October 29, 2023 in Technology
Message in your voice on WhatsApp channel
व्हाट्सऐप चैनल पर अपनी आवाज में मैसेज
व्हाट्सऐप चैनल के जरिये व्हाट्सऐप पर किसी खास काम से जुड़े लोग अपने फॉलोअर्स के साथ एक ग्रुप के जरिए कनेक्टेड रह सकते हैं। बहुत जल्द व्हाट्सऐप यूजर्स अपने चैनल में फॉलोअर्स को अपनी आवाज के साथ मैसेज का रिप्लाई कर सकेंगे। व्हाट्सऐप चैनल के जरिये फिलहाल एक चैनल क्रिएटर को लिंक्स, वीडियो, फोटो भेजने की सुविधा मिलती है। चैनल क्रिएट अपने चैनल में फॉलोअर्स से कनेक्ट करने के लिए वॉइस मैसेज नहीं भेज सकते थे।
