जागरूक कौन ?
जागरूक रहने वाला कौन है? जब आप किसी प्रकार का कोई गहरा अनुभव कर रहे हैं, तब उस समय क्या हो रहा होता है? क्या आप इसके प्रति जागरूक होते हैं कि आप अनुभव कर रहे हैं?
अनुभव समाप्त हो जाने के बाद ही अनुभवकर्ता और अनुभव अस्तित्व में आते हैं। तब अनुभवकर्ता अनुभव में आए विषय का निरीक्षण करता है। अनुभव के क्षण में न तो द्रष्टा होता है और न दृश्य; वहां केवल अनुभूति हो रही होती है। हममें से अधिकतर लोग अनुभव नहीं कर रहे होते। हम सदा अनुभूति की अवस्था के बाहर रहते हैं और इसीलिए यह प्रश्न करते हैं कि निरीक्षक कौन है? जागरूक रहने वाला कौन है ?
आपको नहीं लगता कि यह प्रश्न ही गलत है? अनुभूति के दौरान न सजग रहने वाला होता है, और न उसकी सजगता का विषय। कई लोगों के लिए अनुभूति की अवस्था में रहना अत्यधिक कठिन है, क्योंकि उसके लिए एक असाधारण लचीलेपन, गहन संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है; और जब हम किसी लक्ष्य के पीछे दौड़ रहे हैं, जब हम सफल होना चाहते हैं, जब हम लाभ-हानि के बारे में सोचते हैं, तब हम उस संवेदनशीलता से वंचित हो जाते हैं और तब हममें कुंठा पैदा होती है।
जो किसी वस्तु की मांग नहीं कर रहा, जो किसी लक्ष्य के पीछे नहीं दौड़ रहा, किसी परिणाम व उसके निहितार्थों को नहीं खोज रहा, ऐसा व्यक्ति सतत अनुभूति की अवस्था में है। तब सब कुछ गतिशील होता है, अर्थपूर्ण होता है; तबकुछ भी कहीं प्राचीन, कहीं दोहराव नहीं होता, क्योंकि जो वास्तविकता है, वह कभी पुरानी नहीं होती।
जे कृष्णमूर्ति
Who is aware? What is happening when you are experiencing something deeply? Are you aware that you are experiencing it?
The experiencer and the experience come into existence only after the experience is over. Then the experiencer observes the object of the experience. At the moment of experience, there is neither observer nor observed; there is only experience. Most of us are not experiencing. We always remain outside the state of experience and therefore ask, who is the observer? Who is aware?
Don’t you think this question itself is wrong? During experience, there is neither the observer nor the object of their awareness. For many people, remaining in the state of experience is extremely difficult, because it requires extraordinary flexibility and profound sensitivity. And when we are chasing a goal, when we want to succeed, when we think about profit and loss, we lose that sensitivity, and then frustration arises.
One who is not demanding anything, who is not chasing a goal, who is not searching for any result or its implications, such a person is in a state of constant experience. Then everything is dynamic, meaningful; then nothing is ancient anywhere, nothing is repetitive anywhere, because reality is never old.
J. Krishnamurti







