टिंडर में एस्ट्रोलॉजी फीचर मोड जुड़ा
टिंडर ने एस्ट्रोलॉजी मौड फीचर पेश किया। इस फीचर के जरिए यूजर्स को उनकी राशि (जोडिएक साइन) के आधार पर मैच सुझाए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि आप और सामने वाला व्यक्ति ज्योतिष के हिसाब से कितने संगत हैं। इसमें छोटे-छोटे और मजेदार इनसाइट्स भी मिलेंगे, जिससे मैच को समझना आसान होगा।
Tinder has introduced an Astrology Mode feature. Through this feature, users will be suggested matches based on their zodiac signs. Additionally, it will indicate the degree of astrological compatibility between you and the other person. It will also provide small, fun insights that make it easier to understand your matches.
स्नैपचैट में नए स्टोरी स्टिकर
स्नैपचैट एक नए स्टोरी स्टिकर फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब स्टोरी पोस्ट करतें समय यह चुन सकेंगे कि वह किस तरह की स्टोरी है, जैसे कस्टम स्टोरी या प्राइवेट स्टोरी। इससे यूजर्स को अपनी स्टोरी को बेहतर तरीके से मैनेज करने और सही लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
New Story Stickers on Snapchat
Snapchat is currently testing a new Story Sticker feature. With this feature, users will now be able to select the type of story they are posting—such as a Custom Story or a Private Story—at the time of posting. This will help users better manage their stories and ensure they reach the intended audience.
अब प्रोफाइल को दें अलग पहचान
गूगल मैप्स ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया है। अब जो लोग मैप्स पर रिव्यू या जानकारी शेयर करते हैं, वे अपनी प्रोफाइल को अपनी गूगल अकाउंट से अलग तरीके से कस्टमाइज कर सकेंगे। यूजर्स चाहें तो G अलग प्रोफाइल नाम, प्रोफाइल फोटो और बायो सेट कर सकते हैं।
Give Your Profile a Unique Identity
Google Maps has launched a new feature for its users. Now, individuals who share reviews or information on Maps can customize their profile independently of their main Google Account. Users can choose to set a distinct profile name, profile photo, and bio specifically for their Maps profile.
मैसेज का होगा खास स्टाइल
टेलीग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया टेक्स्ट फॉर्मेटिंग फीचर पेश किया है। अब यूजर्स अपने मैसेज को अलग-अलग स्टाइल में लिख सकेंगे, जिससे चैट और ज्यादा आकर्षक बनेगी। इस फीचर के तहत कोट, स्पॉइलर, बोल्ड, इटैलिक, मोनोस्पेस, लिंक, डेट, स्ट्राइकथ्रू, अंडरलाइन और कोड जैसे कई विकल्प दिए गए हैं।
Messages Get a Special Style
Telegram has introduced a new text formatting feature for its users. Users can now write their messages in various styles, making chats more engaging. This feature offers a wide range of options, including Quote, Spoiler, Bold, Italic, Monospace, Link, Date, Strikethrough, Underline, and Code.







