इन स्मार्टफोन से फोटो खींचें यादगार
स्मार्टफोन यूजर आजकल ऐसा फोन चाहते हैं, जो इस्तेमाल में आसान हो और शानदार कैमरा दे। 20,000 रुपये तक में नामी ब्रांड्स के कुछ ऐसे ही दमदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो बेहतर फीचर्स और अच्छी कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।
रेडमी 135 जी
रेडमी 135जी में 108 एमपी का बड़ा कैमरा है, जो दिन और रात दोनों में साफ और बारीकी से तस्वीरें लेता है। ऑटो नाइट मोड और फिल्टर फोटो को और भी बेहतर बनाते हैं। 6.79-इंच की बड़ी डिस्प्ले बीडियो और फोटो देखने का अनुभव मजेदार बनाती है। 5030 एमएएच की बड़ी बैटरी, 33 डब्लू फास्ट चार्जिंग और 8 जीबी तक रैम मिलती है और लंबे समय तक चलती है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 से सुरक्षित रखा गया है और आईपी 53 रेटिंग से हल्की बारिश या छींटों से भी फोन सुरक्षित रहता है। कीमत 12,499 रुपये से शुरू होती है।
अल्काटेल वी 3 अल्ट्रा 5जी
इस स्मार्टफोन के पीछे 108 एमपी का कैमरा है, जिससे फोटो साफ और आकर्षक आती हैं। इसके साथ 32 एमपी का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है। फोन 120हर्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बिना किसी रुकावट के चलती है। 16 जीबी तक की वर्चुअल रैम दी गई है, जो मल्टीटास्किंग आसान बनाता है। ई-कॉमर्स मंच जैसे कि फ्लिपकार्ट पर इसे 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कुछ विशेष छूट के साथ इसकी कीमत और भी कम हो जाती है।
पोको एम 6 प्लस 5 जी
108मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जिससे दिन की रोशनी में स्पष्ट फोटो ली जा सकती हैं, जबकि 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है। इस फोन में 6.79 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 16जीबी तक की रैम का सपोर्ट भी है, जिससे मल्टीटास्किंग और एप्स स्मूद चलते हैं। इसमें 5030 एमएएच की दमदार बैटरी है, जो दिनभर आराम से चलने के लिए पर्याप्त है। ऑनलाइन मंच जैसे कि फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत लगभग 13,499 रुपये में बताई गई है, जिस पर कुछ अतिरिक्त छूट के साथ फोन और भी किफायती हो जाती है।
Smartphone users nowadays want phones that are easy to use and offer a great camera. Some powerful smartphones from renowned brands are available for up to ₹20,000, known for their superior features and excellent camera quality.
Redmi 135G
The Redmi 135G features a large 108MP camera that captures clear and detailed photos both day and night. Auto Night Mode and filters enhance photos even further. The large 6.79-inch display makes viewing videos and photos a delight. A large 5030mAh battery, 33W fast charging, and up to 8GB of RAM ensure long-lasting performance. The screen is protected by Gorilla Glass 3, and the IP53 rating makes the phone resistant to light rain or splashes. Prices start at ₹12,499.
Alcatel V3 Ultra 5G
This smartphone features a 108MP rear camera, which produces clear and attractive photos. A 32MP front camera is also available for selfies and video calls. The phone comes with a 120Hz refresh rate display, which ensures smooth scrolling and gaming. Up to 16GB of virtual RAM is provided, making multitasking a breeze. It can be purchased on e-commerce platforms like Flipkart for ₹15,999. With special discounts, the price can be reduced even further.
Poco M6 Plus 5G
It features a 108MP primary camera and a 2MP secondary camera, allowing for clear daylight photos. The 13MP front camera is for selfies and video calls. The phone boasts a large 6.79-inch display and supports up to 16GB of RAM, making multitasking and app operation smooth. It packs a powerful 5030mAh battery, which should comfortably last a full day. Online platforms like Flipkart list it at around ₹13,499, with some additional discounts making the phone even more affordable.







