These hospitals are saving millions of lives.

इन अस्पतालों से लाखों जानें बच रहीं

हमारे देश में निजी अस्पतालों के खिलाफ अक्सर यह शिकायत की जाती है कि वे अनाप-शनाप बिल बनाते हैं और बिना मतलब मरीजों को आईसीयू में रख देते हैं। इस तर्क की सबसे पहली काट तो यही है कि निजी अस्पतालों में भी ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) होता है और सामान्य मरीज वहीं अपने रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर से दिखाते हैं, दवा लिखवाते हैं और अपने घर चले जाते हैं। अस्पताल में सिर्फ वहीं मरीज भर्ती किए जाते हैं, जिनकी हालत गंभीर होती है या गंभीर बनने का अंदेशा होता है। कई बार लोगों को लगता है कि बेकार ही भर्ती कर लिया, जरूरत नहीं थी, मगर अगर किसी मरीज ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया, तो परिजनों को जिंदगी भर का अफसोस रह जाता है कि काश! समय रहते भर्ती करा दिए होते, तो शायद उनका मरीज बच जाता। मैं यह नहीं कहता कि निजी अस्पतालों के प्रबंधन में कमियां नहीं हैं या फिर वे दूध के धुले हैं, मगर किसी भी समस्या का सरलीकरण उसके निदान की राह में सबसे बड़ी बाधा है।

हमारे देश में लगभग 43 हजार निजी अस्पाल हैं, जो दिन-रात लाखों मरीजों की सेवा कर रहे हैं। फर्ज कीजिए, अगर ये न होते, तब क्या होता? सरकारी अस्पतालों की तब क्या स्थिति होती? महामारी के समय हमने देखा कि कितनी शिद्दत से निजी अस्पतालों और उनके डॉक्टरों, नसों और कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए भी लोगों की सेवा की थी, इसलिए एक-दो मामलों के आधार पर आम राय बनाना ठीक नहीं है। हां! अगर किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में कुछ गलत हो रहा है, तो उसे उजागर करना और दुरुस्त कराना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। निजी अस्पतालों में अमूमन समर्थ लोग जाते हैं और वे चिकित्सा के साथ उसकी सुविधाओं की कीमत जानते हैं। सरकारी अस्पतालों की कम संख्या और उन पर मरीजों के भारी दबाव को देखते हुए ही सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत 15,733 निजी अस्पतालों को पंजीकृत किया है, ताकि आपात स्थिति में लोग वहां इलाज करा सकें। इसलिए निजी अस्पतालों को लूट का अड्डा बताकर उनमें सेवा दे रहे डॉक्टरों व नसों के साथ अन्याय मत कीजिए। अगर आर्थिक रूप से असमर्थ हैं, तो सरकारी अस्पतालों की कतार में आपको लगना चाहिए। हमारे मध्यवर्ग दोमुंहापन यही है कि उसे सुविधाएं तो उच्च वर्ग वाली चाहिए, मगर वे उसे निम्न मध्यवर्ग वाली रियायती दर पर चाहिए। इसी दोहरेपन ने उसे निजी अस्पतालों के खिलाफ कर रखा है। उसे हकीकत स्वीकारते हुए स्वास्थ्य बीमा लेने की आदत डालनी चाहिए।

अधीर शर्मा, टिप्पणीकार

In our country, private hospitals are often complained of forging exorbitant bills and needlessly keeping patients in ICUs. The primary counter to this argument is that private hospitals also have OPDs (Outpatient Departments), where ordinary patients consult with a specialist doctor, receive a prescription, and then go home. Hospitals only admit patients whose condition is serious or at risk of becoming serious. People often feel that they were admitted unnecessarily, as if they were not needed. However, if a patient dies on the way to the hospital, the family regrets their lifelong regret, wishing they had been admitted in time, perhaps their patient would have survived. I’m not saying that private hospitals don’t have flaws in their management or that they are flawless, but simplifying any problem is the biggest obstacle to its resolution.

There are approximately 43,000 private hospitals in our country, serving millions of patients day and night. Imagine, what would have happened if these weren’t in place? What would have been the state of government hospitals then? During the pandemic, we saw how diligently private hospitals and their doctors, nurses, and staff served people, even at the risk of their own lives. Therefore, it’s not right to form a general opinion based on one or two cases. Yes! If something is wrong in a private hospital, it’s our responsibility to expose it and get it corrected. Private hospitals are generally visited by well-off people, and they understand the value of medical care and facilities. Given the limited number of government hospitals and the heavy patient load on them, the government has registered 15,733 private hospitals under the Ayushman Yojana (Health Care Scheme) so that people can seek treatment there in case of an emergency. Therefore, don’t do injustice to the doctors and nurses serving in private hospitals by calling them dens of loot. If you are financially incapable, you should join the queues at government hospitals. The hypocrisy of our middle class is that it wants facilities like the upper class, but they want them at discounted rates like the lower middle class. This duality has turned him against private hospitals. He should accept the reality and make it a habit to purchase health insurance.

Adhir Sharma, Commentator




Leave a Reply