पुरुष मुक्ति में नारी मुक्ति
शीर्षक पढ़कर थोड़ा आश्चर्य होगा। जिस नारी के संरक्षण के लिए इतने सारे कानून, संस्कृति और नैतिकता जैसी जंजीरें बनाई गई हैं, जिसकी रक्षा के लिए सरकार, समाज-रक्षक और धर्मगुरु दिन-रात चिंतित रहते हैं, वह तो मुक्त ही है। सच तो यह है कि पुरुष उससे बंधा हुआ है। यह जरा ज्यादती मालूम होगी, लेकिन नारी मुक्ति की ओर थोड़ी नई दृष्टि से देखते हैं।
नारी की रक्षा करनी है, तो किससे? क्या कोई जानवर उस पर आक्रमण कर रहे है? नहीं, उसे खतरा है मनुष्य के आधे हिस्से, यानी पुरुष से। पुरुष, यानी स्त्री का ही आधा अंग। प्रत्येक मनुष्य आधा आधा पुरुष पुरुष और आधी स्त्री है। ये दो प्रजातियां कैसे बन गई? जब लड़की पैदा होती है, तो मानो कोई समस्या पैदा होती है। ध्यान रहे, समस्या स्त्री नहीं है, पुरुष की हवस या उसका अहंकार समस्या है। चिंता करनी है, तो इस बात की करनी चाहिए कि पुरुष स्त्री के शरीर से इतना बंधा हुआ क्यों है? कितना ही विद्वान हो, कितना ही सम्मानित हो, स्त्री उसके लिए एक ही मायने रखती है, एक भोग्य वस्तु। दरअसल, पुरुष अपनी ही कामुकता से पराजित है। वह उसके ऊपर नहीं उठ पाता और इसके लिए स्त्री को दोषी ठहराता है।
पुरुष की कामुकता यदि रचनात्मक दिशा में विकसित हो, उसमें प्रेम, हार्दिकता और संवेदनशीलता विकसित हो, तो वह जाने कि स्त्री केवल शरीर नहीं है, उसमें और कई आयाम हैं। स्त्री के व्यक्तित्व के और तल भी हैं, जिनसे जुड़कर वह स्त्री से मित्रवत व्यवहार कर सकता है, लेकिन वह चाहता है कि स्त्री हर तल पर उससे छोटी रहे। यह रहे। यह अहंकार पुरुष को विकसित नहीं होने देता। स्त्री को इनकार करने के चक्कर में उसने अपने भीतर की स्त्री को भी नकार रखा है। अपने स्त्रैण गुणों को कमजोर मानकर दबा दिया है। अपने आंसू, अपनी कोमलता, ‘भावुकता, श्रद्धा, सहजता, प्रेम भाव, बहुत कुछ वह खो बैठा है, इसीलिए कठोर हो गया है। ओशो की बात कड़वी लगेगी, लेकिन सच है। उनके देखे पुरुष कितना ही बाहुबली हो, एक काम नहीं कर सकता, जिसके लिए वह स्त्री के सामने हीन अनुभव करता हैः वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकता। कल्पना करें, जब पहली बार आदि मानव ने स्त्री के शरीर से एक नया जीवन पैदा होते देखा होगा, तब वह किस आश्चर्य और भय से गुजरा होगा। एक जादू-सा लगा होगा। यह जादू वह नहीं कर सकता, सो उसने इस जादूगरनी को दबाना शुरू कर दिया। मनोवैज्ञानिक इसे हीनता-ग्रंथि कहते हैं, जो एक मानसिक रोग है। अगर इस रोग से पुरुष मुक्त हुआ, तो ही वह शरीर से ऊपर उठ पाएगा और स्त्री को एक व्यक्ति की तरह देख पाएगा। स्त्री और पुरुष, दोनों एक साथ मुक्त हो सकेंगे।
स्त्री को इनकार करने के चक्कर में पुरुष ने अपने स्त्रैण गुणों को दबा दिया है। अपने आंसू, अपनी कोमलता, भावुकता, श्रद्धा, सहजता, प्रेम भाव, बहुत कुछ वह खो बैठा है।
अमृत साधना
Reading the title may be a bit surprising. The woman, for whose protection so many laws, cultural, and moral chains have been created, for whose protection the government, social protectors, and religious leaders are worried day and night, is indeed free. The truth is that men are bound by her. This may seem a bit excessive, but let’s look at women’s liberation with a new perspective.
If women are to be protected, from whom? Are animals attacking them? No, they are in danger from the other half of humanity: men. Men, in other words, are half parts of women. Every human being is half man and half woman. How did these two species come into being? When a girl is born, it’s as if a problem arises. Remember, the problem isn’t women, it’s men’s lust or their ego. If we should worry, we should worry about why men are so attached to women’s bodies. No matter how learned or respected they are, women hold only one meaning for them: an object of enjoyment. In reality, man is defeated by his own sexuality. He is unable to rise above it and blames women for it.
If a man’s sexuality develops in a constructive way, cultivating love, warmth, and sensitivity, he will understand that a woman is more than just a body; she has many other dimensions. There are other layers to a woman’s personality, connecting with which he can interact with her in a friendly manner. But he wants her to remain inferior to him on every level. This ego prevents a man from evolving. In his attempt to deny women, he has also denied the woman within him. He has suppressed his feminine qualities, considering them weak. He has lost his tears, his tenderness, his sentimentality, his devotion, his spontaneity, his love—so much more, and that is why he has become hardened. Osho’s words may sound harsh, but they are true. In his view, no matter how powerful a man is, he cannot do one thing for which he feels inferior to a woman: he cannot bear a child. Imagine the wonder and fear primitive man must have felt when he first witnessed a new life emerge from a woman’s body. It must have felt like a spell. He couldn’t perform this magic, so he began suppressing this witch. Psychologists call this an inferiority complex, a mental illness. Only if a man is freed from this affliction will he be able to transcend the body and see women as individuals. Both men and women will be liberated together.
In his attempt to deny women, men have suppressed their feminine qualities. They have lost their tears, their tenderness, their sentimentality, their devotion, their spontaneity, their love—and much more.
Amrit Sadhana







