जगह
एक रात बहुत जोर की वर्षा हो रही थी। एक साधु और उनकी पत्नी अपनी छोटी-सी झोपड़ी में सोए हुए थे। आधी रात किसी ने दरवाजा खटखटाया।
कर साधु उठने लगे, तो पत्नी ने मना किया। पत्नी ने कहा कि कोई शरण मांगने आया होगा और आप मना नहीं सकोगे। इस घर में जगह भी कहां है? इस पर साधु ने कहा, ‘जगह दो के सोने के लायक है, तो तीन के बैठने के लायक काफी होगी। द्वार आए आदमी को वापिस तो नहीं लौटाना है।’
दरवाजा खोला, तो कोई शरण ही मांग रहा था। अब तीनों बैठकर गपशप करने लगे। थोड़ी देर बाद किसी और आदमी ने दस्तक दी, तो फिर पत्नी ने कहा कि अब किसी ने शरण मांगी तो? इस पर साधु ने कहा कि अभी बैठने लायक जगह है, पर चार लोग आराम से खड़े हो जाएंगे। दरवाजा खोला गया और इस तरह अब वे चारों खड़े होकर समय बिताने लगे।
थोड़ी देर बाद झोपड़ी के बाहर एक गधा जोर से दरवाजा हिलाने लगा। इस बार पत्नी ने थोड़ा जोर देकर कहा, ‘यह गधा है, आदमी नहीं। अब यहां बिल्कुल जगह नहीं है।’ इस पर साधु ने कहा कि हमने आदमियों के कारण दरवाजा नहीं खोला था, हमने अपनी करुणा के कारण दरवाजा खोला था। हमारे लिए गधे और आदमी में क्या फर्क ? दूसरे मेहमानों की तरह गधे ने अपना काम कर दिया है। अब हमें अपना काम करना है। मैं दरवाजा खोलता हूं।’
पत्नी ने कहा, ‘अब खड़े होने की भी जगह नहीं है।’ साधु ने कहा, ‘अभी हम जरा आराम से खड़े हैं, फिर सटकर खड़े हो जाएंगे। यह किसी अमीर का महल नहीं है, यह गरीब का झोपड़ा है। इसमें खूब जगह है। बात अमीर या गरीब की नहीं, हृदय की है। पर एक सच यह है कि जैसे-जैसे हम अमीर होते हैं, पकड़ने के लिए चीजें मिलती हैं, तो हम कंजूस होने लगते हैं। पकड़ने का मोह बढ़ता है।’ साधु उठे और फिर से दरवाजा खोल दिया।
One night, it was raining heavily. A monk and his wife were sleeping in their small hut. Someone knocked on the door in the middle of the night.
When the monk tried to get up, his wife told him not to. “Someone must have come seeking shelter, and you can’t refuse them. Where’s the space in this house?” the monk replied, “If there’s enough space for two to sleep, there’s enough for three to sit. We shouldn’t turn away a person who comes to the door.”
When they opened the door, someone was already seeking shelter. The three of them sat down and chatted. A little while later, another man knocked. The wife asked, “What if someone else asked for shelter?” The monk replied, “There’s enough space for sitting, but four people can stand comfortably.” The door was opened, and the four of them stood and spent their time.
A little while later, a donkey outside the hut started shaking the door loudly. This time, the wife said, “It’s a donkey, not a man. There’s no room here at all.” The monk replied, “We didn’t open the door because of the men; we opened it because of our compassion. What difference is there between a donkey and a man for us? Like the other guests, the donkey has done its job. Now we have to do ours. I’ll open the door.”
The wife said, “There’s no room to even stand now.” The monk said, “Right now, we’re standing comfortably, and then we’ll stand closer. This isn’t a rich man’s palace; it’s a poor man’s hut. There’s plenty of room. It’s not about rich or poor, it’s about the heart. But the truth is, as we grow richer, we get more things to hold on to, and we become miserly. The desire to hold on increases.” The monk stood up and opened the door again.







