआई स्मॉल लैंग्वेज मॉडल लाया

माइक्रोसॉफ्ट ने एआई स्मॉल लैंग्वेज मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने दावा किया कि वह 2.7 अरब पैरामीटर वाले भाषा मॉडल फी-2 जारी कर रही है, जो भाषा समझ क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। कंपनी ने लैंग्वेज मॉडल पर अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए एआई स्टूडियो मॉडल कैटलॉग में फी-2 उपलब्ध कराया है।

Will be able to add video notes in status

स्टेटस में लगा पाएंगे वीडियो नोट्स

इंस्टाग्राम यूजर स्टेटस में शॉर्ट वीडियो नोट्स लगा सकेंगे। यह फीचर भी ठीक उसी तरह काम करेगा, जिस तरह से व्हाट्सऐप स्टेटस काम करता है। पहले यूजर स्टेटस अपडेट के लिए केवल टेक्स्ट या इमोजी का ही इस्तेमाल कर पाते थे। अब यूजर स्टेटस अपडेट में दो सेकंड का लूपिंग वीडियो नोट भी स्टेटस में अपलोड कर सकेंगे। इस वीडियो नोट को क्लोज फॉलोअर्स और फ्रेंड्स में शेयर कर पाएंगे।

Apple releases iOS 17.2 update

एप्पल ने आईओएस 17.2 अपडेट जारी किया

एप्पल ने आईफोन यूजर्स के लिए आईओएस 17.2 अपडेट जारी कर दिया है। फोन की सेटिंग में जाकर डिवाइस को मैनुअली अपडेट कर सकते हैं। नए अपडेट में कंपनी ने जर्नल ऍप का सपोर्ट दिया है। इसके जरिये जीवन में रोजमर्रा के क्षणों और विशेष घटनाओं को कैप्चर कर और लिख सकते हैं, समृद्ध यादें बनाने के लिए फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और बहुत कुछ ऐड कर सकते हैं। ऑन-डिवाइस मशीन लर्निग जर्नल एंट्रीज को बढ़ावा देने के लिए सुझाव और कस्टमाइज नोटिफिकेशन यूजर्स को उनकी लेखन आदतें विकसित करने में मदद करती हैं।

Google launches Photomoji for messages

गूगल ने मैसेज के लिए फोटोमोजी लॉन्च किया

गूगल ने अपने मैसेजिंग एप गूगल मैसेज के लिए फोटोमोजी फीचर लॉन्च किया है। यह मैसेजिंग को और बेहतर बनाएगा। फोटोमोजी पहले सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध था। अब इसे सभी के लिए जारी कर दिया गया है। इससे यूजर्स मनमुताबिक इमोजी बना सकते हैं। इससे फोन की गैलरी में मौजूद किसी फोटो से भी इमोजी G बना सकते हैं। आप अपने फेस के एक्सप्रेशन को भी कैप्चर करके इमोजी बना सकते हैं। एपल आईमैसेज में भी यह फीचर है।

OTP will come on email for WhatsApp login

व्हाट्सऐप लॉगिन के लिए ईमेल पर आएगा ओटीपी

व्हाट्सऐप में लॉगिन करने के लिए जल्द ही ई-मेल वैरिफिकेशन की जरूरत होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप यूजर्स को लॉगिन के लिए ई-मेल पर ओटीपी मंगाना होगा जिससे लॉगिन कर पाएं। इसके लिए व्हाट्सऐप अकाउंट को ई-मेल से लिंक करना होगा। व्हाट्सऐप अकाउंट से लिंक ई-मेल आईडी किसी ग्रुप के मेंबर या किसी को नहीं दिखेगी।

Will be able to hide phone apps from friends

दोस्तों से छिपा सकेंगे फोन के ऐप्स

गुगल एक प्राइवेट स्पेस फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर से एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन के ऐप्स को छिपा सकेंगे। इसकी टेस्टिग जारी है। रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स इस फीचर के जरएि किसी ऐप और इसके नोटफिकेशन को फोन में प्राइवेट स्पेस में पिन या बायोमैट्रिक के जरिये लॉक कर सकेंगे। लॉक होने के बाद कोई आपके ऐप्स को नहीं देख सकेगा। कहा जा रहा है कि इस नए फीचर को एंड्रॉयड 15 के साथ सभी के लिए रिलीज किया जा सकता है।

WhatsApp channel feature released

व्हाट्सऐप चैनल का फीचर जारी

व्हाट्सऐप चैनल के लिए अब एडमिन बनाने के लिए लोगों को इनवाइट भेज सकते हैं। इसको रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। पिछले काफी समय से कंपनी इस फीचर पर काम कर रही थी। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा केवल कुछ लकी बीटा यूजर को मिल रही है। इसकी जानकारी वेबीटाइंफो ने दी है। कुछ चैनल के मालिक अब 15 कॉन्टेक्ट को इनवाइट करने की सुविधा मिल रही है।