छोटे परिवार के लिए कुछ किफायती कारें
परिवार के लिए कार चुनने में केवल बजट ही नहीं, सुरक्षा, स्पेस और फीचर्स भी अहम होते हैं। खासकर छोटे परिवार के लिए ऐसी कार जरूरी होती है, जिसमें बैठने की पर्याप्त जगह, अच्छा बूट स्पेस, सेफ्टी फीचर और किफायती मेंटेनेंस हो। 10 लाख रुपये तक की रेंज में आज कई ऐसी कारें उपलब्ध हैं, जिनमें ये सारी खूबियां मिल सकती हैं
होंडा अमेज
छोटे परिवार के लिए होंडा अमेज एक बढ़िया विकल्प है। इसकी स्पेसिंग और आरामदायक सवारी रोजमर्रा के सफर और लंबी यात्राओं दोनों के लिए उपयुक्त है। इसमें पीछे एअर कंडीशनिंग वेंट्स, 8-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एअरबैग, एबीएस ब्रेक, क्रूज कंट्रोल और होंडा सेंसिंग (स्मार्ट ड्राइविंग हेल्प फीचर्स) शामिल हैं।
कीमत : लगभग 7.47 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
मारुति सुजुकी डिजायर
इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 9-इंच डिजिटल स्क्रीन, पीछे एअर कंडीशनिंग वेंट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और एलईडी हेडलाइट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें छह एअरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और एबीएस ब्रेक सिस्टम मौजूद हैं। कीमत : लगभग 6.25 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है।
टाटा ऑल्ट्रोज
यह छोटे परिवार के लिए एक प्रीमियम और आरामदायक विकल्प है। इसमें 10.25-इंच की डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड आटो, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, पीछे एयर कंडीशनिंग वेंट्स, टच-आधारित ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंगं सेंसर, रिवर्स कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग शामिल हैं।
कीमत : लगभग 6.30 लाख रुपये से शुरू है।
हुंडई वेन्यू
वेन्यू में 12.3-इंच की डिजिटल स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और एंबिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 ड्राइवर असिस्टेंस, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन कीपिंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन-एवॉइडेंस और सराउंड व्यू कैमरा मौजूद हैं।
कीमत : लगभग 7.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है।
किआ सिरोस
यह एक प्रीमियम और आरामदायक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स, 30-इंच डिजिटल स्क्रीन, सिंगल और ड्यूल पेन सनरूफ और 60:40 स्लाइडिंग व रीक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसी सुविधाएं हैं। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प भी दिए गए हैं। यह लंबी और छोटी दोनों यात्राओं को आरामदायक बनाती है कीमत : 8.67 (एक्स-शोरूम) रुपये है।
- फीचर डेस्क
When choosing a car for a family, budget isn’t the only consideration. Safety, space, and features are also important. A small family, in particular, needs a car with adequate seating space, good boot space, safety features, and affordable maintenance. Many cars available today offer all these features in the range of up to ₹10 lakh.
Honda Amaze
The Honda Amaze is a great choice for a small family. Its spaciousness and comfortable ride are suitable for both everyday commutes and long journeys. It offers features like rear air conditioning vents and an 8-inch infotainment screen. For safety, it includes six airbags, ABS brakes, cruise control, and Honda Sensing (smart driving assistance features).
Price: Starts at approximately ₹7.47 lakh (ex-showroom).
Maruti Suzuki Dzire
It features features like an electric sunroof, automatic climate control, a 9-inch digital screen, rear air conditioning vents, wireless smartphone charging, a 360-degree camera, and LED headlights. Safety features include six airbags, electronic stability control, hill-hold assist, and ABS brakes. Prices start at approximately ₹6.25 lakh (ex-showroom).
Tata Altroz
It is a premium and comfortable option for a small family. It features a 10.25-inch digital screen, wireless Android Auto, an electric sunroof, wireless charging, a 360-degree camera, rear air conditioning vents, and touch-based automatic climate control. Safety features include six airbags, electronic stability control, hill-hold control, rear parking sensors, a reverse camera, and tire pressure monitoring.
Price starts at approximately ₹6.30 lakh.
Hyundai Venue
The Venue includes features like a 12.3-inch digital screen, a digital instrument cluster, automatic climate control, ventilated seats, an electric sunroof, and ambient lighting. For safety, it includes Level 2 driver assistance, blind spot monitoring, lane-keeping assist, forward collision-avoidance, and a surround-view camera.
Price: Starts at approximately ₹7.99 lakh (ex-showroom).
Kia Citros
This is a premium and comfortable subcompact SUV. It features automatic climate control, front and rear ventilated seats, a 30-inch digital screen, single and dual pane sunroofs, and 60:40 sliding and reclining rear seats. It also comes with a choice of 1.0-liter turbo petrol and 1.5-liter diesel engines. It makes both long and short journeys comfortable. Price: ₹8.67 lakh (ex-showroom).
- Feature Desk







