Will be able to reply through emoji on Gmail

जीमेल पर इमोजी के जरिये जवाब दे सकेंगे

गूगल पिछले कई महीनों से जीमेल को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए नए-नए फीचर जोड़ रहा है। इस कड़ी में जीमेल में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम वाला इमोजी फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से किसी भी ईमेल पर इमेजी के जरिए जवाब दिया जा सकेगा। इस फीचर की काफी समय से प्रशिक्षण चल रही थी। हालांकि, अब जीमेल के इमोजी फीचर को एंड्रॉइड यूजर के लिए रोलआउट कर दिया M है। आईफोन और वेब यूजर को अभी इंतजार करना होगा। यूजर इसका इस्तेमाल के लिए पहले जीमेल ओपन करें। फिर नीचे की तरफ इमोजी रिएक्शन बटन दिखाई देगा, उस पर टैप करें। यहां आपको कई इमोजी दिखाई देंगी। उनमें से अपनी पसंद की किसी एक इमोजी पर टैप करें। यूजर यह भी पता कर सकते हैं कि आपके ईमेल पर किसने इमोजी के जरिये प्रतिक्रिया दी है। गूगल ने इस साल अगस्त में जीमेल में ट्रांसलेट फीचर भी जोड़ा है।

Meta launches AI assistant feature

मेटा ने एआई अस्सिटेंट सुविधा की शुरुआत की

मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के लिए एआई असिस्टेंट को जारी कर दिया है। कंपनी ने कनेक्ट लॉन्च इवेंट में इसकी घोषणा की है। अपने लोकप्रिय एप्स में एआई असिस्टेंट का सपोर्ट देना जेनरेटिव एआई को लेकर मेटा की बड़ी योजनाओं का संकेत है। कंपनी का एआई लामा 2 और बिंग द्वारा संचालित है। इस नए एआई टूल की मदद से यूजर को फोटो एडिटिंग फीचर और एआई स्टिकर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि मेटा एआई एक नया असिस्टेंट है जिसके साथ आप एक व्यक्ति की तरह बातचीत कर सकते हैं, जो व्हाट्सएप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है। और जल्द ही रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लास और क्वेस्ट 3 पर आ रहा है। टेक्स्ट- आधारित चैट में मेटा एआई के जरिये रियल टाइम जानकारी ली जा सकती है।

Many new features will be available in Telegram update

टेलीग्राम के अपडेट में कई नई सुविधाएं मिलेंगी

इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम का नया अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट में कई सारे नए फीचर जुड़े हैं। इसके तहत अब यूडर स्टोरी में संगीत को भी जोड़ सकेंगे। इसके अलावा स्टोरी में नए रिएक्शन स्टीकर भी एड कर सकेंगे। इसके अलावा टेलीग्राम के यूजर अब व्यूवन्स मोड में फोटो-वीडियो साझा कर सकेंगे। नए अपडेट में स्टोरी को टेलीग्राम के चैनल पर भी अपलोड किया जा सकेगा। वहीं, प्रीमियम यूजर स्टोरी को बूस्ट यानी प्रमोट भी कर सकेंगे। चैनल को बेहतर बनाने के लिए टेलीग्राम अब टिप्स भी देगा। फ्री टेलीग्राम यूजर भी स्टीकर स्टोरी पर एक दिन एक स्टोरी पर एक ही रिएक्शन दे सकेंगे, जबकि प्रीमियम यूजर के लिए 5 बार रिएक्शन देने का विकल्प है। वहीं, स्टोरी में संगीत जोड़ने के लिए आप फोन की गैलरी की मदद ले सकते हैं। नए अपडेट के बाद टेलीग्राम हर बार नई डिवाइस पर लॉगिन के दौरान यूजर को अलर्ट भेजेगा।

Group chat filter will be available in WhatsApp Web

व्हाट्सऐप वेब में ग्रुप चैट फिल्टर मिलेगा

व्हाट्सऐप अपने वेब यूजर के लिए ग्रुप चैट फिल्टर फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसके जरिये मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द ही यूजर को अपनी बातचीत को आसानी से श्रेणियों में बांटने की सुविधा मिलेगी। वेबीटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक विशिष्ट फिल्टर के आधार पर आपकी चैट को सॉर्ट लिस्ट करने की सुविधा देगी। इसके साथ ही बेहतर नेविगेशन के लिए नया साइडबार भी पेश किया जाएगा। इस फीचर के साथ एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जिसका इंटरफेस बिल्कुल वैसा है, जैसा एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सऐप पर विकसित हो रहा है। इसमें बताया गया कि हमारे पास तीन अलग-अलग फिल्टर होंगे, जो यूजर को अनरीड संदेशों, पर्सनल मैसेज और ग्रुप चैट के आधार संदेशों को श्रेणियों में विभाजित करने की सुविधा देंगे।

You will be able to ask questions by talking to ChatGPT

चैटजीपीटी से बात कर पूछ सकेंगे सवाल

चैटजीपीटी में दो नए फीचर आए हैं। ये नए फीचर चैटजीपीटी से सवाल पूछने के तरीके को बदल देंगे। अब यूजर बोलकर भी सवाल पूछ सकते हैं। यह फीचर एआई चैटबॉट को और भी उपयोगी बना देगा। चैटबॉट के साथ लोग बात कर पाएंगे। वॉइस को समझने के साथ-साथ अब चैटबॉट में इमेज कैपेबिलिटी भी मिलेगी। इसका मतलब है कि अब चैटजीपीटी यूजर के द्वारा दी गई इमेज के आधार पर उनके सवाल का आंसर दे पाएगा। बैटजीपीटी पांच अलग-अलग आवाज में आपके पूछे गए सवाल का जवाब देगा। ओपनएआई ने कहा है कि चैटजीपीटी अब देख, सुन और बोल सकता है।

Audio-video call facility will be available on X

एक्स पर ऑडियो-वीडियो कॉल की सुविधा मिलेगी

एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा सिर्फ प्रीमियम यूजर्स को मिलेगी। एक्स सीईओ लिंडा याकारिनो ने पिछले महीने कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐप पर वीडियो कॉल फीचर भी उपलब्ध कराएगा। एक्स के एक अधिकारी ने एक्स के प्रतिद्वंदी प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर पोस्ट किया, जैसा कि लिंडा याकारिनो ने संकेत दिया था कि एक्स जल्द ही ऑडियो और वीडियो कॉल सुविधा जोड़ेगी। बेशक, आपको उस सुविधा के लिए भुगतान करना X होगा, क्योंकि स्काइप खत्म हो चुका है। ऑडियो और वीडियो कॉल के साथ मैसेजिंग को अगले स्तर पर ले जाएंगे। एक्स के सीईओ के रूप में पदभार संभालने के बाद अपने पहले टीवी साक्षात्कार में याकारिनों ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉल जल्द ही आ रहे हैं।

Special label will reveal the reality of iPhone

आईफोन की असलियत बताएगा खास लेबल

आईफोन- 15 सीरीज की बाजार में बिक्री शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों की नकली डिवाइस की पहचान करने के लिए एप्पल ने बाद में खास लेबल लगाया है। इससे ग्राहक पता लगा सकेंगे कि फोन असली है या नहीं। यह जानकारी 925 मैक की एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक यूजर ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसको देखने से पता चला कि आईफोन 15 के बॉक्स पर एक खास लेबल लगा है, जिसे यूवी लाइट के जरिए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी ने इस खास लेबल का उल्लेख इसलिए नहीं किया है, क्योंकि सक्काल इसकी नकल कर सकते हैं।

Select All option will be available in Gmail

जीमेल में सेलेक्ट ऑल का विकल्प मिलेगा

गूगल ने जीमेल मोबाइल ऐप में सेलेक्ट ऑल नाम का एक विकल्प जोड़ा है। इसकी मदद से आप एक से ज्यादा मेल्स को सेल्वट कर सकते हैं। हालांकि आप एक ही समय पर 50 मेल्स को डिलीट कर पाएंगे। पहले आपको एक-एक कर सभी मेल को चुनना पड़ता था। यानी एक साथ डिलीट करने का विकल्प नहीं था। ये फीचर पहले से ही वेब ऐप पर मौजूद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर को जल्द ही यह टीवर दिखना शुरू हो जाएगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के M लिए आपको सबसे पहले अपने जीमेल को एक बार अपडेट करना होगा और अपने एंड्रॉइड फोन पर जीमेल ऐप खोलें।

It will be easy to add members to WhatsApp community. WhatsApp is bringing a new feature for its iPhone users.

व्हाट्सऐप कम्युनिटी में सदस्य जोड़ना आसान होगा व्हाट्सऐप अपने आईफोन यूजर के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है।

कम्यूनिटी में नए सदस्यों को जोड़ना आसान होगा। व्हाट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट वेबीटाइंफो की रिपोर्ट में जानकारी दी. गई है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप पर कम्युनिटी एडमिन के लिए एक नया विकल्प लाया जा रहा है। कम्युनिटी के एडमिन अब यह फैसला ले सकेंगे कि कौन-से सदस्य नए लोगों को जोड़ सकते हैं। एडमिन को ग्रुप में नए लोगों को जोड़ने के लिए दो विकल्प मिलेंगे। एवेरी विकल्प को चुनने के साथ ग्रुप में एडमिन के अलावा, दूसरे सदस्य भी नए लोगों को जोड़ सकेंगे। वहीं अगर एडमिन ओनली कम्युनिटी’ एडमिन को सेलेक्ट करते हैं तो एडमिन की मर्जी के बिना किसी नए सदस्य को कम्यूनिटी में शामिल नहीं किया जा सकेगा।

Meta will release special chatbot for youth

मेटा युवाओं के लिए खास चैटबॉट जारी करेगा

मेटा दर्जनों एआई आधारित चैटबॉट विकसित करने में जुटी है। इसमें से एक चैटबॉट खासीतर पर युवा यूजरों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। जैन एआई पसनाज नामक इस जैनरेटिव एआई चैटबॉट के जल्द जारी होने की उम्मीद है। सोशल नेटवर्किंग कंपनी अपने वार्षिक मेटा कनेक्ट कार्यक्रम में इसे जारी कर सकती है। यह बुधवार से शुरू होगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक की पेरेंट कंपनी अलग-अलग व्यक्तित्व वाले बॉट विकसित कर रहा है। इसमें जनरल रोबोट भी शामिल है जो सवालों के जवाब देगा। मेटा एक नए एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने की भी योजना बना रहा है। इसके ओपनएआई के नवीनतम चैटबॉट जीपीटी-4 जितना शक्तिशाली होने की संभावना है। मेटा अधिक एनवीडिया एच100 एआई प्रशिक्षण चिप्स खरीद रहा है और अपने बुनियादी ढांचे में सुधार कर रहा है। मैटा ने नए एआई मॉडल के निर्माण के लिए एक समूह को भी इकट्ठा किया है।