अहं का त्याग
एक नदी पहाड़ों से बहते हुए जंगलों, गांवों और शहरों को पार करती हुई एक विशाल रेगिस्तान के किनारे तक पहुंची। उसने अब तक हर बाधा को पार किया था, इसलिए उसे लगा कि वह रेगिस्तान को भी पार कर लेगी।
जैसे ही उसने रेत पर कदम रखा, उसने महसूस किया कि उसका पानी गायब होता जा रहा है। रेत उसका पानी सोख रही थी। नदी इस बात से परेशान हो गई। उसे लगा कि उसका अस्तित्व अब समाप्त होने वाला है। तभी रेगिस्तान ने उसे कहा, ‘आगे बढ़ो नदी, हवा रेगिस्तान पार कर सकती है तो तुम भी।’
नदी ने चिल्लाकर कहा, ‘लेकिन मैं जब भी आगे बढ़ती हूं, रेत मुझे निगल जाती है। हवा तो उड़ सकती है, मैं तो जमीन पर बहती हूं।’
रेगिस्तान ने कहा, ‘तुम अपनी पुरानी जिद और पुराने स्वरूप को पकड़े हुए हो। इस तरह तुम कभी पार नहीं कर पाओगी।’
नदी ने पूछा, ‘क्या भाप बनने के बाद मैं वही ‘मैं’ रहूंगी? क्या मेरा स्वरूप खो नहीं जाएगा?’
रेगिस्तान ने कहा, ‘तुम्हारा स्वरूप बदल जाएगा, पर तुम्हारी असलियत खत्म नहीं होगी। तुम आज भी पानी हो और भाप बनने के बाद भी पानी ही रहोगी। अगर तुम ‘नदी’ होने के अहं को नहीं छोड़ोगी, तो तुम यहीं सूखकर कीचड़ बन जाओगी और हमेशा के लिए खत्म हो जाओगी।’
नदी ने बहुत सोच-विचार किया। अंततः उसने अपना डर छोड़ दिया। वह भाप बनकर ऊपर उठ गई। हवा उसे धीरे से उठाकर कोसों दूर पहाड़ों के पार ले गई। वहां, वह फिर से बरसी और पहले से भी अधिक विशाल नदी के रूप में बहने लगी।
A river flowed from the mountains, past forests, villages, and cities, and reached the edge of a vast desert. It had overcome every obstacle so far, so it thought it could cross the desert as well.
As it stepped onto the sand, it felt its water disappear. The sand was absorbing it. The river became distressed. It felt its existence was about to end. Then the desert said to it, “Move on, river. If the wind can cross the desert, so can you.”
The river cried out, “But every time I move forward, the sand swallows me. The wind can fly, but I flow on the ground.”
The desert said, “You are clinging to your old stubbornness and old form. This way, you will never be able to cross.”
The river asked, “Will I remain the same ‘I’ after I turn into steam? Won’t my form be lost?”
The desert said, “Your form will change, but your essence will not. You are water today, and you will remain water even after you evaporate. If you don’t give up your pride as a ‘river,’ you will dry up here, turn into mud, and disappear forever.”
The river thought deeply. Finally, it gave up its fear. It rose as steam. The wind gently lifted it and carried it miles away, across the mountains. There, it rained again and flowed as an even greater river.







