Foundation stone of Janaki temple today

जानकी मंदिर का शिलान्यास आज

सीतामढ़ी, प्रतिनिधि। पुनौराधाम स्थित जानकी जन्मभूमि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास शुक्रवार दोपहर – बाद तीन बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। काशी-मिथिला के आचार्यों की देखरेख में शिलान्यास होगा।

समारोह को लेकर सीतामढ़ी और जनकपुर समेत पूरे मिथिलांचल में उत्साहव उल्लास का माहौल है। मठ मंदिरों के अलावा आसपास के घरों में लोग दीप जलाकर अपनी खुशियां प्रकट कर रहे हैं। बताया गया है कि

बिहार के पुनौराधाम में जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अपराह्न 2:40 बजे पुनौराधाम पहुंचेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 2:55 से 3:15 बजे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंदिर का भूमि पूजन सह शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे जनकपुर से आए साधु संतों के साथ मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री

3:43 बजे वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और 4:10 बजे सभा को संबोधित करेंगे। जानकी जन्मभूमि पर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए अयोध्याधाम व जनकपुर के अलावा देशभर से संत यहां पहुंच गए हैं।

मंदिर निर्माण पर 883 करोड़

रुपये खर्च होंगेः पुनौराधाम में 67 एकड़ भूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए राज्य सरकार ने 883 करोड़ की राशि जारी कर दी है।

Sitamarhi, Representative. Union Home Minister Amit Shah will perform Bhoomi Pujan and foundation stone laying of the grand temple amidst Vedic chanting at Janaki Janmabhoomi located at Punauradham on Friday afternoon at 3 pm. The foundation stone will be laid under the supervision of the Acharyas of Kashi-Mithila.

There is an atmosphere of enthusiasm and joy in the entire Mithila region including Sitamarhi and Janakpur regarding the ceremony. Apart from the monastery temples, people are expressing their happiness by lighting lamps in the nearby houses. It has been told that

Union Home Minister Amit Shah will go to Punauradham in Bihar

The Union Home Minister will reach Punauradham at 2:40 pm. After worshiping in the temple, he will perform Bhoomi Pujan and foundation stone laying of the temple with Chief Minister Nitish Kumar from 2:55 to 3:15 pm. After this, he will meet the saints who have come from Janakpur. Home Minister

He will flag off the Amrit Bharat train through video conferencing at 3:43 pm and will address the gathering at 4:10 pm. Apart from Ayodhyadham and Janakpur, saints from all over the country have reached here to witness this historic moment at Janaki Janmabhoomi.

Rs 883 crore will be spent on temple construction: The state government has released an amount of Rs 883 crore for the grand temple to be built on 67 acres of land in Punauradham.




Leave a Reply