Why are such people silent on the deaths of innocents?

ऐसे लोग निर्दोषों की मौत पर मौन क्यों

अमेरिका व इजरायल की साझा कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद भारत सहित कई देशों में उनके समर्थकों द्वारा मातम मनाया जा रहा है और अमेरिका व इजरायल की आलोचना की जा रही है। युद्ध हो या आतंकवाद, उसके घाव सदैव गहरे और त्रासद होते हैं। उनकी टीस लंबे समय तक लोगों को व्यथित करती रहती है, पर क्या इसका यह मतलब होना चाहिए कि गलत को गलत न कहा जाए ? ईरान के सुप्रीम लीडर के तौर पर लगभग 36 वर्षों तक सत्ता में रहे खामेनेई के शासनकाल में कितने निर्दोषों का दमन हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। क्या मातम मनाने वालों को यह स्मरण है? जब किसी देश के नागरिक स्वयं अपने सर्वोच्च नेता की मृत्यु पर सड़कों पर उतरकर जश्न मनाते दिखाई दें, तो यह शासन व जनता के बीच की खाई का संकेत देता है। ऐसे में, भारत में शोक प्रकट करने वाले लोग आखिर किस मानसिकता का प्रतिनिधित्व करते हैं?

खामेनेई पर यह आरोप रहा कि उन्होंने महिलाओं की स्वतंत्रता पर कठोर प्रतिबंध लगाए। हिजाब को अनिवार्य करना और इस्लामी कायदों की कठोर व्याख्या के जरिये सामाजिक जीवन को नियंत्रित करना उनकी नीति रही। जब ईरान की महिलाओं और युवाओं ने स्वतंत्रता व समान अधिकार की मांग उठाई, तब विरोध-प्रदर्शनों को सख्ती से कुचला गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इन कार्रवाइयों की आलोचना की। यह भी विचारणीय है कि जब भारत में आतंकी हमलों में निर्दोष नागरिक मारे गए, तब क्या इन शोक प्रकट करने वालों ने उतनी ही तीव्रता से संवेदना व्यक्त की ? यदि हम सचमुच मानवीय मूल्यों के पक्षधर हैं, तो हमारी संवेदनाएं चयनात्मक नहीं होनी चाहिए। हिंसा चाहे कहीं भी हो, ईरान में या भारत में, उसकी समान निंदा होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्थायी मित्र या शत्रु नहीं होते। कभी ईरान व इजरायल के संबंध सामान्य थे, किंतु वैचारिक टकराव और क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं ने उनको कट्टर-विरोधी बना दिया। मध्य-पूर्व के कई देश, जैसे सऊदी अरब, बहरीन और कुवैत भी इस तनावपूर्ण माहौल से प्रभावित रहे हैं। निस्संदेह, किसी भी युद्ध की विभीषिका अत्यंत भयावह होती है। हुक्मरानों के अहंकार की कीमत अंततः आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और सैनिकों को ही चुकानी पड़ती है। अतः किसी भी शासक की मृत्यु पर भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से पूर्व उसके शासनकाल का समग्र और निष्पक्ष मूल्यांकन आवश्यक है। यदि हम वास्तव में मानवता के पक्षधर हैं, तो हमें हर निर्दोष की पीड़ा पर समान रूप से संवेदनशील होना चाहिए।

अरविंदरावल, टिप्पणीकार

Following the death of Iran’s Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei, in a joint operation between the US and Israel, his supporters in many countries, including India, are mourning and criticizing the US and Israel. Whether war or terrorism, its wounds are always deep and tragic. Their pain continues to torment people for a long time, but should this mean that wrong should not be called wrong? The oppression of innocent people during Khamenei’s nearly 36-year reign as Iran’s Supreme Leader is no secret. Do the mourners remember this? When citizens of a country are seen celebrating the death of their Supreme Leader on the streets, it indicates a gap between the government and the people. In such a situation, what mindset do the mourners in India represent?

Khamenei has been accused of imposing severe restrictions on women’s freedom. Their policy was to mandate the hijab and control social life through a rigid interpretation of Islamic law. When Iranian women and youth demanded freedom and equal rights, protests were brutally suppressed. International human rights organizations criticized these actions. It is also worth considering whether these mourners expressed their condolences with the same intensity when innocent civilians were killed in terrorist attacks in India? If we truly stand for human values, our condolences should not be selective. Violence, whether in Iran or India, should be condemned equally. There are no permanent friends or enemies in international politics. Iran and Israel once had cordial relations, but ideological conflicts and regional ambitions have turned them into bitter adversaries. Many countries in the Middle East, such as Saudi Arabia, Bahrain, and Kuwait, have also been affected by this tense atmosphere. Undoubtedly, the horrors of any war are terrifying. Ultimately, ordinary citizens, women, children, and soldiers bear the brunt of the rulers’ arrogance. Therefore, before reacting emotionally to the death of any ruler, a comprehensive and impartial assessment of his reign is essential. If we truly stand for humanity, we must be equally sensitive to the suffering of every innocent.

Arvind Rawal, Commentator