मन को मार्ग दिखाए कीर्तन
इस चंचल मन को कैसे एकाग्र किया जा सकता है? मनुष्य के पास दस इंद्रियां मानी गई हैं- पांच ज्ञानेंद्रियों और पांच कर्मेंद्रियां। इनके साथ मन को जोड़ दिया जाए, तो ये ग्यारह हो जाती हैं, जिन्हें ‘एकादश इंद्रिय’ कहा जाता है। साधना का उद्देश्य इन सभी इंद्रियों और मन को विषय-वासना से हटाकर एक परम सत्य की ओर मोड़ देना है। इसी प्रक्रिया को ‘अभिध्यान’ कहा गया है।
सामान्यतः मन पचास प्रकार की वृत्तियों में उलझा रहता है। कभी इच्छा, कभी क्रोध, कभी लोभ, कभी मोह- इन सबके बीच वह चंचल होकर भटकता रहता है। अभिध्यान का अर्थ है, इन बिखरी हुई वृत्तियों को समेटकर केंद्र की ओर ले जाना। प्रश्न उठता है कि किसकी ओर ? उस परमपुरुष की ओर, जिससे मन की मूल सत्ता का उद्भव माना गया है।
यह दार्शनिक दृष्टि से समझाया गया है कि मनुष्य का मन सीधे परमपुरुष से नहीं आता। ‘भूमामन’ (विराट चेतना) से जड़ जगत की उत्पत्ति होती है और जड़ से सूक्ष्म विकसित होकर ‘अणुमन’, अर्थात व्यक्तिगत मन का निर्माण होता है। सृष्टि की धारा एक से अनेक की ओर बहती है। विराट से जड़, और जड़ से व्यक्तिगत चेतना तक, पर जब साधक को वापस मूल की ओर लौटना है, तो वह जड़ के माध्यम से नहीं जा सकता। वह जड़ वस्तुओं में उलझा रहा, तो उसकी चेतना भी जड़वत हो जाएगी। इसलिए जड़ की उपासना को आध्यात्मिक प्रगति के लिए उचित नहीं माना गया। साधक को अपने अणुमन को सीधे भूमामन की ओर ले जाना होगा।
यह कार्य सरल नहीं है, क्योंकि मन निरंतर इंद्रियों के माध्यम से बाहर भागता रहता है। आंखें देखना चाहती हैं, कान सुनना चाहते हैं, जीभ स्वाद व वाणी में लगी रहती
है, हाथ-पैर कर्म में व्यस्त रहते हैं। इन सबको नियंत्रित करने की प्रक्रिया को ‘प्रत्याहार’ कहा गया है, अर्थात इंद्रियों को उनके विषयों से खींचकर मन में समाहित करना। जब दसों इंद्रियों के कार्यों को समेटकर मन में मिला दिया जाता है और फिर मन को परमपुरुष की ओर मोड़ा जाता है, तब साधना का वास्तविक आरंभ होता है।
साधना के दो मार्ग बताए गए हैं। एक, भीतर की ओर डूब जाना और तल्लीन हो जाना। दूसरा है, सभी इंद्रियों को एक ही कार्य में लगा देना, ताकि वे इधर-उधर न भटकें। इसी सिद्धांत के आधार पर कीर्तन की परंपरा विकसित हुई। कीर्तन केवल भक्ति-भाव नहीं, बल्कि एक मनोविज्ञान भी है। इसमें जीभ नाम-स्मरण करती है, कंठ गाता है, कान सुनते हैं, हाथ-पैर लय में गतिशील होते हैं। जब इंद्रियों को काम नहीं मिलता, तो वे भटकने लगती हैं, जैसे बिना कार्य के मनुष्य चंचल हो जाता है। कीर्तन में सबको व्यस्त रखा जाता है, ताकि मन एक दिशा में बना रहे। इसलिए कीर्तन करते रहना चाहिए।
जब इंद्रियों को काम नहीं मिलता, तो वे भटकने लगती हैं, जैसे बिना कार्य के मनुष्य चंचल हो जाता है। कीर्तन में सबको व्यस्त रखा जाता है, ताकि मन एक दिशा में बना रहे।
श्री श्री आनंदमूर्ति
How can this restless mind be concentrated? Humans are considered to have ten senses—five senses and five motor senses. When the mind is added to these, they become eleven, known as the “eleven senses.” The purpose of spiritual practice is to divert all these senses and the mind from sensual desires and direct them toward the ultimate truth. This process is called “Abhidhyana.”
Normally, the mind is entangled in fifty types of tendencies. Sometimes desire, sometimes anger, sometimes greed, sometimes attachment—it wanders restlessly between these. Abhidhyana means gathering these scattered tendencies and bringing them toward the center. The question arises: Toward whom? Toward the Supreme Being, from whom the mind’s original existence is believed to originate.
It is explained philosophically that the human mind does not come directly from the Supreme Being. The material world originates from the vast consciousness (Bhumaman), and from the matter, the subtle evolves to form the atomic mind, the individual mind. The flow of creation flows from the one to the many, from the vast to the inert, and from the inert to the individual consciousness. However, when a seeker wishes to return to the origin, they cannot go through the inert. If they remain entangled in inert objects, their consciousness will also become inert. Therefore, worshipping the inert is not considered appropriate for spiritual progress. The seeker must lead their atomic mind directly to the inert mind.
This task is not easy, because the mind constantly wanders outside through the senses. The eyes desire to see, the ears desire to hear, the tongue is preoccupied with taste and speech,
and the hands and feet are engaged in action. The process of controlling all this is called ‘Pratyahara,’ that is, withdrawing the senses from their objects and integrating them into the mind. When the functions of the ten senses are consolidated and merged into the mind, and then the mind is turned towards the Supreme Being, then the true beginning of spiritual practice occurs.
Two paths of spiritual practice have been described. One is to immerse oneself within and become absorbed. The second is to engage all the senses in a single task, so that they do not wander. The tradition of kirtan developed based on this principle. Kirtan is not merely a devotional gesture, but also a psychological one. In it, the tongue chants the name of the Supreme Being, the throat sings, the ears listen, and the hands and feet move in rhythm. When the senses are not engaged, they begin to wander, just as a person without work becomes restless. Kirtan keeps everyone busy so that the mind remains focused on one direction. Therefore, kirtan should be continued.
When the senses are not engaged, they begin to wander, just as a person without work becomes restless. Kirtan keeps everyone busy so that the mind remains focused on one direction.
Sri Sri Anandmurti







