No Spotify subscription on Apple.

एप्पल पर स्पॉटीफाई सब्सक्रिप्शन नहीं।

स्पॉटीफाई उन यूजर्स को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है जो ऐप स्टोर सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल करके भुगतान करते हैं। कंपनी ने कहा, जिन्होंने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लिया था अब बिलिंग डेट के अंत में उनका अकाउंट ऑटोमैटिक रूप से सपोटेंड सर्विस पर स्विच हो जाएगा।

Browse with Bing feature disabled in ChatGPT.

चैटजीपीटी में ब्राउज विद बिंग फीचर बंद।

पॉपुलर चैबोट चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने वाले यूजर के लिए नया अपडेट जारी हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई ने यूजर के लिए ब्राउज विद बिंग फीचर को डिसेबल कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने एक खास फीचर पेश किया था, जिसकी मदद से यूजर वेब सर्किंग के लिए बिंग का इस्तेमाल कर पा रहे थे। कंपनी ने कहा है कि वह वेब सर्च के लिए बिग के इस्तेमाल का बीटा इंटीग्रेशन डिसेबल कर रही है। बिंग के बीटा इंटीग्रेशन में कुछ खामियों को दूर करने के लिए फीचर को बंद कर दिया गया। दरअसल, ब्राउज विद बिंग फीचर चैटजीपीटी यूजर्स को वेब सर्किंग के लिए बिंग का इस्तेमाल करने की सुविधा के साथ लाया गया था।

New rights for community admins in WhatsApp.

व्हॉट्सऐप में कम्युनिटी एडमिन को नया अधिकार।

व्हाट्सऐप जल्द अपने कम्युनिटी एडमिन के लिए नए फीचर रोल आउट करने वाला है। इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया है। इसमें कम्युनिटी एडमिन को नया अधिकार मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हॉट्सऐप कम्युनिटी के लिए जल्द नए फीचर्स जुड़ने वाले हैं। ये फीचर्स यजर को नए ग्रुप को एक्सेप्ट या रिजेक्ट करने का ऑप्शन देगा। इस फीचर को हाल ही में इसके एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया है। हाल ही में मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में कम्युनिटी फीचर के लिए नया सेटिंग्स मैन्यू भी जोड़ा गया है। कंपनी अपने ऐप में लगातार नए फीचर्स जोड़ती है, जो यूजर की डिमांड पर बेस्ड होते हैं।

New features will be available soon in Google Chat.

गूगल चैट में जल्द नए फीचर मिलेंगे।

गूगल चैट में जल्द नए फीचर आने वाले हैं, जिनमें स्मार्ट कंपोज, कोटिंग मैसेज और रीड रिसिप्ट जैसी सुविधाएं शामिल है। यह केवल जीमेल और गूगल डॉक्स में उपलब्ध है। अब यह फीचर जल्द गूगल चैट में आने वाला है। इसकी मदद से यूजर सही मैसेज भेज सकेंगे। गूगल चैट में यूजर मैसेज को आसानी से संपादित भी कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इस सुविधा के जरिए यूजर एक बार में ही सही मैसेज भेज पाएंगे। इससे मैसेज की स्पेलिंग कि गलत होने की संभावना भी कम हो जाएगी। इसके अलावा, यूजर को मैसेज डिलीट करने की सुविधा मिलेगी। इस पिक्चर को ग्रुप मैसेज में जल्द जोड़ा जाएगा। यूजर
ग्रुप में किसी भी मैसेज को कोट करके रिप्लाई कर सकेंगे। गूगल चैट में यूजर को जल्द रीड रिसिप्ट की सुविधा मिलेगी।

Satellite calling feature on iPhone.

आईफोन में सेटेलाइट से कॉल करने की सुविधा।

एप्पल आईफोन पर जल्द सैटेलाइट की मदद से इंटरनेट इस्तेमाल करने और कॉल करने की सुविधा मिल सकती है। कंपनी ने आईफोन 14 सीरीज के साथ सैटेलाइट फीचर के जरिए आताकालीन एसओएस पेश किया था। इस सैटेलाइट सुविधा का उपयोग करके कभी भी व्यक्ति वाईफाई कवरेज से बाहर होने पर सैटेलाइट के माध्यम से आपातकालीन सेवा को आपातकालीन एसओएस भेज सकता है। सैटेलाइट के माध्यम से लोगों के साथ स्थान शेयर करने के लिए फाइंड माय ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल आईफोन के इस फीचर को वॉइस कॉल और इंटरनेट तक बढ़ाया जा सकता है। ग्लोबल स्टार का कहना है, ग्लोबल स्टार की एमएसएस ( मोबाइल सैटेलाइट सर्विस) सिस्टम अपने लाइसेंस प्राप्त स्पेक्ट्रम में डायरेक्ट -टू-हैंडसेट सुविधा और सर्विस की बढ़ती सीरीज का समर्थन करने के लिए समय के साथ विकास होती रहेगी। बयान से संकेत मिलता है कि ग्लोबल स्टार एप्पल आईफोन पर सैटेलाइट वॉइस कॉल और इंटरनेट कनेक्टिविटी लाने की योजना पर काम कर सकता है।

Account login required to view tweets.

ट्वीट देखने के लिए अकाउंट लोग इन जरूरी।

टि्वटर ने डाटा चोरी होने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। अब यूजर की ट्वीट देखने के लिए अकाउंट को लॉग-इन करना होगा। जिन यूजर का अकाउंट नहीं है, उन्हें अकाउंट बनाना होगा। कंपनी के मालिक ने वेट कर कहा कि यह अस्थाई आपातकालीन उपाय है।

Big users of Bluesky, ban on sign up

ब्लूस्काई के बड़े यूजर, साइन अप पर रोक।

टि्वटर की नई पोस्ट रीड पालिसी से सबसे ज्यादा फायदा ब्लूस्काई को हुआ है। इसमें कंपनी के यूजरबेस बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन इससे प्लेटफार्म काफी धीमा हो गया है। यही वजह है कि अब एप ने साइनअप प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। ब्लूस्काई को अधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि हमारी टीम परफॉर्मेंस इश्यू को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। हम ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपनी सेवाएं देने के लिए उत्साहित है। टि्वटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने इस साल मार्च में टि्वटर को कड़ी टक्कर देने के लिए ब्लूस्काई ऐप को लांच किया था। इस ऐप का इंटरफ़ेस ट्विटर से मिलता है। इसमें यूजर अपने विचार पोस्ट कर सकते हैं और दूसरे यूज़र को फॉलो कर सकते हैं। ब्लू स्काई ऐप इस समय परीक्षण के दौर में है। इस एप्लीकेशन को एक लाख से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

Instagram’s broadcast channel feature released

इंस्टाग्राम का ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर जारी।

इंस्टाग्राम ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर को जारी कर दिया है। यह क्रिएटर को उनके फॉलोअर्स के साथ सीधा जोड़ने का एक नया तरीका देता है। पहले से कुछ चुनिंदा जगहो के लिए लाया गया है। अब दुनिया भर में क्रिएटर ब्रॉडकास्ट चैनल के साथ अपने फॉलोअर्स को जानकारी शेयर कर सकते हैं। यह फीचर टेलीग्राम चैनल की तरह ही काम करता है। चैनल क्रिएट करने वाला ही मैसेज भेज सकता है। हालांकि , टेलीग्राम चैनल की तरह लोग इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल में इमोजी का इस्तेमाल करके अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

Google introduces Shop tab on Android TV

गूगले एंड्राइड टीवी पर शॉप टैब पेश किया।

गूगले ने एंड्राइड टीवी डिवाइस पर एक नया शॉप टैब पेश किया है।टेक दिग्गज ने कहा, शॉप टैब यूजर्स को फिल्में खरीदने या किराए पर लेने और सीधे अपने एंड्राइड टीवी पर खरीदारी की अनुमति देता है।

32 people will be able to join a video call on WhatsApp

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल से 32 लोग जुड़ सकेंगे।

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने डेक्सटॉप ऐप में नया अपडेट किया है। इसमें अब 8 लोगों की जगह एक साथ 32 लोगों को वीडियो कॉल में शामिल किया जा सकता है। वेबीटाइन्फो की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।