E-SIM will be able to transfer easily.

ई-सिम आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।

सैमसंग, गूगल और एप्पल जैसी कंपनियां अपने फोन और स्मार्टवॉच को ई-सिम सपोर्ट के साथ पेश कर रही हैं। ई-सिम को अब एक फोन से दूसरे फोन में आराम से ट्रांसफर किया जा सकता है, हालांकि यह सुविधा।फिलहाल केवल आईफोन में है। ई-सिम एक सॉफ्टवेयर आधारित सिम होता है जिसे फिजिकल तौर पर इस्तेमाल नहीं।किया जा सकता है। पहले ई-सिम को नया फोन लेने के बाद फिर से एक्टिव करना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल क्यूआर कोड आधारित ई-सीम ट्रांसफर फीचर पर काम कर।रहा है। इसके आने के बाद क्यूआरकोड को स्कैन करके ई-सिम को दूसरे फोन में ट्रांसफर किया जा सकेगा। नए अपडेट के बाद नए एंड्रॉयड फोन का सेटअप।करते वक्त ई सिम ट्रांसफर के लिए क्यूआरकोड का प्रॉम्प्ट दिखेगा। पिछले।महीने गूगल ने एंड्रॉयड 1 का बीटा चार रिलीज किया है जिसमें ऑटो कंफर्म अनलॉक फीचर है।

Old photos and links were deleted in X.

एक्स में पुरानी तस्वीरें और लिंक डिलीट हुए।

एक्स में हजारों यूजर के पुराने ट्वीट्स यानी पोस्ट, तस्वीरें और लिंक डिलीट हो गए हैं। कई यूजर ने एक्स पर इस दिक्कत को रिपोर्ट किया है। यूजर का मानना है कि ऐसा एलन मस्क ने कॉस्ट कटिंग करने की वजह से उनके पुराने ट्वीट्स और पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हालांकि, •ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रही है कि यूजर के ट्वीट्स डिलीट नहीं किए गए हैं, बल्कि प्लेटफॉर्म में कोई तकनीकी खराबी आई है, जिसकी वजह से पुराने पोस्ट दिखने बंद हो गए हैं। ज्यादातर यूजर्स ने अपने पोस्ट में बताया कि दिसंबर 2014 से पहले किए गए पोस्ट,।फोटोज और लिंक नहीं दिख रहे हैं। एक यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उसके एक दशक से पुरानी तस्वीरों और वीडियो को हटा दिया गया है।

WhatsApp will bring three new text formatting tools.

व्हाट्सऐप तीन नए टेक्स्ट फॉमेटिंग टूल लाएगा।

व्हाट्सऐप अपने यूजर के लिए कई नए फीचर्स लेकर आ रहा है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए एक या दो नहीं, बल्कि तीन नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल डेवलप कर रहा है। इन नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल में कोड स्निपेट को ब्लॉक करने के लिए सिटैक्स, स्पेसिफिक टेक्स्ट को कोट करने का टूल और टेक्स्ट लिस्ट क्रिएट करने के लिए टूल।शामिल है। ये सभी टूल भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ यूजर के लिए जारी।किए जाएंगे। वेबीटाइन्फो की हालिया रिपोर्ट में नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल्स के बारे में बताया गया है। ये अभी डेवलपमेंट फेज में है। व्हाट्सऐप के टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल इटैलिक, बोल्ड, स्ट्राइकथ्रू और मोनोस्पेस को पेश किए हुए काफी समय हो गया है। अब कंपनी अन्य टूल लाकर मैसेजिंग ऐप को और भी बेहतर बनाना चाहती है।

New feature in Home Apps Threads coming soon.

होम ऐप्स थ्रेड्स में नया फीचर जल्द।

थ्रेड्स में कई नए फीचर्स जुड़ने वाले हैं। मेटा इनके वेब वर्जन लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, थ्रेड्स का वेब वर्जन इस सप्ताह के आखिर तक आ सकता है। इस ऐप ने जितनी तेजी से लॉन्च के साथ ही लाखों यूजर्स जोड़े थे, उतनी ही तेजी से इसके एक्टिव यूजर्स दिनों दिन कम होते गए। मेटा ने इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को एक्स की चुनौती में लॉन्च किया था। हालांकि, थ्रेड्स के लॉन्च होने के बावजूद एक्स के यूजर्स कम नहीं हुए हैं, लेकिन अब ट्वीटडेक इस्तेमाल करने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। ऐसे में मेटा का यह कदम एक मास्टरस्ट्रोक हो सकता है और लगातार कम हो रहे यूजर्स को रोका।जा सकता है। मेटा सीईओ जुकरबर्ग ने बताया कि कंपनी थ्रेड्स के लिए कई।फीचर लेकर आ रही है, जिनमें बेहतर सर्च के साथ-साथ वेब वर्जन भी शामिल हैं। इन फीचर्स को आने वाले कुछ सप्ताह में प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा जाएगा। फिलहाल थ्रेड्स ऐप पर केवल यूजरनेम को ही सर्च किया जा सकता है।

Life advice will be available on Google’s chatbot.

गूगल के चैटबॉट पर जीवन संबंधी सलाह मिलेगी।

गूगल ने अब अपने एआई चैटबॉट को लांच करने की योजना बनाई है, जिससे उपयोगकर्ताओं को जीवन संबंधी सलाह मिलेगी। गूगल की डिपमाइंड शाखा द्वारा विकसित की गई इस योजना का उद्देश्य एक प्रशिक्षक जैसे बॉट का विकास करना है। रिपोर्ट के अनुसार, लाइफ बॉट एआई को कुछ इस तरह से तैयार किया गया है, ताकि एक आम उपयोगकर्ता जो सवाल पूछे, उसक जवाब उसे मिल सके।

Will be able to share HD photos on WhatsApp.

व्हॉट्सऐप पर एचडी फोटो साझा कर सकेंगे।

मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप अब जल्द ही एचडी क्वालिटी की फोटो भेजने की सुविधा मिलेगी। यानी अब व्हाट्सऐप के जरिये भेजी जाने वाली तस्वीरों की गुणवत्ता में गिरावट नहीं आएगी। यह सुविधा एंड्राइड, आईओस और वेब तीनों यूजर के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए एक खास आइकन दिया जाएगा, जिसके जरिये वह जान सकेंगे कि कौन सी फोटो एचडी क्वालिटी में मौजूद है।

All users on X will have to get verified.

एक्स पर सभी यूजर को सत्यापन कराना होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जल्द ही सभी यूजर को अपना सत्यापन कराना होगा। कंपनी आईडी सत्यापन फीचर को एक्स पर फेक अकाउंट की समस्या से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है। नए फीचर की मदद से कंपनी प्लेटफॉर्म से बॉट अकाउंट यानी नकली अकाउंट को हटाना चाहती है। इस सत्यापन प्रक्रिया में लगभग पांच मिनट लगेंगे। इसके लिए यूजर को अपनी आईडी की एक तस्वीर और एक सेल्फी क्लिक करनी होगी।

Poll feature for WhatsApp community groups.

व्हॉट्सऐप कम्युनिटी ग्रुप के लिए पोल फीचर।

व्हाट्सएप ने कम्युनिटी के एडमिन को एक नई सुविधा दी है। अब कम्युनिटी* अनाउंसमेंट ग्रुप में एडमिन पोल शेयर करके सदस्यों से सवाल पूछ सकते हैं। व्हाट्सऐप कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए पोल फीचर रोल आउट कर रहा है। हालांकि, अभी इस फीचर को केवल कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पोल क्रिएट करने की सुविधा सभी यूजर के।लिए जारी की जाएगी। व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर।रखने वाली वेबसाइट वेबीटाइंफो ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें कम्युनिटी में पूल फीचर दिखाई दे रहा है।
सिंगल चैट की तरह इसमें भी मैसेज बार के लेफ्ट साइड में दिए गए प्लस।आइकन पर क्लिक करते ही आपको पोल फीचर का ऑप्शन मिलेगा।

Safety feature will come soon in Google Chrome.

गूगल क्रोम में सेफ्टी फीचर जल्द आएगा।

गूगल क्रोम पर जल्द ही यूजर को एक्सटेंशन हटने पर तुंरत अलर्ट मिलेगा। यूजर गूगल क्रोम की हर गतिविधी पर नजर रख सकेंगे और इससे उनका डेटा भी सुरक्षित रहेगा। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि गूगल क्रोम की प्रावेसी एंड सिक्योरिटी सेटिंग में जल्द सेफ्टी चेक सेक्शन मिलेगा, जिसमें यूजर को वो एक्सटेंशन दिखाई देंगे, जिन्हें डेवलपर द्वारा हटाया गया या फिर जो अपने आप हट गए हैं। इनका अलर्ट यूजर को मिलेगा। इसके अलावा, रिव्यू बटन भी मिलेगा। जब यूजर इस बटन पर क्लिक करेंगे, तो उन्हें गायब हुए एक्सटेंशन को रिमूव करने, वॉर्निंग हाइड करने और दोबारा इंस्टॉल करने का विकल्प मिलेगा। वहीं गूगल क्रोम के लिए क्रोम 117 अपडेट को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही सेफ्टी चेक फीचर को यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

You won’t be able to block anyone on X.

एक्स पर किसी को भी ब्लॉक नहीं कर पाएंगे।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) से जल्द ब्लॉकिंग फीचर हटने वाला है। हालांकि, डायरेक्ट मैसेज फीचर यूजर के लिए उपलब्ध रहेगा। एक्स के मालिक एलन मस्क ने इसकी जानकारी दी है। एक्स पर यूजर को जल्द ही व्हाट्सऐप वाला फीचर भी मिलने वाला है, जिससे वह प्लेटफॉर्म पर आसानी से वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। इसकी जानकारी कंपनी नई सीईओ लिंडा याकारिनो ने दी है। याकारिनो ने कहा कि हम इस ऐप को चीन के वीचैट की तरह एवरीथिंग ऐप बनाना चाहते हैं। इस दिशा की ओर यह हमारा अहम कदम है। ट्वीटर ने हाल ही में ट्वीटडैक यानी एक्स प्रो के लिए चार्ज वसूलना शुरू किया है। इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना होगा, तभी वह प्लेटफॉर्म पर लंबे पोस्ट करने से लेकर लंबी वीडियो तक पोस्ट कर पाएंगे। इससे पहले यूजर को ट्वीटडैक को मुफ्त में इस्तेमाल करते थे। बता दें कि एक्स ने पिछले महीने कंपनी का लोगो बदला था।