प्रेम सफल क्यों नहीं होता
प्यार का मौसम आ रहा है। ‘आई लव यू’ के संदेशे हवाओं में उछाले जाएंगे। प्रेम के बारे में इतना लिखा जाता है, फिल्मों में दिखाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रेम कहानी सफल होती नहीं दिखती। लोग प्यासे के प्यासे रह जाते हैं, क्योंकि प्यार रोमांस में ही उलझकर रह जाता है। प्रेम के बारे में गलतफहमियां बहुत हैं। ओशो ने एक अद्भुत बात कही हैः ‘आई लव यू’ के जुमले से सावधान ! यह एक आक्रामक वक्तव्य है। इसके बदले में दूसरे को फौरन कहना पड़ता है-‘आई लव यूटू।’ यह एक शिष्टाचार बन गया है। इसका निहित अर्थ है कि मैं तुमसे सिर्फ इसलिए प्यार करता हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि तुम मुझसे प्यार करो। इसमें एक शर्त है कि तुम्हें किसी और से प्यार नहीं करना चाहिए। हर कोई चाहता है कि मेरे प्यार में कोई यह बहुत बड़ी भ्रांति है। हिस्सेदार न हो।
रामास सिर्फ ख्यालों में जी सकता है। जब लोग साथ रहने लगते हैं, तो रोमांस यथार्थ की आग में जल जाता है। एक दूसरे की छोटी-छोटी बातें चुभने लगती हैं, अखरने लगती हैं। प्यार करने वाले एक-दूसरे की जासूसी कर रहे होते हैं। जब प्रेम का रंग उड़ जाता है, तब प्रेमी एक-दूसरे को दोष देते हैं, फिर प्यार एक लगातार संघर्ष बन जाता है। समस्या यह है कि प्रेमी एक-दूसरे को बांधकर रखना चाहते हैं। प्रेम कोई एक वस्तु नहीं है, वह सीमित नहीं होता कि एक को मिले, तो दूसरे को नहीं मिल सकता। इंसान का संकीर्ण मन सोचता है कि प्यार को एक व्यक्ति के साथ बांधकर रखना है। ऐसा बंधा हुआ प्रेम सड़ जाता है। जिनसे प्रेम हो, उनका भरोसा करना सीखें।
प्रेम की बुनियाद है भरोसा। खासकर स्त्री के लिए भरोसा बहुत बड़ी चीज है, क्योंकि वह इतनी असुरक्षा में जीती आई है कि उसका किसी पर भरोसा नहीं रहा। हर कोई उसका शोषण करता है। स्त्री या पुरुष का दिल जीतना है, तो पहले उनका भरोसा जीतें। ‘आई लव यू’ की जगह कहें, ‘आई ट्रस्ट यू’। अगर भरोसा है, तो प्रेम उसके पीछे छाया की तरह चला आता है। प्यार खूबसूरत होगा, अगर वह भरोसे का हिस्सा बनकर आए। भरोसे के विना प्यार विफल होता है, क्योंकि अंदर ही अंदर उसमें जलन, शक, अविश्वास, बंधन वगैरह छिपे हुए दुश्मन सक्रिय होते हैं।
भरोसे का फूल हृदय में खिलता है। भरोसे में आपको हमेशा खुद में कमियां ही मिलेंगी; सतही प्यार में आपको हमेशा उस इंसान में कमियां मिलेंगी, जिससे आप प्यार करते हैं। भरोसे में आपका ध्यान दूसरे पर नहीं होता, खुद पर होता है कि मेरे अंदर क्या कमियां हैं, मैं कैसे अपने आपको निखारूं। भरोसा हृदय में पलता है, पनपता है। भरोसेमंद बनना बहुत बड़ा वरदान है।
प्रेम की बुनियाद है भरोसा। स्त्री के लिए भरोसा बहुत बड़ी चीज है, क्योंकि वह इतनी असुरक्षा में जीती आई है कि उसका किसी पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए दिल जीतना है, तो पहले भरोसा जीतें।
अमृत साधना
The season of love is coming. Messages of “I love you” will be thrown in the air. So much is written about love, so much is shown in films, yet no love story seems to succeed. People remain thirsty because love gets entangled in romance. There are many misunderstandings about love. Osho said a wonderful thing: Beware of the phrase “I love you”! It is an aggressive statement. In return, the other person immediately has to say, “I love you too.” This has become a courtesy. Its implicit meaning is that I love you only because I want you to love me. The one condition is that you must not love anyone else. Everyone wants no one to share in their love. This is a huge delusion.
Rama can only live in imagination. When people start living together, romance burns in the fire of reality. Small things about each other start to irritate and irritate. Lovers spy on each other. When love fades, lovers blame each other, and then love becomes a constant struggle. The problem is that lovers want to hold each other in place. Love isn’t a single thing; it’s not limited; if one person gets it, the other can’t. The narrow mind of humans thinks love must be tied to one person. Such bounded love rots. Learn to trust the one you love.
Trust is the foundation of love. Trust is especially crucial for a woman, because she has lived in such insecurity that she no longer trusts anyone. Everyone exploits her. To win a man or woman’s heart, first earn their trust. Instead of saying “I love you,” say “I trust you.” If there is trust, love follows like a shadow. Love will be beautiful if it comes as a part of trust. Love without trust fails because hidden enemies like jealousy, suspicion, distrust, bondage, and so on are active within.
The flower of trust blooms in the heart. With trust, you will always find flaws in yourself; in superficial love, you will always find flaws in the person you love. With trust, your focus isn’t on the other person, but on yourself: what flaws you have and how you can improve yourself. Trust grows and flourishes in the heart. Being trustworthy is a great blessing.
Trust is the foundation of love. For a woman, trust is a crucial thing, because she has lived with so much insecurity that she no longer trusts anyone. Therefore, if you want to win a heart, first win trust.
Amrit Sadhna







