कैसे बढ़ जाता खतरा
पुरुषों की कमर का घेरा 90 सेंटीमीटर और महिलाओं का 80 सेंटीमीटर से अधिक होने पर।
माता-पिता या परिवार में किसी एक को या दोनों को डायबिटीज की समस्या होना।
महिलाओं में पीसीओडी या पीसीओएस की समस्या भी इसके खतरे को बढ़ाती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं की ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं। इससे शरीर इंसुलिन बनाता तो है, लेकिन उसे सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता।
हाइपरटेंशनः लगातार रक्तचाप बढ़े रहना भविष्य में डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।
निष्क्रिय जीवनशैलीः बहुत कम शारीरिक परिश्रम
करना, ज्यादातर समय बैठकर या आराम करते हुए बिताना, लंबे समय तक बैठकर कंप्यूटर या मोबाइल इस्तेमाल करना प्री-डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।
गर्भावस्था में हुई डायबिटीज भले ही डिलिवरी के बाद ‘ठीक हो जाए, पर ऐसे मरीजों में जीवनशैली पर ध्यान न देना, भविष्य में समस्या दोबारा होने का खतरा बढ़ाता है।
11 से 18 साल के मोटापे के शिकार बच्चों में प्री-डायबिटीज का खतरा अधिक होता है। खासकर, जिनके परिवार में डायबिटीज का इतिहास है।
महिलाओं में पेरीमेनोपॉज से लेकर मेनोपॉज की अवस्था में शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसी स्थिति में भी प्री-डायबिटीज होने की आशंका बढ़ जाती है। यही वजह है कि इस समय शुगर की नियमित जांच जरूरी हो जाती है।
Waist circumference exceeds 90 cm for men and 80 cm for women.
Having one or both parents or family members with diabetes.
Possibility of PCOD or PCOS in women also increases the risk. In this condition, small cysts form in the ovaries. This causes the body to produce insulin but cannot use it properly.
Hypertension: Persistently high blood pressure increases the risk of future diabetes.
Sedentary lifestyle: Doing very little physical activity, spending most of the time sitting or resting, and using a computer or mobile phone for long periods of time increases the risk of pre-diabetes.
Even if gestational diabetes resolves after delivery, neglecting lifestyle changes in such patients increases the risk of the problem recurring in the future.
Obese children aged 11 to 18 are at higher risk of pre-diabetes, especially those with a family history of diabetes.
Women’s bodies undergo many changes during the transition from perimenopause to menopause. This also increases the risk of developing pre-diabetes. This is why regular blood sugar checkups are essential during this time.







