Text formatting tool will be available in WhatsApp

व्हाट्सऐप में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल मिलेगा

व्हाट्सऐप पर जल्द ही नया टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल आने वाला है। इसके जरिए यूजर अपने टेक्स्ट मैसेज को अलग-अलग शैली में भेज सकेंगे। कुछ समय पहले ही इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने डेट के जरिए पुराने मैसेज सर्च करने की सुविधा पेश की थी। वेबीटाइंफो की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसके जरिए यूजर अपने मैसेज टूल को कोड ब्लॉक, क्वॉट ब्लॉक और लिस्ट्स में शैली कर पाएंगे।

ChatGPT Plus members will be able to upload files

चैटजीपीटी प्लस सदस्य फाइल अपलोडकर सकेंगे

चैटजीपीटी प्लस सदस्य अब लेटेस्ट बीटा में फाइलों को अपलोड और एनालिसिस कर सकते हैं। चैटजीपीटी प्लस सदस्यों के लिए अपने नए बीटा में, सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित ओपनएआई ने और ज्यादा जरूरी फीचर्स जोड़े हैं। चैटजीपीटी प्लस सब्सक्राइबर्स ने पोस्ट किया, नए अपडेट के साथ, आप इमेज अपलोड कर सकते हैं और इसे 30 सेकंड में मोडिफाई करने के लिए कह सकते हैं। यूजर को जीपीटी-4 ड्रॉपडाउन से बिंग के साथ ब्राउज जैसे मोड को सलेक्ट नहीं करना होगा।

New feature comes for WhatsApp channel admin

व्हाट्सऐप चैनल एडमिन के लिए नया फीचर आया

व्हाट्सऐप चैनल के लिए एक नया फीचर जारी किया गया है। इसकी मदद से अब एडमिन आसानी से देख पाएगा कि किस अपडेट पर किसने क्या जवाब दिया है। इस फीचर का बीटा यूजर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चैनल अपडेट पर आए रिएक्शन को आसानी से देखने में मदद करेगा। रिएक्शन देखने के लिए एडमिन को दो विकल्प ऑल और कॉन्टैक्ट मिलेंगे। एडमिन देख सकता है कि उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किसने अपडेट पर क्या रिएक्शन दिया गया है।

New feature on Telegram will make messaging easier

टेलीग्राम पर नए फीचर से मैसेजिंग आसान होगी

टेलीग्राम में मैसेज कोट करने से लेकर अलग-अलग चैट में रिप्लाई करने तक की सुविधा मिलेगी। कंपनी के मुताबिक इससे यूजर का अनुभव बेहतर होगा। यह फीचर यूजर को प्लेटफॉर्म पर हर एक मैसेज के स्पेसिफिक सेक्शन को कोट करने की अनुमति देता है। इससे मैसेजिंग काफी आसान हो जाएगी। इसके लिए आपको किसी भी टेक्स्ट पर होल्ड करके रखना होगा। इसके बाद कोट फीचर पर टैप करना होगा। अब टेक्स्ट कोट हो जाएगा। यूजर विभिन्न चैट में रिप्लाई कर सकेंगे।

Ads will not be visible on Facebook and Instagram

फेसबुक – इंस्टाग्राम पर नहीं दिखाई देंगे विज्ञापन

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर अब विज्ञापन दिखाई नहीं देंगे। मेटा ने एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर यह घोषणा की है। इसे फिलहाल यूरोप के लिए पेश किया गया है। प्लान की कीमत लगभग 881 रुपये प्रति महीना होगी। ये प्लान यूरोपीय यूनियन, आइसलैंड, • लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में उपलब्ध होंगे। यूरोपियन यूजर अगर यह सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं भी लेते, तो उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फ्री एक्सेस मिलता रहेगा।

150 modes in e-sim smartwatch

ई-सिम स्मार्टवॉच में 150 मोड

वाशिंगटन, एजेंसी। शिओमी ने हा में ई-सिम वाली नई स्मार्टवॉच की लॉन्च किया है। वॉच एप की कीमत भारत में 10 हजार रुपये से अधिक है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस डिवाइस में ई-सिम सपोर्ट के साथ एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। इस वॉच में 1.43 इंच का एमोलेड मिलता है, जिसमें एडैप्टिव ब्राइटनेस मिलती है। यह स्मार्टवॉच हायपर ओएस पर काम करती है, ताकि बेहतर फीचर्स का विकल्प मिल सकें। इसकी सात दिनों की बैटरी लाइफ है। इसमें 150 स्पोट्र्स मोड मिलते हैं, जो स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए डिजाइन किए गए है। इसके अलावा इसमें बहुत से सेंसर के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें हार्ट सेंसर, एक्सलेरेशन सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर और एंबिएंट सेंसर शामिल है। इसमें वॉटर रजिस्टेंट डिजाइन है।

X introduced two new plans

एक्स ने पेश किए दो नए प्लान

वाशिंगटन, एजेंसी। एक्स ने यूजर्स के लिए दो नए राष्ट्रसक्रिप्शन प्लान पेश किए है। इसमें एक प्लान बेसिक है और दूसरा प्लान प्रीमियम एतस है। इसके अलावा कंपनी पहले ही एक प्रीमियम प्लान देती है। इसके पहले प्लान की कीमत 244 रुपये जो कि कंपनी के पहले से मिलने वाले प्रीमियम प्लान की कीमत से कम है। वहीं कंपनी के प्रीमियम प्लस प्लान की कीमत 1300 रुपये तय की गई है। कंपनी ने हर तरह के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए ये प्लान पेश किए है, जहां बेसिक प्तान किफायती है और प्रीमियम प्लस प्लान प्रीमियम सुविधाएं देता है। इस प्लान के साथ आपको ब्लू टिक का ऑप्शन नहीं मिलता है। इसमें यूजर्स को रिप्लाई के लिए यूस्ट मिलेगा।

Viewing feed on Instagram will be double the fun

इंस्टाग्राम पर फीड देखने का मजा होगा दोगुना

मेटा अपने फोटो-वीडियो प्लेटफार्म ‘इंस्टाग्राम’ के लिए ‘एक्स’ जैसे फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को अपनी फीड को फिल्टर करने में आसानी होगी। यह फीचर यूजर्स को केवल वेरिफाइड यूजर्स के पोस्ट दिखाएगा। यूजर्स अपने पूरे फीड को स्क्रॉल किए बिना अपने | पसंदीदा मशहूर हस्तियों और ब्रांडों के पोस्ट देख पाएंगे। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा कि नया फीड विकल्प यूजर्स की पहचान कर उन्हें विशेष स्टिकर जैसे अन्य फीचर्स तक पहुंच देता है।

Xiaomi 14 series will be launched on October 26

शियोमी 14 सीरीज 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

शियोमी 14 सीरीज 26 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रही है। इसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया जा रहा है। शियोमी 14 सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल छोटे साइज और प्रो वैरिएंट को बड़े साइज में पेश किया जा रहा है। ब्रांड द्वारा जारी किए गए ऑरिजनल पोस्टर में देखा जा सकता है कि कंपनी शियोमी 14 सीरीज को पिछली जनरेशन की तरह ही राइट एंगल मिड फ्रेम डिजाइन के साथ ला रही है। नई सीरीज के दोनों मॉडल में चौकोर- आकार का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इस कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा और एलईडी फ्लैश लाइट को पेश किया जा सकता है।

Amazon account can be logged in without password

पासवर्ड के बिना लॉग-इन हो सकेगा अमेजन अकाउंट

अमेजन ने अकाउंट लॉग-इन के लिए पासकी का एलान किया है। एपल, गूगल, मेटा के बाद अब अमेजन पर अकाउंट लॉग-इन के लिए पासवर्ड एंटर करने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, यूजर और उसकी करने की जरूरत होती है। हालांकि, हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए एक नया पासवर्ड बनाना और उसे याद रखना हर दूसरे यूजर के लिए झंझट भरा काम है। ऐसे में अकाउंट की सिक्योरिटी के साथ-साथ अकाउंट को लॉग-इन करने के लिए पासकी के तरीके को पेश किया गया है।