बच्चों में सोशल मीडिया की लत पर लगे लगाम
बच्चों में इंटरनेट-मोबाइल की बढ़ती लत पर कैसे लगे लगाम, इस पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के मुख्य सलाहकार अनंत नागेश्वरन गहरी बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि बच्चों में बढ़ती डिजिटल लत छुड़ाने के लिए माता-पिता को अहम भूमिका निभानी होगी। डिजिटल कंपनियां भी ऐसे कंटेंट्स हटाए, जिनका बुरा प्रभाव बच्चों की मानसिकता पर पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया व फिनलैंड ने 15 साल तक के बच्चों के लिए इंटरनेट के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं फ्रांस की असेंबली में इस पर सहमति बन गई है और ब्रिटेन, डेनमार्क व ग्रीस में इस विषय पर अध्ययन चल रहा है। हमारे देश में भी गोवा और आंध्र प्रदेश में इसको लेकर सर्वेक्षणं चल रहा है, ताकि बच्चों द्वारा स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा सके। मसलन, देश-विदेश में बच्चों पर पड़ने वाले सोशल मीडिया के खतरनाक प्रभावों के मद्देनजर उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता बढ़ गई है, क्योंकि इनकी अव्यावहारिक सामग्रियां बच्चों के स्वभाव, व्यवहार, पढ़ाई, दिनचर्या, स्वास्थ्य व मानसिक सोच पर विपरीत प्रभाव डाल रही हैं। हमारी सरकार को भी बच्चों के उज्जवल भव्रिष्य हेतु इंटरनेट और स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए स्पष्ट नीति बनानी चाहिए, ताकि बच्चों के साथ ही उनके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित रहे और समाज में बुराइयों पर भी लगाम लग सके।
शकुंतला महेश नेनावा, टिप्पणीकार
आर्थिक सर्वेक्षण में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए उम्र सीमा तय करने की सिफारिश की गई है। सर्वेक्षण के मुताबिक, उम्र के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच सीमित की जानी चाहिए, ताकि बच्चे कम उम्र में डिजिटल दबाव और ऑनलाइन कंटेंट के नकारात्मक असर से बच सकें।
उदाहरण के तौर पर ऑस्ट्रेलिया का जिक्र बताया गया है कि लंबे समय तक स्क्रीन के इस्तेमाल से अनिद्रा, चिंता और तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। किया गया है, जहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कानूनी रोक लगाई गई है। देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम को लेकर लगातार चेतावनी देते रहते हैं। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से इसका बच्चों और बड़ों के दिमाग के साथ ही शरीर पर भी बुरा असर पड़ता है, साथ ही और भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जरूरी है कि अपने देश में भी बच्चों के बीच सोशल मीडिया और फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए।
कौशल कुमार, छात्र
Expressing concern over the growing addiction to the internet and mobile phones among children, Anantha Nageswaran, the Chief Economic Advisor to the Central Government, made some profound observations. He stated that parents must play a crucial role in curbing this growing digital addiction among children. Digital companies should also remove content that can negatively impact children’s mental health. Australia and Finland have banned internet use for children under 15 years of age. The French Assembly has also reached a consensus on this issue, and studies are underway in Britain, Denmark, and Greece. Surveys are also being conducted in Goa and Andhra Pradesh in our country to restrict the use of smartphones by children. For instance, awareness is growing both domestically and internationally regarding the dangerous effects of social media on children, leading to calls for restrictions, as the inappropriate content is negatively impacting children’s nature, behavior, studies, daily routines, health, and mental well-being. Our government should also formulate a clear policy to restrict the use of the internet and smartphones for the bright future of children, so that the future of children and their families is secure and evils in society can be curbed.
Shakuntala Mahesh Nenava, Commentator
The Economic Survey has recommended setting an age limit for using social media. According to the survey, access to social media platforms should be restricted based on age so that children can be protected from digital pressure and the negative effects of online content at a young age.
Australia is cited as an example, where there is a legal ban on social media for children under 16 years of age. Health experts in the country also constantly warn about the increasing screen time among children. Prolonged screen time has a negative impact on the brains and bodies of both children and adults, and leads to many other problems. It is essential that the use of social media and phones among children be restricted in our country as well.
Kaushal Kumar, Student

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.