प्रेम के दुर्लभ क्षण
हम संबंधों में प्रेम की बात करते हैं, पर क्या वास्तव में प्रेम करते हैं? जिस प्रकार हम अपनी पत्नी, बच्चों, पड़ोसियों, मित्रों के साथ व्यवहार करते हैं, वह इस बात का सूचक है कि वास्तव में हमारे संबंधों में प्रेम है ही नहीं। वह केवल तुष्टि की ही एक पारस्परिक खोज है। ऐसी स्थिति में संबंध का क्या प्रयोजन है? इसका आखिर मतलब क्या है?
संबंध वास्तव में स्व के खुलासे की प्रक्रिया है, जो स्वबोध की ही प्रक्रिया है। इस खुलासे में कई कटु बातें होती हैं, अनेक अशांत व बेचैन करने वाले विचार और क्रियाकलाप होते हैं, क्योंकि जो भी हमें पता लगता है, वह भाता नहीं है, इसलिए हम अप्रिय संबंधों से प्रिय संबंधों की ओर भागते हैं। अतः जब हम सिर्फ पारस्परिक परितुष्टि की खोज कर रहे हैं, तब संबंध का कोई मतलब नहीं है। जब संबंध स्व की असलियत के पता चलने का, इसकी समझ का साधन बनता है, तब यह असाधारण रूप से अर्थपूर्ण हो जाता है।
प्रेम में संबंध नहीं हुआ करता। जब आप प्रेम करते हैं और अपने प्रेम का बदला चाहते हैं, संबंध वाली बात तभी होती है। जब आप प्रेम करते हैं, यानी जब आप अपने आप को पूरी तरह से, बिना किसी शर्त के समर्पित कर देते हैं, तब संबंध थोड़े होता है। प्रेम में कोई संघर्ष नहीं होता। वहां कोई अन्य होता ही नहीं, वहां पूर्ण एकत्व होता है। वह अभेद की, अस्तित्व की समग्रता की स्थिति होती है। ऐसे दुर्लभ, प्रमुदित और आनंदमय क्षण तभी होते हैं, जब पूर्ण प्रेम, पूर्ण आत्मीयता होती है।
अक्सर होता यह है कि प्रेम की अहमियत नहीं रहती, बल्कि प्रेमपात्र अहम बन जाता है, खुद प्रेम नहीं। जब शारीरिक या वैचारिक कारणों से, परितुष्टि, आराम या किसी अन्य ख्वाहिश की वजह से प्रेमपात्र महत्वपूर्ण और प्रेम गौण हो जाता है, तब अधिकार, ईर्ष्या और आवश्यकताएं द्वंद्व उत्पन्न करती हैं। प्रेम जितना अधिक गौण होता जाता है, पीछे हटता जाता है, संबंध का मसला उतना ही बेमानी और खोखला होता जाता है। अतः प्रेम को समझना बहुत दुष्कर कार्यों में से एक है।
बौद्धिक आवश्यकता से प्रेम का जन्म नहीं होता। उसे किसी प्रकार की पद्धति, साधन अथवा अनुशासन से नहीं लाया जा सकता। यह अस्तित्व की सहज अवस्था है, जो स्व की क्रियाओं के अंत होने पर होती है; परंतुयदिउनक्रियाओं का आप दमन करेंगे, उनसे बचेंगे या उनको अनुशासित करेंगे, तो उनका अंत नहीं हो पाएगा। इसके लिए हमें स्व की क्रियाओं को चेतना के विभिन्न स्तरों पर समझना होगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि ऐसे क्षण आते हैं, जब हम बस प्रेम करते हैं, उन क्षणों में कोई विचार, कोई प्रयोजन नहीं होता, परंतु ऐसे क्षण बड़े दुर्लभ होते हैं।
जब आप प्रेम करते हैं, यानी जब अपने आप को बिना किसी शर्त समर्पित कर देते हैं, तब संबंध थोड़े होता है। प्रेम में कोई संघर्ष नहीं होता। वहां कोई अन्य होता ही नहीं, वहां पूर्ण एकत्व होता है।
जे कृष्णमूर्ति
We talk about love in relationships, but do we really love? The way we treat our wives, children, neighbors, and friends indicates that there is no true love in our relationships. They are merely a mutual search for gratification. In such a situation, what is the purpose of a relationship? What is its meaning?
Relationships are actually a process of self-disclosure, which is also a process of self-realization. This revelation involves many bitter moments, many disturbing and restless thoughts and actions, because what we discover is not pleasing, so we flee from unpleasant relationships to pleasant ones. Therefore, when we are only seeking mutual satisfaction, a relationship has no meaning. When a relationship becomes a means of discovering and understanding the true self, it becomes exceptionally meaningful.
Love does not involve a relationship. Relationships only exist when you love and want your love reciprocated. When you love, that is, when you surrender yourself completely, unconditionally, then there is no relationship. There is no conflict in love. There is no other; there is complete oneness. It is a state of non-duality, the totality of existence. Such rare, blissful, and joyful moments occur only when there is complete love, complete intimacy.
What often happens is that love ceases to be important; rather, the beloved becomes important, not love itself. When, for physical or ideological reasons, for satisfaction, comfort, or some other desire, the beloved becomes important and love becomes secondary, then possessiveness, jealousy, and neediness create conflict. The more love becomes secondary, the more it recedes, the more meaningless and hollow the relationship becomes. Therefore, understanding love is one of the most difficult tasks.
Love is not born out of intellectual need. It cannot be brought about by any method, means, or discipline. This is the natural state of existence that occurs when the self’s actions cease; but if you suppress, avoid, or discipline those actions, they will not cease. To do so, we must understand the self’s actions at different levels of consciousness. There are no doubt moments when we simply love, without thought or purpose, but such moments are very rare.
When you love, that is, when you surrender yourself unconditionally, there is little connection. There is no conflict in love. There is no other; there is complete oneness.
J. Krishnamurti







