परम ने भारत को दिलाई थी सुपरकंप्यूटिंग में पहचान
भारत के वैज्ञानिकों ने आज के ही दिन परम श्रृंखला की नींव रखी। पुणे के एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ यह सफर आज भारत को दुनिया के उन चुनिंदा सुपरपावर देशों की कतार में खड़ा कर चुका है, जिनकी ब्रह्मांड की सबसे जटिल गणनाएं होती हैं। इसकी मदद से भारत में मानसून और चक्रवातों की भविष्यवाणी करना आसान हो गया।
1991 में जब परम 8000 (भारत का पहला सुपरकंप्यूटर) लॉन्च हुआ, तो भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया जिसने खुद की सुपरकंप्यूटिंग * तकनीक विकसित की। तब से लेकर परम युवा सेकंड और अब परम सिद्दी एआई तक भारत ने अपनी गणना शक्ति को कई हजार गुना बढ़ाया है।
परम की मदद से अब कई दिन पहले ही चक्रवातों की दिशा और गति का सटीक अंदाजा लगा लेते हैं।
इससे जान-माल की हानि कम हुई है। समुद्र की लहरों और हवा के दबाव का विश्लेषण परम मिनटों में कर देता है, जिसमें सामान्य कंप्यूटरों को महीनों लग जाते।
चिकित्सा के क्षेत्र में कैंसर या जेनेटिक बीमारियों के इलाज के लिए लाखों प्रोटीन्स और मॉलिक्यूल्स का मिलान परम तेजी से करता है।
सुपरकंप्यूटर में इसकी स्पीड पेटाफ्लॉप्स में होती है। यानी एक सेकंड में खरबों गणनाएं करता है।
Indian scientists laid the foundation for the PARAM series on this day. This journey, which began in a small room in Pune, has now placed India among the world’s select superpowers, performing the most complex calculations in the universe. It has made it easier to predict monsoons and cyclones in India.
When PARAM 8000 (India’s first supercomputer) was launched in 1991, India became the second country in the world to develop its own supercomputing technology. Since then, with PARAM Yuva Second and now PARAM Siddhi AI, India has increased its computing power thousands of times.
With PARAM, we can now accurately predict the direction and speed of cyclones several days in advance.
This has reduced loss of life and property. PARAM analyzes ocean waves and wind pressure in minutes, something that would take ordinary computers months.
In medicine, it rapidly matches millions of proteins and molecules to treat cancer or genetic diseases.
In supercomputers, its speed is measured in petaflops, meaning it performs trillions of calculations in a second.







