विनम्रता
एक गांव में चंद्रभूषण नाम के विद्वान थे। वह थोड़ा अटककर बोलते थे। बावजूद उनकी कथा ऐसी होती थी कि लोग मुग्ध हो जाते थे।
उसी गांव के एक अन्य प्रकांड विद्वान नंबियार को अपने ज्ञान पर बड़ा अहंकार था। वे चंद्रभूषण की लोकप्रियता से मन ही मन ईर्ष्या रखते थे। एक शाम जब नंबियार ने अपनी पत्नी को भी चंद्रभूषण की कथा में बैठे देखा, तो उनका क्रोध सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने भरी सभा में चंद्रभूषण को ‘मूर्ख’ कहकर अपमानित किया।
चंद्रभूषण चुप रहे। सभा बिखर गई। नंबियार ने घर आकर अपनी पत्नी को भी वहां जाने के लिए गुस्सा किया। इस पर पत्नी को भी गुस्सा आ गया। उसने नंबियार के अहं को चुनौती देते हुए कहा, ‘क्यों अपने मुंह मियां मिड्डू बनते हो? कभी सोचा है कि तुम्हें सुनने के लिए लोग क्यों नहीं आते ? मैं तो तुम्हारी जली-कटी रोज सुनती हूं, अब तुम दूसरों को भी नीचा दिखाने लगे। तुम्हें ईर्ष्या के सिवा कोई काम नहीं है?
रात भर नंबियार को नींद नई आई। वह जितना घटना के बारे में सोचते, उतना बेचैन हो उठते। उन्हें अपने व्यवहार पर गहरा पश्चाताप हुआ।
अगली सुबह जब नंबियार क्षमा मांगने के लिए निकले, तो उन्होंने देखा कि कड़ाके की ठंड में चंद्रभूषण स्वयं उनके दरवाजे पर बैठे हैं। नंबियार के पैर छूते हुए चंद्रभूषण बोले, ‘आपने कल सबके सामने मेरा दोष बताकर मुझ पर उपकार किया। मैं रात भर यहां बैठा रहा, ताकि आप बाहर आएं और मैं अपनी कमियों के लिए आपसे क्षमा मांग सकूं।’
चंद्रभूषण की इस अगाध विनम्रता देखकर नंबियार लज्जित हो गया।
There was a scholar named Chandrabhushan in a village. He spoke with a slight stammer. Despite this, his narrations were captivating.
Nambiyar, another renowned scholar from the same village, was proud of his knowledge and secretly jealous of Chandrabhushan’s popularity. One evening, when Nambiyar saw his wife attending Chandrabhushan’s narration, his anger reached its peak. He insulted Chandrabhushan in front of the crowded gathering, calling him a “fool.”
Chandrabhushan remained silent. The gathering dispersed. Nambiyar returned home and reprimanded his wife for attending. This angered his wife as well. Challenging Nambiyar’s ego, she said, “Why do you pretend to be such a fool? Have you ever wondered why people don’t come to listen to you? I hear your rants every day, and now you’re belittling others. Do you have nothing else to do except be jealous?”
Nambiyar couldn’t sleep the whole night. The more he thought about the incident, the more restless he became. He felt deep remorse for his behavior.
The next morning, when Nambiyar went out to apologize, he found Chandrabhushan himself sitting at his door in the bitter cold. Touching Nambiyar’s feet, Chandrabhushan said, “You did me a favor by revealing my faults to everyone yesterday. I sat here all night so that you would come out and I could apologize for my shortcomings.”
Nambiyar was embarrassed by Chandrabhushan’s immense humility.







