India-Pakistan Trade

भारत-पाक व्यापार

भारत और पाकिस्तान पड़ोसी राष्ट्र हैं- एक शरीर के दो दुकड़े। उनकी अर्थव्यवस्था का विकास संयुक्त रूप में हुआ। विभाजन के बाद भी दोनों अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। एक देश में कुछ खास चीजें ज्यादा मात्रा में उत्पन्न होती हैं, जिनकी दूसरे देश को जरूरत है। इसी प्रकार दूसरे देश के अतिरिक्त उत्पादन की खपत पहले देश में हो सकती है। अपनी आवश्यकता के पदार्थ यदि पड़ोस में ही सुलभ हो जायें, तो दूर देशों से मंगाने के बजाय ज्यादा आसानी होती है। किन्तु भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक गतिरोध चल रहा है। दोनों देशों में सहज रूप में. वस्तुओं का जो आदान-प्रदान संभव हो सकता है, वह नहीं हो पा रहा है। इसका कारण यह है कि जब राष्ट्रमंडल के देशों के साथ भारत ने अपनी मुद्रा का मूल्य घटाया तो पाकिस्तान ने वैसा करने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान के इस निर्णय के फलस्वरूप भारत और पाकिस्तान की मुद्राओं के विनिमय दर में अंतर पड़ गया। पाकिस्तानी रुपये की मौजूदा विनिमय दर यदि स्वीकार कर ली जाये, तो भारत-पाकिस्तान व्यापार में पाकिस्तान दुहरे लाभ में और भारत दुहरे घाटे में रहता है। पाकिस्तान भारत में सस्ते भाव पर माल खरीद सकता है और अपना माल भारत को महंगे भाव पर बेच सकता है। भारत यह महसूस करता है कि पाकिस्तानी रुपये की मौजूदा विनिमय दर कृत्रिम है और इसलिए उसके आधार पर पाकिस्तान के साथ व्यापार करने से उसने इनकार कर दिया है। इस व्यापारिक गतिरोध से दोनों देशों को भारी हानि उठानी पड़ रही है।

दोनों देशों को यह हानि किस प्रकार हो रही है, इसके कुछ उदाहरण लीजिये। पाकिस्तान को कोयले की जरूरत है। उसकी इस जरूरत की भारत आसानी से पूर्ति कर सकता है। किन्तु व्यापारिक गतिरोध के कारण पाकिस्तान भारत से कोयला नहीं प्राप्त कर सकता। उसे समुद्र पार के दूरवर्ती देशों से कोयला मंगाना पड़ रहा है। इन देशों से पूर्वी पाकिस्तान को यह कोयला समय पर नहीं पहुंच पाया। अतः पूर्वी पाकिस्तान की रेलों को कोयले की कमी पड़ गई है और फलस्वरूप 42 मुसाफिर गाड़ियों का चलना बन्द कर दिया गया। कोयले की कमी के कारण ही पूर्वी पाकिस्तान में चलने वाले स्टीमरों की संख्या भी घटा दी गई है।

India and Pakistan are neighboring nations—two parts of the same body. Their economies developed together. Even after the partition, both countries depend on each other for their economic needs. One country produces certain goods in surplus, which the other country needs. Similarly, the surplus production of the second country can be consumed by the first. If necessary goods are readily available in the neighborhood, it is much easier than importing them from distant countries. However, there is a trade deadlock between India and Pakistan. The easy exchange of goods that should be possible between the two countries is not happening. This is because when India devalued its currency along with other Commonwealth countries, Pakistan refused to do the same. This decision by Pakistan resulted in a difference in the exchange rate between the Indian and Pakistani currencies. If the current exchange rate of the Pakistani rupee is accepted, then in India-Pakistan trade, Pakistan would benefit doubly, and India would suffer a double loss. Pakistan could buy goods from India at cheap prices and sell its own goods to India at high prices. India feels that the current exchange rate of the Pakistani rupee is artificial and has therefore refused to trade with Pakistan on that basis. This trade deadlock is causing heavy losses to both countries.

Let’s look at some examples of how both countries are suffering these losses. Pakistan needs coal. India can easily meet this need. But due to the trade deadlock, Pakistan cannot obtain coal from India. It has to import coal from distant countries across the sea. This coal did not reach East Pakistan on time from these countries. Consequently, East Pakistan’s railways faced a coal shortage, and as a result, 42 passenger trains were suspended. Due to the coal shortage, the number of steamers operating in East Pakistan has also been reduced.