The translation feature is also available in the mobile app of Gmail.

जीमेल के मोबाइल ऐप में भी अनुवाद की सुविधा।

जीमेल ऐप के लिए एक नया फीचर आ गया है। अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसेस पर यूज कर रहे जीमेल ऐप पर ईमेल को अनुवाद कर सकते हैं। जीमले के डेस्कटॉप वर्जन पर पहले से ही अनुवाद करने की सुविधा मिलती थी। अब कंपनी ने इसे ऐप के लिए भी लेकर आई है। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया है कि जीमेल ऐप के लिए इस फीचर को रोल आउट किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि यह यूजर्स को विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने की सुविधा देगा। यदि किसी ईमेल की भाषा आपके अकाउंट सेटिंग की गूगल डॉटकॉम मेल डिस्प्ले लैंग्वेज से अलग है तो यह फीचर अपने आप स्क्रीन पर काम करना शुरू कर देगा।

SMS support will not be available on Facebook Messenger.

फेसबुक मैसेंजर पर एसएमएस सपोर्ट नहीं मिलेगा।

फेसबुक मैसेंजर में अगले महीने से एसएमएस सपोर्ट की सुविधा नहीं मिलेगी । मैसेंजर ऐप में एसएमएस मैसेज का सपोर्ट 28 सितम्बर को बंद होने जा रहा है। कंपनी ने कहा कि इस नए बदलाव को यूजर्स ऐप अपडेट करने के साथ देख सकेंगे। फेसबुक की लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप मैसेंजर ने इसे हटाने की घोषणा की है। कंपनी के हेल्प पेज के अनुसार, एसएमएस सपोर्ट खत्म होने के बाद यूजर अपने
सेल्युलर नेटवर्क के जरिए भेज और पा सकेंगे। मैसेज इन्बॉक्स फीचर को अब फेसबुक ऐप के साथ पेश किया जा रहा है। कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग इस साल मार्च से ही शुरू कर दी है।

Chat lock feature will come in WhatsApp Web

Will be able to add multiple accounts in WhatsApp.

व्हाट्सऐप में कई अकाउंट जोड़ सकेंगे।

व्हाट्सऐप ने अब मल्टी-अकाउंट फीचर भी रोल आउट करना शुरू किया दिया है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में इंस्टाग्राम की तरह कई अकाउंट जोड़ने के लिए ऐड अकाउंट का ऑप्शन मिल रहा है। हालांकि, अभी यह फीचर कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसे भविष्य में अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।

Short links will not click in youtube.

यूट्यूब में शॉर्ट केलिंक क्लिक नहीं होंगे।

वीडियो स्ट्रीमिंग जाइंट यूट्यूब ने बढ़ते स्पैम अटैक को ध्यान में रखते हुए अपने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब शॉर्ट के लिए अहम घोषणा की है। यूजर्स शॉर्ट के कमेंट और डिस्क्रिप्शन सेक्शन पर दिए गए लिंक पर क्लिक नहीं कर पाएंगे। कंपनी का मानना है कि इस कदम से स्पैम के हमले को आसानी से रोका जा सकेगा।

Bug in Apple’s special feature.

एप्पल के खास फीचर में आया बग।

एप्पल के खास पैरेंटल कंट्रोल फीचर को यूज करने में हाल में कई यूजर को दिक्कतों का समाना कर पड़ा। कंपनी ने 2018 में स्क्रीन टाइम फीचर पेश किया था। इसकी मदद से यूजर अपने स्क्रीन टाइम को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही, माता- पिता को डाउनटाइम फीचर के जरिए अपने डिवाइस से अपने बच्चों के आईफोन और आईपैड पर स्क्रीन टाइम सीमित करने और ऐप्स को लिमिटेड रखने की सुविधा मिलती है। हाल में कुछ यूजर ने पैरेंटल कंट्रोल फीचर के साथ आई समस्याओं की शिकायत की। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि एडल्ट कंटेंट पर भी पाबंदी लागू नहीं की गई है।

Website can be made with the help of AI.

एआई की मदद से बना सकते हैं वेबसाइट।

एआई वेब डिजाइन करने में भी लोगों की मदद करेगा। आईओएस मोबाइल ऐप यूनिवर्स-वेबसाइट बिल्डर ने एक एआई पावर्ड वेबसाइट डिजाइनर लॉन्च किया है। इसे जीयूएस (जेनरेटिव यूनिवर्स साइट्स) नाम दिया गया है
अभी यह बीटा वर्जन में है। जीयूएस के जरिए कोई भी अपने डिवाइस पर एक कस्टम वेबसाइट लॉन्च कर सकता है। आईओएस डिवाइस पर यनूवर्स ऐप अपडेट करने वाले सभी लोगों के लिए जीयूएस बीटा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह टूल टैटू आर्टिस्ट से लेकर जनरल कॉन्ट्रेक्टर और छात्रों को मदद करेगा।

YouTube TV’s multiview feature live.

यूट्यूब टीवी का मल्टीव्यू फीचर लाइव।

रोलआउट कर दिया है। इसमें यूजर यूट्यूब पर एक समय में एक-साथ चार अलग-अलग कॉन्टेंट स्ट्रीम कर सकेंगे। इस साल मार्च में कंपनी ने नया मल्टीव्यू फीचर की घोषणा की थी। अब इसे सभी यूजर के लिए रोलआउट कर दिया गया है। अभी एक स्क्रीन पर चार अलग-अलग कॉन्टेंट देखने की सुविधा स्पोर्ट्स कॉन्टेंट तक ही सीमित है। बता दें, यह फीचर खासतौर पर यूजर्स के लिए उस वक्त काम आएगा, जब एक ही समय में अलग-अलग जरूरी मैच टेलीकास्ट हो रहे हों। ऐसे में यूजर वह सभी मैच एक-साथ एक स्क्रीन पर देख सकते हैं। बता दें, मार्च में मल्टीव्यू फीचर की घोषणा करने के बाद जून में एक अपडेट भी दिखा था।

6 Confirmed New Car Launches Within The Next Few Weeks

Five all-new SUVs and one new MPV will be launched before the end of next month in India and here we have brought you all the key details

1. Audi Q8 e-tron:

2. Volvo C40 Recharge:

3. Honda Elevate:

4. Citroen C3 Aircross:

5. Tata Nexon Facelift:

6. Toyota Rumion:

Read More

The activity feed will be found on the Follow tab in Threads.

थ्रेड्स में फॉलो टैब पर एक्टिविटी फीड मिलेगा।

थ्रेड्स ने अपने आईओएस ऐप्लिकेशन के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें एक्टिविटी फीड, ट्रांसलेशन, और अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं फॉलो टैब में शामिल हैं। इस नए अपडेट के साथ अनफॉलो किए गए यूजर को सब्सक्राइब करने और ऐप में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की सूची देखने की सुविधा भी मिलती है। इंस्टाग्राम सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैमरून रोथ ने के अनुसार, अपडेट एक्टिविटी फीड स्क्रॉलिंग और लोडिंग में भी सुधार लाता है। उन्होंने आगे कहा, अपडेट के साथ, यूजर्स को टैपेबल रिपोस्टर लेबल्स और फॉलोइंग प्लस ऑन थ्रेड रिप्लाई पेज भी मिलेगा। कंपनी कुछ छोटे क्रैश फिक्स भी पेश कर रही है। कंपनी ने पिछले हफ्ते अपने आईओएस ऐप के लिए आखिरी अपडेट जारी किया था, जिसमें बिना क्रैश हुए आईओएस 17 पर ऐप का इस्तेमाल करने और प्रोफाइल पर फोटोज का विस्तार करने की क्षमता जोड़ी गई। इसके अलावा, इसने प्रोफाइल पर स्क्रॉल डिसमिस हैंडलिंग में भी सुधार किया है।

Twitter will give special users an opportunity to earn.

ट्विटर खास यूजर्स को कमाई का अवसर देगा।

ट्विटर वेरिफाइड क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है। ट्विटर अब क्रिएटर्स को उनके पोस्ट के रिप्लाई में दिखाए गए विज्ञापन के रूप में आए ऐड रेवेन्यू का शेयर देगा। लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट की इस सुविधा का यूज केवल वे क्रिएटर्स ही उठा पाएंगे, जिन्होंने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया है और पिछले 3 महीनों में हर महीने 5 मिलियन से अधिक ट्वीट इंप्रेशन पाते हों। इसके अलावा, कंपनी ने यूजर्स के इनबॉक्स में स्पैम को कम करने के लिए एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। अब वेरिफाइड क्रिएटर्स भी ट्विटर के ऐड रेवेन्यू का लाभ उठा पाएंगे। मस्क के अनुसार, क्रिएटर पेआउट का
पहला राउंड कुल 5 मिलियन डॉलर होगा और फरवरी के महीने से कम्युलेटिव होगा।