दो हजार खास चीटियों की तस्करी में चीनी गिरफ्तार
नैरोबी, एजेंसी। केन्या की राजधानी नैरोबी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक चीनी नागरिक झांग केकुन को दो हजार से अधिक जिंदा ‘क्वीन गार्डन चींटियों’ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
झांग इन चींटियों को केन्या से चीन ले जाने की फिराक में था। तलाशी के दौरान उसके सामान में चींटियों की एक बड़ी खेप मिली, जहां हर एक चींटी को सावधानी से या तो टेस्टट्यूब में रखा गया था या टिशू पेपर में छिपाया गया था।
सौ चींटियों के लिए 6,500 रुपये : जांच में खुलासा हुआ कि क्यों खास हैं
कांच के घरों में चींटियां पालने के बढ़ते शौक के कारण इनकी भारी मांग है
विशेषज्ञों के मुताबिक, ये चींटी कॉलोनी की जननी होती हैं
उसने ये चींटियां एक स्थानीय व्यक्ति म्वांगी से खरीदी थीं। उसने हर 100 चींटियों के लिए 10 हजार केन्याई शिलिंग (6,500 रुपये) का भुगतान किया था। म्वांगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि उसके पास से एक अन्य छापेमारी में और भी चींटियां बरामद हुई हैं।
Nairobi (Agency): At the international airport in Nairobi, the capital of Kenya, a Chinese national named Zhang Kekun has been arrested on charges of attempting to smuggle over 2,000 live ‘Queen Garden Ants.’
Zhang was attempting to transport these ants from Kenya to China. During a search of his luggage, a large consignment of ants was discovered; each individual ant had been meticulously placed inside a test tube or concealed within tissue paper.
₹6,500 for 100 Ants: Investigation Reveals Why They Are Special
There is a massive demand for these ants due to the growing hobby of rearing them in glass enclosures.
According to experts, these ants serve as the matriarchs—or “mothers”—of their respective colonies.
He had purchased these ants from a local individual named Mwangi. He paid 10,000 Kenyan Shillings (equivalent to ₹6,500) for every batch of 100 ants. Mwangi has also been arrested, as additional ants were recovered from his possession during a separate raid.







