Google strict on inactive account.

निष्क्रिय अकाउंट पर गूगल सख्त।

गूगल ने निष्क्रिय अकाउंट को खत्म करने के नियम सख्त कर दिए हैं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि कंपनी जल्दी ही उन अकाउंट को बंद कर देगी, जिनका इस्तेमाल दो साल से नहीं किया जा रहा है। कंपनी ने अरबों यूजर्स को ई-मेल भेजकर यह जानकारी दी कि कंपनी ने अपने सभी प्रोडक्ट्स और सर्विसेस के लिए गूगल अकाउंट के इनएक्टिविटी पीरियड को दो साल तक अपडेट कर दिया है। कंपनी ने कहा कि कार्रवाई करने से पहले यूजर्स और उनके रिकवरी ई-मेल को रिमाइंडर ई-मेल भेजा जाएगा।

You can also edit captions on WhatsApp.

व्हाट्सऐप पर कैप्शन एडिट भी कर सकेंगे।

व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एडिट मैसेज का एक और सपोर्ट जारी किया है। हालांकि यह फीचर अभी यूजर्स तक नहीं पहुंच पाया है। बहरहाल इसी बीच ऐप की ओर से एडिट मैसेज फीचर में नया अपग्रेड प्रस्तुत कर दिया गया है। नए अपग्रेड के बाद अब यूजर्स केवल मैसेज ही नहीं, बल्कि मीडिया फाइल और डॉक्यूमेंट्स के साथ भेजे गए कैप्शन को भी एडिट कर सकेंगे। कुछ समय पहले यह फीचर केवल आईओएस यूजर्स के लिए जारीकिया गया था, परंतु इस सुविधा का इस्तेमाल अब एंड्रॉइड यूजर्स भी आसानी से कर सकेंगे।

Search feature updated in Google.

गूगल में सर्च फीचर अपडेट हुआ।

गूगल ने एआई तकनीक पर काम करने वाले सर्च जेनरेटिव एक्सपेरिमेंट यानी एसजीई को अपग्रेड किया है। इससे यूजर को सर्च रिजल्ट में इमेज और वीडियो देखने को मिलेगी। पहले की तुलना में अब बेहतर रिजल्ट व सटीक जानकारी मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने मई में जेनरेटिव एआई कैपेबिलिटी को जोड़ा था। यूजर को रिजल्ट में पब्लिशिंग डेट के साथ लिंक्स भी देखने को मिलेंगे।

New feature of photo in insta.

इंस्टा में तस्वीर का नया फीचर।

इंस्टाग्राम ऐप में जल्द ही नया फीचर जुड़ने वाला है, जो वास्तविक और एआई टूल के जरिए बनाई गई तस्वीर में अंतर बता देगा। इसके जरिए मोडिफिकेशन किए गए तस्वीर की पहचान की जा सकेगी। कंपनी ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एआई द्वारा मोडिफाई किए गए तस्वीरों कोयह टूल एक लेबल के जरिए अलग कर देगा।.

You will also be able to share audio on Google Meet.

गूगल मीट पर ऑडियो भी कर सकेंगे शेयर।

गूगल ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग प्लेटफॉर्म गूगल मीट पर एक नया फीचर पेश किया है इसमें आईओएस यूजर्स अपनी स्क्रीन शेयर करते समय ऑडियो शामिल कर सकेंगे। यह नया फीचर वर्तमान में आईओएस यूजर के लिए उपलब्ध है और अगस्त के मध्य में एंड्राइड डिवाइस के लिए शुरू होने की उम्मीद है। ऑडियो शेयरिंग फीचर के अलावा गूगल ने शेयर ड्राइव की सीमाओं में भी बदलाव किए हैं।

An alternative to posts instead of tweets on iOS.

आईओएस पर ट्वीट की जगह पोस्ट का विकल्प।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को एक्स के रूप में रीब्रांड करने के बाद एलन मस्क ने ट्वीट का ऑप्शन बदलकर पोस्ट कर दिया है। कंपनी ने आईओएस यूजर्स के लिए 10.0 अपडेट रोलआउट किया है। इस अपडेट में ऐप में ट्वीट ऑप्शन को बदलकर पोस्ट दिया है। हालांकि, एंड्रॉइड और वेब वर्जन पर अभी भी ट्वीट का ही ऑप्शन आ रहा है।

Gmail accounts that have been inactive for two years will be closed.

दो साल से निष्क्रिय जीमेल खाते बंद होंगे।

गूगल ने दो साल पुराने या लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुए जीमेल अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी अब लोगों को रिमाइंडर भेज रही है। पिछले महीने, यह पता चला था कि गूगल निष्क्रिय खातों को बंद कर देगा और अब कंपनी ने इससे संबंधित सभी यूजर को रिमाइंडर नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। एक ईमेल के जरिए गूगल ने बताया है कि वह अपने प्रोडक्ट और सेवाओं के लिए गूगल अकाउंट की निष्क्रियता अवधि को दो साल तक अपडेट कर रहा है। गूगल ने अपने जारी ईमेल में कहा कि यह परिवर्तन आज से शुरू हो रहा है और निष्क्रिय हो चुके किसी भी गूगल अकाउंट पर लागू होगा। अगर आपका अकाउंट निष्क्रिय माना जाता है, तो गूगल कोई भी कार्रवाई करने या किसी भी अकाउंट के कंटेंट को हटाने से पहले आपको और आपके रिकवरी ईमेल दोनों को कई रिमाइंजर ईमेल भेजेगा।

The location of the call button will change in iOS-17.

आईओएस-17 में कॉल बटन का स्थान बदलेगा।

एप्पल के आगामी आईओएस-17 में लाल रंग के एंड-कॉल बटन का स्थान थोड़ा बदल जाएगा। वर्तमान में यह स्क्रीन में निचले हिस्से में बीचों-बीच नजर आता है, लेकिन आईओएस-17 के में यह लाल रंग का विकल्प दाईं ओर नजर आएगा। आईओएस-17 के बीटा संस्करणों में इस देखा गया है। इसके अलावा आईओएस के नए संस्करण में म्यूट और स्पीकर बटन में अदला-बदली हो गई है। वहीं, फेसटाइम और कीबोर्ड विकल्प में भी बदलाव नजर आ रहे हैं। एप्पल ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, कंपनी ने कुछ उपयोगकर्ताओं को के लिए बीटा प्रोग्राम सॉफ्टवेयर जारी कर परीक्षण करने की अनुमति दी है। उनका फीडबैक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में सुधार करने में मदद करेगा। कॉल आइकन स्थानों में बदलावों के अलावा आईओएस-17 में ऑटोकरेक्ट, एक नया जर्नल ऐप और लाइव वॉइसमेल ट्रांसक्रिप्शन को भी शामिल किया गया है। इससे पहले सूचना मिली थी इस साल सितंबर तक एप्पल अपना नया आईफोन लांच करेगा।

Will be able to schedule group calls on WhatsApp.

व्हाट्सऐप पर ग्रुप कॉल शेड्यूल कर सकेंगे।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप एक नया फीचर पेश कर रहा है। यह फीचर यूजर को ग्रुप कॉल शेड्यूल करने में सक्षम बनाता है। इसके साथ यह यूजर को आगामी ग्रुप कॉल इवेंट के बारे में सभी प्रतिभागियों को मैनेज करने और स्वतः सचेत करने की सुविधा देता है। ग्रुप कॉल शेड्यूल करने के लिए यूजर को कॉल बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद यूजर निर्धारित कॉल तिथि के साथ-साथ कॉल विषय का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्रुप कॉल टाइप का भी चयन किया जा सकता है, चाहे वह वीडियो हो या वॉयस कॉल। ग्रुप कॉल शेड्यूल करने के बाद, एक इवेंट को स्वतः ग्रुप चैट में जोड़ा जाएगा और जिसने कॉल में शामिल होने का निर्णय लिया है उसे ग्रुप कॉल शुरू होने से 15 मिनट पहले सूचित किया जाएगा। यह सुविधा फिलहाल बीटा मोड में है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी ने लैंडस्केप मोड भी पेश किया है। पोर्ट्रेट मोड के विपरीत, लैंडस्केप मोड वीडियो कॉल इंटरफेस का व्यापक और अधिक विस्तृत परिप्रेक्ष्य देता है।

New feature for account verification on WhatsApp.

व्हॉट्सऐप पर अकाउंट जांच के लिए नया फीचर।

व्हॉट्सऐप अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए एक नया पासकी फीचर लेकर आ रहा है। भविष्य में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के आने वाले अपडेट के साथ इसे पेश किया जाएगा। यह फीचर पासकी अकाउंट वेरिफिकेशन को सुरक्षित और आसान बनाने में मदद करेगा। वेबीटाइंफो ने इस पासकी फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इससे साफ पता चल रहा है कि यह नया फीचर कैसे काम करेगा। स्क्रीनशॉट के अनुसार, पासकी सुविधा यूजर को सुरक्षित तरीके से साइन इन करने का एक आसान तरीका दे रहा है। पासकी आपकी पहचान को वेरिफाइड करने के लिए यूज की जाने वाली नंबर का एक छोटा सिक्वेंस है। यूजर्स को पासकी याद रखने की कोई जरूरत नहीं है।