How the risk increases

कैसे बढ़ जाता खतरा

पुरुषों की कमर का घेरा 90 सेंटीमीटर और महिलाओं का 80 सेंटीमीटर से अधिक होने पर।

माता-पिता या परिवार में किसी एक को या दोनों को डायबिटीज की समस्या होना।

महिलाओं में पीसीओडी या पीसीओएस की समस्या भी इसके खतरे को बढ़ाती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं की ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं। इससे शरीर इंसुलिन बनाता तो है, लेकिन उसे सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता।

हाइपरटेंशनः लगातार रक्तचाप बढ़े रहना भविष्य में डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।

निष्क्रिय जीवनशैलीः बहुत कम शारीरिक परिश्रम

करना, ज्यादातर समय बैठकर या आराम करते हुए बिताना, लंबे समय तक बैठकर कंप्यूटर या मोबाइल इस्तेमाल करना प्री-डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।

गर्भावस्था में हुई डायबिटीज भले ही डिलिवरी के बाद ‘ठीक हो जाए, पर ऐसे मरीजों में जीवनशैली पर ध्यान न देना, भविष्य में समस्या दोबारा होने का खतरा बढ़ाता है।

11 से 18 साल के मोटापे के शिकार बच्चों में प्री-डायबिटीज का खतरा अधिक होता है। खासकर, जिनके परिवार में डायबिटीज का इतिहास है।

महिलाओं में पेरीमेनोपॉज से लेकर मेनोपॉज की अवस्था में शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसी स्थिति में भी प्री-डायबिटीज होने की आशंका बढ़ जाती है। यही वजह है कि इस समय शुगर की नियमित जांच जरूरी हो जाती है।

Waist circumference exceeds 90 cm for men and 80 cm for women.

Having one or both parents or family members with diabetes.

Possibility of PCOD or PCOS in women also increases the risk. In this condition, small cysts form in the ovaries. This causes the body to produce insulin but cannot use it properly.

Hypertension: Persistently high blood pressure increases the risk of future diabetes.

Sedentary lifestyle: Doing very little physical activity, spending most of the time sitting or resting, and using a computer or mobile phone for long periods of time increases the risk of pre-diabetes.

Even if gestational diabetes resolves after delivery, neglecting lifestyle changes in such patients increases the risk of the problem recurring in the future.

Obese children aged 11 to 18 are at higher risk of pre-diabetes, especially those with a family history of diabetes.

Women’s bodies undergo many changes during the transition from perimenopause to menopause. This also increases the risk of developing pre-diabetes. This is why regular blood sugar checkups are essential during this time.

There are several types of diabetes.

डायबिटीज के कई प्रकार

टाइप-1: इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम ही इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को खत्म कर देता है। यह अक्सर बचपन में शुरू होती है। ज्यादातर आनुवंशिक होती है।

टाइप-2 : खराब जीवनशैली से होने वाली डायबिटीज । इसमें शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता या पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता। भारत में इसके मामले सबसे अधिक होते हैं।

टाइप-1.5 इसे ‘मिक्स्ड डायबिटीज’ समझें। शुरुआत में यह टाइप-2 जैसी दिखती है, पर धीरे-धीरे मरीज पूरी तरह इंसुलिन पर निर्भर हो जाता है। यह वयस्कों में होती है।

जेस्टेशनल (गर्भावस्था में): यह केवल प्रेग्नेंसी के दौरान होती है। हालांकि, डिलीवरी के बाद यह ठीक हो जाती है। भविष्य में टाइप-2 का खतरा बढ़ सकता है।

नियोनेटल : बेहद दुर्लभ । जन्म के पहले 6 महीनों में दिखने वाली यह समस्या 4 लाख में से किसी एक बच्चे को होती है।
,
टाइप-3सीः जब पैनक्रियाज में पुरानी सूजन या तब इंसुलिन और पाचन एंजाइम्स दोनों की कमी हो जाती है।

टाइप-3 : यह दिमाग में इंसुलिन की गड़बड़ी से जुड़ी है, जो आगे चलकर ‘अल्जाइमर’ का कारण बन सकती है।

टाइप-5 : यह उन लोगों को होती है, जो बहुत दुबले-पतले हैं। पोषण की कमी के कारण उनके शरीर में इंसुलिन बनना कम हो जाता है।

Type 1: In this, the body’s immune system destroys insulin-producing cells. It often begins in childhood and is mostly genetic.

Type 2: Diabetes caused by a poor lifestyle. In this, the body cannot use insulin properly or does not produce enough insulin. It has the highest incidence in India.

Type 1.5: Consider this “mixed diabetes.” Initially, it resembles type 2, but gradually the patient becomes completely insulin-dependent. It occurs in adults.

Gestational (pregnancy): This occurs only during pregnancy. However, it resolves after delivery. The risk of developing type 2 may increase in the future.

Neonatal: Extremely rare. This condition occurs in one in 400,000 babies, appearing in the first six months of life.

Type 3C: When there is chronic inflammation of the pancreas or a deficiency of both insulin and digestive enzymes.

Type 3: This is associated with insulin imbalance in the brain, which can lead to Alzheimer’s.

Type 5: This occurs in people who are very thin. Lack of nutrition reduces insulin production in their bodies.

How to Recover from Pre-Diabetes

ऐसे करें प्री-डायबिटीज से वापसी

  1. सबसे प्रभावी तरीका है, वजन कम करना। मोटे लोग अगर वजन 5 से 7 फीसदी भी कम करते हैं, तो वे तीन महीने के भीतर शुगर के स्तर पर बड़ा असर डाल सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, वजन कम करने से डायबिटीज के खतरे को 58 % तक कम किया जा सकता है।
  2. कम से कम 30 मिनट रोज व्यायाम करें। पैदल चलना, एरोबिक्स, दौड़ना, साइक्लिंग, स्विमिंग.. जो भी आप कर पाएं। लगातार बैठे न रहें।
  3. आलू, सफेद चावल, मैदा, नूडल, पास्ता जैसे कार्बोहाइड्रेट कम खाएं। अपनी थाली का आधा हिस्सा सलाद, फल व सब्जियों का रखें। एक चौथाई हिस्सा प्रोटीन युक्त चीजों जैसे मटर, टोफू, दाल, दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर आदि का रखें। बाकी चौथाई हिस्से में साबुत अनाज के मिश्रण से बनी रोटी, ब्राउन चावल शामिल करें। साबुत अनाज में गेहूं और चावल की तुलना में. कार्ल्स कम और प्रोटीन अधिक होता है। रागी और बाजरा दोनों एक साथ खाने से बचें, ये पेट पर भारी पड़ते हैं। मल्टीग्रेन आटा खाएं।
  4. 6 से 7 घंटे की शांत नींद शरीर की इंसुलिन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ाती है।
  5. नियमित योग, प्राणायाम और गहरे श्वास का अभ्यास करें। साथ ही आराम आने के बाद भी संयमित जीवनशैली का पालन करते रहें।
  1. The most effective way is to lose weight. Obese people, even if they lose 5 to 7 percent of their weight, can have a significant impact on their blood sugar levels within three months. According to one study, weight loss can reduce the risk of diabetes by 58%.
  2. Exercise at least 30 minutes daily. Walking, aerobics, running, cycling, swimming—whatever you can do. Avoid sitting continuously.
  3. Eat less carbohydrates like potatoes, white rice, refined flour, noodles, and pasta. Fill half of your plate with salads, fruits, and vegetables. Make a quarter of your plate protein-rich, such as peas, tofu, lentils, and dairy products like cheese. Include whole-grain bread and brown rice in the remaining quarter. Whole grains have fewer carbs and more protein than wheat and rice. Avoid eating ragi and millet together; they are heavy on the stomach. Eat multigrain flour.
  4. Getting 6 to 7 hours of restful sleep improves the body’s ability to absorb insulin.
  5. Practice regular yoga, pranayama, and deep breathing. Continue to maintain a balanced lifestyle even after recovery.