Creating images on WhatsApp will be easy

व्हाट्सऐप पर इमेज बनाना होगा आसान

व्हाट्सऐप मेटा एआई के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस नए फीचर से व्हाट्सऐप पर एआई से इमेज बनाना चुटकियों का खेल होगा। व्हाट्सऐप लंबे समय से अपने यूजर्स के लिए एआई फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एआई से व्हाट्सऐप प्रोफाइल फोटो बनाने का ऑप्शन मिलेगा। अब कंपनी की प्लानिंग मेटा एआई को व्हाट्सएप में नए तरीके से इंटिग्रेट. करने की है।

WhatsApp is testing a new feature for Meta AI. With this new feature, creating images with AI on WhatsApp will be a cakewalk. WhatsApp has been working on AI features for its users for a long time. Recently, a report said that there will be an option to create WhatsApp profile photos with AI. Now the company is planning to integrate Meta AI in WhatsApp in a new way.

Open AI gave a gift to students

ओपन एआई ने छात्रों को दिया तोहफा

ओपन एआई ने नया एआई मॉडल विश्वविद्यालयों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए लॉन्च किया है। जीपीटी-40 मॉडल से विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी मदद मिलेगी। यह कई एडवांस्ड एआई क्षमताओं से लैस है। ओपन एआई ने कहा कि इसे चैटजीपीटी एंटरप्राइज के सक्सेसफुल इंटीग्रेशन के बाद लाया गया है। ‘चैटजीपीटी एडु’ को विश्वविद्यालयों के लिए एक किफायती पेशकश के रूप में पेश किया गया है।

Open AI has launched a new AI model for universities, researchers and students. The GPT-40 model will help students and teachers a lot. It is equipped with many advanced AI capabilities. Open AI said that it has been brought after the successful integration of ChatGPT Enterprise. ‘ChatGPT Edu’ has been introduced as an affordable offering for universities.

Apple TV app will come on Android

एंड्रॉयड पर आएगा एप्पल टीवी एप

यदि आपको भी इस बात का मलाल रहा है कि आईफोन नहीं होने से आप एपल टीवी एप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो खुश हो जाइए, क्योंकि एंड्रॉयड यूजर्स भी अब एप्पल टीवी एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। एप्पल टीवी एप को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। अभी तक एप्पल टीवी सिर्फ आईफोन यूजर्स और कुछ एंड्रॉयड टीवी के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसे एंड्रॉयड मोबाइल के लिए भी डिजाइन किया जा रहा है।

If you have also been regretting that you are not able to use Apple TV app due to not having an iPhone, then be happy, because Android users will also be able to use Apple TV app now. Preparations are underway to launch Apple TV app for Android users. Till now Apple TV was available only for iPhone users and some Android TVs, but now it is being designed for Android mobile as well.

Truecaller’s All Call Scanner launched

टूकॉलर का ऑल कॉल स्कैनर लॉन्च

ट्रूकॉलर ने ऑल कॉल स्कैनर लॉन्च किया है। इससे कॉल की पहचान की जा सकेगी। यह पता लगाया जा सकेगा कि कॉल असली है या एआई जनरेटेड। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीचर एआई स्कैम कॉल को डिटेक्ट करने का काम करेगा। इस फीचर को सबसे पहले यूएस में रोलआउट किया गया है।

Truecaller has launched All Call Scanner. This will help identify calls. It will be possible to find out whether the call is real or AI generated. The report claims that this feature will work to detect AI scam calls. This feature has been first rolled out in the US.

Chat lock feature will come in WhatsApp Web

New color tool in WhatsApp soon

व्हाट्सऐप में नया कलर टूल जल्द

व्हाट्सऐप के ड्राइंग एडिटर में नया फीचर कलर चूजर टूल जुड़ने वाला है। इससे यूजर बेहतर तरीके से फोटो एडिट कर सकेंगे। वेबीटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप के ड्राइंग एडिटर में यह फीचर नीचे की तरफ मौजूद है। यहां से यूजर अपनी पसंद के कलर का उपयोग करके फोटो एडिट कर सकते हैं।

A new feature color chooser tool is going to be added to WhatsApp’s drawing editor. With this, users will be able to edit photos in a better way. According to the report of Webinfo, this feature is present at the bottom in WhatsApp’s drawing editor. From here, users can edit photos using the color of their choice.

OpenAI’s GPT-40 launched

ओपनए आई का जीपीटी-40 लॉन्च हुआ

ओपनएआई का जीपीटी 40 लॉन्च हो गया है। यह एआई सिस्टम का नया एडिशन है। जीपीटी-4 टर्बो की तुलना में यह दोगुना तेज होगा। इसका उपयोग वॉयस, टेक्स्ट और विजन के लिए किया जा सकेगा। ओपनएआई ने कहा कि जीपीटी 40 को चरणबद्ध तरीके से 50 से ज्यादा भाषाओं में लॉन्च किया।

OpenAI’s GPT 40 has been launched. This is a new edition of the AI ​​system. It will be twice as fast as GPT-4 Turbo. It can be used for voice, text and vision. OpenAI said that GPT 40 has been launched in more than 50 languages ​​in a phased manner.

Samsung Galaxy F55G launched

सैमसंग गैलेक्सी एफ 55 जी लॉन्च

कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एफ 55 जी को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस सेगमेंट में यह उसका सबसे हल्का और सबसे पतला स्मार्टफोन है। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है। इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

The company has launched Samsung Galaxy F55G. The company has claimed that it is its lightest and thinnest smartphone in this segment. Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 processor has been given. It has a 5000 mAh battery. It has a 50 megapixel triple rear camera setup.

Offline facility will end on Netflix

नेटफ्लिक्स पर ऑफलाइन की सुविधा खत्म होगी

नेटफ्लिक्स के यूजर अब ऑफलाइन फिल्में या सीरीज नहीं देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने विंडोज ऐप में डाउनलोड ऑप्शन को डिसेबल करने की योजना पर काम कर रही है। NETFLIX नेटफ्लिक्स अपने विंडोज ऐप के लिए एक अपडेट रोलआउट करेगा। इस अपडेट के साथ ही विंडो यूजर से कंटेंट डाउनलोड करने की सुविधा वापस ले लेगी।

Netflix users will no longer be able to watch movies or series offline. According to media reports, the company is working on a plan to disable the download option in its Windows app. NETFLIX Netflix will roll out an update for its Windows app. With this update, Windows will withdraw the facility to download content from the user.

WhatsApp will bring analytics feature

व्हाट्सऐप लाएगा एनालिटिक्स फीचर

व्हाट्सऐप वेब यूजर के लिए एनालिटिक्स फीचर लाने की तैयारी चल रही है। इसकी मदद से प्लेटफॉर्म पर चैनल से जुड़े स्टेट्स देखने को मिलेंगे। वेबबीटाइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे चैनल ओनर्स को यह समझने में आसानी होगी कि उनके दर्शक क्या देखना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप चैनल में अकाउंट रीच्ड और नेट फॉलो नाम के दो सेक्शन हैं।

Preparations are underway to bring analytics feature for WhatsApp web users. With its help, status related to the channel will be seen on the platform. According to a report by WebBetaInfo, this will make it easier for channel owners to understand what their audience wants to watch. According to the report, WhatsApp channel has two sections named Account Reached and Net Follow.

Early access feature will come soon on Instagram

इंस्टाग्राम पर अर्ली एक्सेस फीचर जल्द आएगा

इंस्टाग्राम एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसका नाम अर्ली एक्सेस है। इसकी मदद से यूजर किसी फीचर के लॉन्च होने से पहले ही उसे टेस्ट कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इंस्टाग्राम पर जल्द ही एआई से बनी थीम भी नजर आएगी। इसका इस्तेमाल यूजर चैट आदि के लिए कर सकेंगे।

Instagram is working on a new feature. Its name is Early Access. With its help, users will be able to test any feature even before it is launched. Media reports say that AI-made themes will also be seen on Instagram soon. Users will be able to use it for chat etc.