कम्युनिटी पर नया फीचर जल्द
व्हाट्सऐप कम्युनिटी के लिए कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है। यह ग्रुप चैट में आए सभी मीडिया फाइल को एक अलग सेक्शन में दिखाएगा। वेबीटाइंफो रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप कम्युनिटी ग्रुप चैट के लिए और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। इस सेक्शन की मदद से कम्युनिटी ग्रुप के सभी सदस्य एक ही जगह पर सभी मीडिया फाइल देख पाएंगे। इस सेक्शन में रिसेंट मीडिया, डॉक्यूमेंट और लिंक्स का विकल्प मिलेगा। हालांकि इस पर काम चल रहा है।