युद्ध तभी खत्म होंगे
जब तक हममें से प्रत्येक व्यक्ति मनोवैज्ञानिक सुरक्षा की खोज कर रहा है, तो जिस भौतिक, शारीरिक सुरक्षा की हमें आवश्यकता है, वह नष्ट होती रहेगी। हम मनोवैज्ञानिक सुरक्षा की तलाश कर रहे हैं, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है। उसे हम सत्ता, पद, खिताब, नाम आदि के जरिये ये खोज रहे हैं और यह सब भौतिक सुरक्षा को नष्ट कर रहा है।
विश्व में शांति के लिए, सभी युद्धों को रोकने के लिए, व्यक्ति में, यानी आपमें और मुझमें एक क्रांति का होना जरूरी है। इस आंतरिक क्रांति के बिना आर्थिक क्रांति निरर्थक है, क्योंकि भूख आर्थिक परिस्थितियों की कुव्यवस्था का परिणाम है, जो हमारी मनोवैज्ञानिक स्थितियों, जैसे लोभ, ईर्ष्या, दुर्भावना और संग्रह-वृत्ति से जन्म लेती है। दुख, भूख और युद्ध के अंत के लिए एक मनोवैज्ञानिक क्रांति लानी होगी, लेकिन हममें से बहुत कम इस तथ्य का सामना करने के इच्छुक हैं। हम शांति पर बहस कर लेंगे, कानून की योजनाएं बना लेंगे, नए-नए संगठनों, संयुक्त राष्ट्र इत्यादि का गठन कर लेंगे, लेकिन हम शांति नहीं ला पाएंगे, क्योंकि हम अपने पद, अधिकार, धन; अपनी संपत्ति, मूढ़तापूर्ण जीवनशैली को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।
शांति के लिए दूसरों पर निर्भर रहना निरर्थक है। दूसरे हमारे लिए शांति नहीं ला सकते। कोई नेता, कोई सरकार, कोई फौज, कोई राष्ट्र हमें शांति का दान नहीं देने वाला। शांति तो हमारे आंतरिक परिवर्तन से आएगी, जो बाह्य कर्म की ओर अग्रसर करेगी। आंतरिक परिवर्तन अलगाव नहीं है, वह बाह्य कर्म से मुंह फेर लेना नहीं है; उचित कर्म तभी संभव है, जब उचित विचार होगा और उचित विचार तब तक संभव नहीं, जब तक कि स्वबोध न हो। बिना अपने आप को जाने, शांति संभव ही नहीं है।
बाहरी युद्ध की समाप्ति के लिए आपको अपने भीतर के युद्ध को खत्म करना होगा। आपमें से कुछ सहमति में अपना सिर हिलाएंगे और कह देंगे कि मैं सहमत। लेकिन कुछ समय बाद ही ठीक वही करते रहेंगे, जो हमत आप पिछले दस या बीस वर्षों से करते आ रहे हैं। आपकी सहमति केवल शाब्दिक है और उसका कोई महत्व नहीं है, क्योंकि विश्व के कष्ट और युद्ध बस यूं ही सहमत हो जाने से समाप्त नहीं होने जा रहे। वे तभी समाप्त होंगे, जब आप इस खतरे को महसूस करेंगे, जब आप अपने दायित्व को समझेंगे, उसे किसी दूसरे के ऊपर न छोड़ेंगे। यदि आप इस दर्द को महसूस कर पाएं, यदि आप तत्काल कर्म की आवश्यकता को देख पाएं व उसे और टालें नहीं, तभी आप अपना आमूल परिवर्तन कर पाएंगे। शांति तभी संभव है, जब आप स्वयं शांत हों; जब आप अपने पड़ोसी के साथ खुद शांति से रह रहे हों।
बाहरी युद्ध की समाप्ति के लिए आपको अपने भीतर के युद्ध को खत्म करना होगा।… शांति तमी संभव है, जब आप स्वयं शांत हों; जब आप अपने पड़ोसी के साथ खुद शांति से रह रहे हों।
जेकृष्णमूर्ति
As long as each one of us is seeking psychological security, the material—physical—security that we actually require will continue to be destroyed. We are in pursuit of a psychological security that, in reality, does not exist. We seek it through power, position, titles, reputation, and the like; yet, all of this serves only to undermine our material security.
To achieve peace in the world—to put an end to all wars—a revolution must take place within the individual; that is, within you and within me. Without this inner revolution, any economic revolution is futile, for hunger is merely the consequence of economic disorder—a disorder born of our own psychological states: greed, envy, malice, and the impulse to accumulate. To bring an end to suffering, hunger, and war, a psychological revolution is indispensable; yet, very few of us are willing to confront this reality. We may engage in debates about peace, formulate legislative schemes, and establish new organizations—such as the United Nations—but we will fail to bring about peace, for we remain unwilling to relinquish our positions, our authority, our wealth, our possessions, and our mindless way of life.
To rely on others for peace is a futile endeavor. Others cannot bring peace to us. No leader, no government, no army, and no nation can bestow the gift of peace upon us. Peace can emerge only through our own inner transformation—a transformation that naturally leads to right action in the external world. Inner transformation is not a form of isolation, nor does it imply turning one’s back on external action; rather, right action becomes possible only when there is right thought—and right thought, in turn, is impossible without self-knowledge. Without knowing oneself, peace remains an absolute impossibility.
To put an end to external warfare, you must first resolve the conflict raging within yourself. Some of you may nod your heads in agreement, declaring, “I agree.” Yet, shortly thereafter, you will revert to doing precisely what you have been doing for the past ten or twenty years. Your agreement is merely verbal and, therefore, holds no true significance; for the suffering and wars of the world will not cease simply because we offer a casual nod of agreement. They will cease only when you realize this danger, when you understand your own responsibility—rather than leaving it to someone else. If you can truly feel this pain, if you can perceive the urgent need for immediate action and no longer postpone it, only then will you be able to bring about a radical transformation within yourself. Peace is possible only when you yourself are peaceful—when you are living in peace with your neighbor.
To put an end to external war, you must first end the war within yourself… Peace is possible only when you yourself are peaceful—when you are living in peace with your neighbor.
J. Krishnamurti






