📲 Download Our Apps

EMI Calculator

Download EMI Calculator

SOA Games

Download SOA Games

SOA Technology App

Download SOA Technology

BMI Checker

Download BMI Checker

Task Jira

Download Task Jira

Laughing Adda

Download Laughing Adda

📅 हिंदी कैलेंडर ऐप डाउनलोड करें

Download Shubhcalendar App

Yearly Horoscope 2023

मेष राशिफल 2023 

मेष राशि वालों का इस साल मनोबल ऊंचा रहेगा। मन उत्साहित रहेगा जिससे जातक लगातार सक्रिय रहेगा। व्यापारियों के लिए वर्ष लगभग अनुकूल रहेगा। इस वर्ष जातक कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन सरकारी कर्मचारियों के लिए यह वर्ष थोड़ा मिलाजुला रहेगा। जातक मानसिक उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ेंगे। महिलाओं के लिए यह साल थोड़ा सावधान रहने वाला है। क्रोध आदि पर नियंत्रण बनाए रखें। लॉटरी शेयर और सट्टे से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष मध्यम फलदायी रहेगा, लेकिन भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों से भी तालमेल औसत रहेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ने की संभावना है, लेकिन सावधान रहें। संतान पक्ष के लिए अनुकूल स्थिति बनेगी। संतान की उन्नति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में प्रगति होगी।
लाभ की स्थिति बनी रहेगी

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023

वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा, लेकिन संघर्ष के साथ उन्नतिशील स्थितियां बनती रहेंगी। मित्रों और सहकर्मियों का निरंतर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे व्यक्ति अपनी आय को बढ़ाने में सफल हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन जातक उन समस्याओं का निदान करने में सफल हो सकते हैं। खाने-पीने में सावधानी बरतें। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो वर्ष के पहले महीनों की तुलना में वर्ष के अंतिम महीनों में जातक के लिए शुभ स्थितियां बन सकती हैं, तभी खरीदने का निर्णय लेना उचित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल है। पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में व्यक्ति का मन लगेगा। तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की संभावना है। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है इसलिए प्रेम संबंधों से दूर ही रहें तो बेहतर होगा अन्यथा आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। लाभ की स्थितियां बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से शुभ है। तरक्की और आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती हैं।
संघर्ष के बाद मिलेगी सफलता

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023

मिथुन राशि के जातकों पर ईश्‍वर की कृपा इस साल बनी रहेगी। लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें, नहीं तो धोखा मिल सकता है। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें, अन्यथा आर्थिक दबाव बन सकता है। पूंजी निवेश की दृष्टि से यह वर्ष बहुत अनुकूल नहीं है, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, वाणी पर संयम रखें। सगे-संबंधियों और भाई-बहनों के तालमेल में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी पढ़ाई भी पटरी पर आ जाएगी। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष से कुछ तनाव हो सकता है। बच्चों के साथ कई मुद्दों पर बहस हो सकती है। शत्रु पक्ष से भी परेशानी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक जीवन की स्थितियां सामान्य रहेंगी। लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। बाजार में सोच-समझकर पैसा लगाएं, नहीं तो दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
अनावश्यक धन खर्च करने से बचें

कर्क वार्षिक राशिफल 2023

कर्क राशि वालों के लिए यह साल शुरुआती संघर्ष के बाद फलदायी साबित हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे संपत्ति अर्जित करने के योग बन सकते हैं। किसी बहुप्रतीक्षित वस्तु की खरीदारी की संभावना बन रही है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जोश में आकर कोई भी काम करने से बचें। धैर्य में कमी आ सकती है, जातक यदि जमीन, वाहन और मकान का क्रय-विक्रय करना चाहते हैं तो उसके लिए स्थितियां शुभ हैं। राजनीतिक हस्तियों के लिए भी यह समय अनुकूल है। राजनीति में प्रगति का अवसर मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। पढ़ाई में आपकी रुचि हो सकती है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे। संतान की परेशानी कम होगी। व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा, लेकिन जातक यदि अधिक मेहनत करेंगे तो व्यापार में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।
रुके हुए कई कार्य होंगे पूरे

सिंह वार्षिक राशिफल 2023

सिंह राशि वालों की किस्‍मत का सितारा इस वर्ष बुलंद है और इस साल आपके लिए कई लाभकारी स्थितियां बन रही हैं। अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। परिवारिक सहयोग एवं सुख बढ़ेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियं कम होगीं। लोगों का निरंतर सहयोग बना रहेगा। रुका धन मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें यदि कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह वर्ष अनुकूल रहेगा। माता-पिता के साथ कोई यात्रा या धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। नौकरी वालों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। लाभकारी स्थितियां बनेगीं। व्यापार की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। व्यापार में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा।
किस्‍मत का सितारा इस साल बुलंद

कन्या वार्षिक राशिफल 2023

कन्या राशि वालों की किस्‍मत के सितारे बता रहे हैं कि इस वर्ष जातक की प्रगति थोड़ी धीमी गति से होगी लेकिन जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ सकती है। आर्थिक मामलों में यह वर्ष सामान्य एवं संघर्षशील रहेगा। अधिक खर्च से बचें। भूमि एवं भवन खरीदने के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। नौकरीपेशा वालों को लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों के लिए यह वर्ष संघर्ष के साथ आगे बढ़ने वाला है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यों में धीमी गति से प्रगति का योग बन रहा है। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष थोड़ा अनुकूल हो सकता है। बोनस मिल सकता है। परिवार में मतभेद सुधरेंगे और सहयोग बढ़ेगा।
आर्थिक मामलों में अधिक खर्च से बचें

तुला वार्षिक राशिफल 2023

तुला राशि वाले इस साल कोई भी नया कार्य करें तो उसमें सोच-समझकर ही कोई फैसला करें। कोई बड़ा कार्य भी संपन्न हो सकता है। छोटी-मोटी यात्रा का भी योग है। किसी पर सोच-समझकर ही विश्वास करें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें वाणी पर संयम रखें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा जिससे जातक उन्नति करने में सफल होंगे। जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय से लाभकारी स्थितियां बन सकती हैं। माता-पिता से लगाव बनाए रखें, नहीं तो मतभेद या भ्रम की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष थोड़ा संघर्षमय रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि कम लगेगी। संतान पक्ष से भी सहयोग मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यों में थोड़ा तनाव की स्थिति रहेगी। विरोधियों से सहमति या मित्रता हो सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा।
कोई बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह पूरा साल ही लगभग अनुकूल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। यह वर्ष लगभग सभी मामलों में लाभकारी एवं उन्नतिशील स्थिति बनाए रखने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित सावधानी रखें। इस राशि वालों के लिए यह वर्ष लाभकारी रहेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। भिन्न-भिन्न स्रोतों से आय की स्थिति बनी रहेगी। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में भी अनुकूल स्थितियां बनेंगी। आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय के दृष्टि से वर्ष अनुकूल है। लाभकारी स्थितियां बनेगीं। नए व्यवसाय की शुरुआत भी लाभप्रद रहेगी।
आय के नवीन स्रोत बनेंगे

धनु वार्षिक राशिफल 2023

धनु राशि वालों के लिए यह साल अधिक अनुकूल नहीं है। इस वर्ष अनावश्यक भागदौड़ एवं कार्यों में अनावश्यक देरी हो सकती है। बने हुए कार्य रुक सकते हैं या उनमें विलंब की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक मानसिक कष्ट एवं तनाव का सामना करना पड़ सकता है। चोट-चपेट से सावधान रहें। विरोधियों से अनावश्यक तर्क-वितर्क न करें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक भागदौड़ एवं खर्चे की अधिकता के कारण थोड़ी परेशानी रहेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास करें। वर्ष का मध्य थोड़ा संघर्ष वाला रहेगा। भागदौड़ एवं खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन वर्ष के मध्य के बाद आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाई बहनों एवं परिजनों की उन्नति का योग है। खाने-पीने में सावधानी रखें। घरेलू खान-पान में ज्यादा रुचि लें बाहरी खान-पान से बचें। भूमि मकान एवं वाहन खरीदने एवं बेचने में थोड़ा परेशानी के योग हैं। सूझ-बूझ से काम लें। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यापारियों के लिए यह वर्ष विस्तार देने वाला होगा। नौकरी में लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीच दीपक जलाएं, जिससे आर्थिक परेशानियां कम होंगी। कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आएंगे।
विरोधियों से अनावश्यक तर्क-वितर्क न करें

मकर वार्षिक राशिफल 2023

मकर राशि के जातकों को इस साल कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर की संभावना बन रही है। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी तकलीफ भी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। व्यक्ति अपने व्यवहार से सामाजिक सम्मान में वृद्धि प्राप्त करने में सफल हो सकता है। माता पिता का सहयोग व स्नेह प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में थोड़ा संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष के साथ भी भावनात्मक तालमेल बनाए रखें। दांपत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, इसलिए पति-पत्नी को समझदारी से काम लेना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। मेहनत ही पढ़ाई में सफलता का योग बना सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय समझदारी से व्यापार करने का है। टालमटोल करने से कारोबार को नुकसान हो सकता है।
ट्रांसफर की संभावना बन रही है

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023

कुंभ राशि के जातकों को इस वर्ष मानसिक कष्ठ एवं अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-साधनों में अनावश्यक खर्च का योग बन सकता है। सावधानी बनाए रखें। भौतिक सुख-साधनों पर अधिक खर्च से बचें। घरेलू समस्याओं का समाधान करने में जातक सफल हो सकता है। धैर्य एवं सूझ-बूझ से काम लें। जमीन-जायदाद एवं वाहन के क्रय-विक्रय में सोच-समझकर आगे बढ़े। संतान पक्ष से थोड़ा मतभेद हो सकता है। न्यायालय के मामलों में खर्च बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी थोड़ा उदासीन हो सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष थोड़ा अच्छा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में जिज्ञासा बढ़ेगी। कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। व्यापार में लाभकारी स्थितियां बनेंगी लेकिन नौकरी वालों पर थोड़ा दबाव बन सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखें।
भौतिक सुख-साधनों पर अधिक खर्च से बचें

मीन वार्षिक राशिफल 2023

मीन राशि वालों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। लाभ की कई स्थितियां बन सकती हैं। रुका हुआ धन मिलने से लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। देश-विदेश में घूमने का अवसर मिल सकता है। विदेश से भी लाभकारी स्थितियां बन सकती हैं। जातक यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो आर्थिक उन्नति के साथ बड़े लाभ की स्थिति भी बन सकती है। संगीत कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ सौहार्द बढ़ेगा। नवीन संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी जातक का मान-सम्मान बढ़ेगा। विरोधियों का दबाव कम होगा या विरोधी परास्त होंगे। दांपत्‍य जीवन में खुशी का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में भी विशेष उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुडे़ लोगों के लिए भी यह वर्ष अनुकूल रहेगा। बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा।
विदेश में घूमने का अवसर मिल सकता है





Leave a Reply

AI Spiritual Tools & Interactive Experiences

Explore powerful AI-driven tools for daily guidance, spirituality, fun quizzes, and self-discovery.

Today’s Quote

Get inspiring daily quotes powered by AI to motivate and guide your day.

Explore Now

AI Tarot Card Reader

Reveal insights about your future, love, and career with AI tarot readings.

Read Tarot

Love Match Calculator

Check compatibility and love predictions using AI-based analysis.

Check Match

Fortune Cookie

Open an AI fortune cookie and receive wisdom, luck, and fun messages.

Open Cookie

Quiz Categories

Engage with knowledge-based and fun quizzes across multiple categories.

Start Quiz

Panchang Calendar

View daily Panchang, auspicious timings, tithi, nakshatra, and festivals.

View Panchang

Online Numerology

Discover your destiny number, life path, and numerology predictions.

Calculate Now

Spiritual Feeds

Stay connected with spiritual thoughts, mantras, and divine content.

View Feeds

Quiz Hub

Attempt trending quizzes on GK, spirituality, festivals, and more.

Explore Quizzes