जूम में नया एआई सलाहकार आया
जूम ने कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म के लिए विर्चुअल एजेंट पेश किया। यह एआई चैट और कॉल दोनों में ग्राहकों की समस्याएं खुद समझकर हल करेगा। यह दस्तावेज, फॉर्म, फोटो, सीरियल नंबर पढ़कर जरूरी जानकारी निकालेगा। बिलिंग, ऑर्डर मैनेजमेंट जैसे काम अपने-आप पूरा कर सकता है। इससे ग्राहकों को बार-बार शिकायत करने की जरूरत कम होगी।
Zoom has introduced a virtual agent for its customer support platform. This AI will automatically understand and resolve customer issues in both chat and calls. It will extract essential information by reading documents, forms, photos, and serial numbers. It can automatically complete tasks like billing and order management, reducing the need for repeated complaints from customers.
चैटजीपीटी में आ सकता है ‘नॉटी चैट’ मोड
एआई चैटबॉट चैटजीपीटी में जल्द एक नया फीचर जुड़ सकता है, जिसे नॉटी चैट कहा जा रहा है। ऐप के के नए वर्जन के कोड में ऐसा विकल्प मिला है जो वयस्क यूजर्स के लिए बातचीत के नियमों को कुछ हद तक आसान कर सकता है। यह फीचर केवल 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए होगा और इसमें उम्र की पुष्टि जरूरी होगी। कंपनी ने कहा कि यह मोड अपने-आप चालू नहीं होगा।
ChatGPT may soon add a ‘Naughty Chat’ mode
The AI chatbot ChatGPT may soon add a new feature called Naughty Chat. An option has been found in the code of the new version of the app that could ease the rules of conversation for adult users. This feature will only be available to those over 18 and will require age verification. The company stated that this mode will not activate automatically.
माइक्रोसॉफ्ट में कॉपीलोट टाक्स फीचर जुड़ा
माइक्रोसॉफ्ट ने नया एआई फीचर कॉपीलोट टाक्स जोड़ा है। ये यूजर की जगह कई काम अपने आप कर सकेगा। कंपनी के अनुसार, यह एआई बैकग्राउंड में काम करेगा, यानी आपको अलग-अलग ऐप खोलकर हर काम खुद नहीं करना पड़ेगा। यह मीटिंग शेड्यूल करना, ईमेल मैनेज करना, पढ़ाई का प्लान बनाना और कई स्टेप वाले ऑनलाइन काम भी पूरा कर सकता है। कॉपीलोट टास्क एक वर्चुअल ब्राउजर की तरह अलग सर्विसेज और ऐप्स के बीच जाकर काम पूरा करेगा।
Microsoft adds the CopylotTax feature
Microsoft has added a new AI feature, CopylotTax, which will be able to perform various tasks on its own instead of the user. According to the company, this AI will work in the background, meaning you won’t have to open multiple apps to perform each task yourself. It can schedule meetings, manage email, create study plans, and even complete multi-step online tasks. Copylot Tasks works like a virtual browser, switching between different services and apps to complete tasks.







