Listening to youtube music new songs will be easy.

यूट्यूब म्यूजिक नए गाने सुनना होगा आसान।

वीडियो स्ट्रीमिंग जाइंट यूट्यूब अपने म्यूजिक ऐप यूट्यूब म्यूजिक को सुविधाजनक बनाने के लिए लगतार नए-नए फीचर जोड़ता आ रहा है। अब कंपनी अपने म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर टॉप रिलीज सेक्शन जोड़ने वाली है। इस सेक्शन में यूजर को गयाक के नए टॉप 5 एलबम और गाने मिलेंगे। नाइन टू फाइव गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब म्यूजिक ऐप के आर्टिस्ट पेज में यूजर को टॉप रिलीज सेक्शन में गायक के लोप्रिय गाने औरनए एल्बम मिलेंगे। इसके अलावा, जब यूजर मोर ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो उन्हें ग्रिड व्यू में कलाकार के सभी गाने दिखाई देंगे। साथ ही, यूजर को फिल्टर फीचर भी मिलेगा।

Smart Chip feature will be available in Google Docs.

गूगल डॉक्स में स्मार्ट चिप फीचर मिलेगा।

गूगल ने डॉक्स ऐप को सुविधाजनक बनाने के लिए नया फीचर जोड़ा है, जिसका नाम स्मार्ट चिप है। इस सुविधा के आने से अब यूजर प्लेटफॉर्म पर थर्ड-पार्टी ऐप के डाटा को देख सकेंगे। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल स्मार्ट चिप्स फीचर की घोषणा की थी। हालांकि, अब इसे सभी के लिए जारी करना शुरू कर दिया है। गूगल के आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, स्मार्ट चिप्स फीचर के लिए कंपनी ने एटलाजिन, फीग्मा समेत कई थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म से हाथ मिलाया है। यूजर इस सुविधा के जरिए गूगल डॉक्स में थर्ड पार्टी डाटा को देखने के साथ स्टोर कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि इस फीचर के आने से यूजर्स को एक जगह सारा डाटा मिलेगा, जिससे वह तेजी से अपने काम निपटा सकेंगे और उन्हें डाटा देखने के लिए अलग-अलग ऐप में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp will be able to run in Meta’s VR headset.

मेटा के वीआर हेडसेट में चला सकेंगे व्हाट्सएप।

मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के लिए कम्पेटिबिलिटी फीचर जारी किया जाएगा। वेबीटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के साथ मौजूदा व्हाट्सऐप अकाउंट को मेटा के क्वेस्ट वीआर हेडसेट से लिंक करना संभव होगा। ऐप की आधिकारिक उपलब्धता की स्पष्ट कमी के कारण कुछ यूजर ने पहले से ही वीआर हेडसेट पर व्हाट्सऐप इंस्टालेशन का प्रयास किया है। हालांकि, नए फीचर के साथ, मौजूदा व्हाट्सऐप अकाउंट को मेटा क्वेस्ट डिवाइस से मूल रूप से जोड़ना संभव होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा व्हाट्सऐप अकाउंट को मेटा क्वेस्ट से लिंक करने की क्षमता को डेवलप किया जा रहा है और भविष्य में एप्लिकेशन के अपडेट में बीटा टेस्टर के लिए जारी किए जाने की उम्मीद है।

हाल ही में यह बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आईओएस और एंड्रॉइड पर कुछ बीटा टेस्टर के लिए एक नया वीडियो मैसेज फीचर जारी कर रहा है।

WhatsApp’s new call back feature released.

व्हाट्सएप का नया कॉल बैक फीचर जारी।

व्हाट्सएप लगातार नए-नए फीचर की टेस्टिंग करता रहता है। इसी दौरान इंस्टेंट मैसेजिंग अपने व्हाट्सएप मिस्ड कॉल के लिए कॉल बैक फीचर पेश किया है। यह व्हाट्सएप यूजर को मिस हुई कॉल पर दोबारा कॉल करने की क्षमता देगा। आपको बता दें, हाल ही मैं व्हाट्सएप में स्क्रीन शेयरिंग और वीडियो मैसेज रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी पेश किए है। रिपोर्ट की माने, तो व्हाट्सएप ने नया फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर को चैट मिस हुई कॉल का जवाब देने की सुविधा मिलेगी। अगर आपने व्हाट्सएप पर कोई वाइस कॉल या फिर वीडियो कॉल मिस कर दी है।

आपको चैट में कॉल बैक लिखा दिखाई दिखेगा। बैक बटन पर क्लिक करके आप तुरंत दोबारा कॉल कर सकते हैं।

YouTube monetization policy relaxed.

यूट्यूब मोनेटाइजेशन पॉलिसी मैं ढील दी।

यूट्यूब सिर्फ गाने सुनने और वीडियो देखने तक सीमित नहीं है। यूट्यूब की अपनी मोनेटाइजिंग पॉलिसी भी है, इस पॉलिसी पर खरे उतरने वाले क्रिएटर को मोटी कमाई करने का मौका मिलता है। हालांकि, अब-तक मोनेटाइजेशन पॉलिसी के नियम काफी सख्त थे। किसी भी क्रिएटर का यूट्यूब चैनल तभी मोनेटाइज हो सकता है, जब उसके पास कम से कम 1000 सब्सक्राइबर व 4000 घंटे का वॉच टाइम हो। हालांकि, अब यूट्यूब ने अपनी इस पॉलिसी में बड़ा बदलाव कर दिया है। यूट्यूब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम की जानकारी दी।

अब किसी भी क्रिएटर को चैनल मोनेटाइज कराने के लिए महज 500 सब्सक्राइबर 3000 घंटे के वॉच टाइम और पिछले 90 दिनों में चैनल पर 3 वीडियो पब्लिक की होने के साथ आप अपना यूट्यूब चैनल मोनेटाइज करा सकते हैं।

New security features added to Windows 11.

विंडोज 11 में नए सिक्योरिटी फीचर जोड़े।

माइक्रोसॉफ्ट ने ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर विंडोज 11 में नए सिक्योरिटी फीचर जोड़े हैं, जिनमें ऐप प्राइवेसी सेटिंग और अपडेटेड वीपीएन शामिल है। इन सुविधाओं के जरिए यूजर निजी डेटा को सुरक्षित रख सकेंगे। कंपनी ने कहा, इन फीचर से यूजर का डाटा पर पूरा कंट्रोल बना रहेगा और इनके इस्तेमाल से डेटा कभी लीक नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि सिक्योरिटी के लिए वीपीएन फीचर को अपडेट किया गया है। यह यूजर्स को विंडोज 11 के टास्कबार में छोटे शिल्ड आइकन के रूप में दिखाई देगी।

Job search facility will be available on Twitter.

ट्विटर पर मिलेगी नौकरी खोजने की सुविधा l

ट्विटर पर अब नई नौकरी ढूंढने का जरिया भी बनने वाला है। जल्द ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर रोलआउट करने वाली है। यह है नया जॉब लिस्टिंग फीचर। इस नए फीचर से वेरिफाइड ऑर्गेनाइजेशन ट्विटर पर जॉब पोस्ट डाल सकेंगी। काफी हद तक ट्विटर का यह फीचर लिकडिन ऐप की जॉब पोस्टिंग फीचर की तरह काम करने वाला है। वेब डेवलपर और ऐप रिसर्चर नीमा नाम के एक ट्विटर यूजर ने लेटेस्ट ट्वीट में ट्विटर के नए जॉब लिस्टिंग फीचर की जानकारी दी है।

ट्वीट में बताया गया है कि ट्विटर इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें वेरिफाइड ऑर्गेनाइजेशन को जॉब पोस्ट करने की सुविधा मिलेगी।

Google released new editing feature.

गूगल ने जारी किया नया एडिटिंग फीचर।

गूगल ने वेब पर गूगल वन (क्लाउड स्टोरेज सर्विस) सब्सक्राइबर्स के लिए पोर्ट्रेट लाइट, पोर्ट्रेट ब्लर और डायनामिक सहित फोटो शेयरिंग और स्टोरेज सर्विस गूगल फोटोज में नए एडिटिंग फीचर जोड़े हैं। कंपनी ने गूगल फोटोज अकाउंट से ट्वीट किया कि अब वेब पर गूगल वन मेंबर्स के लिए उपलब्ध हैं, ताकि आप सीधे अपने कंप्यूटर से अपनी फोटोज को आसानी से एडिट कर सकें। कंपनी के सपोर्ट पेज के मुताबिक, पोर्ट्रेट लाइट फीचर पोजिशन और ब्राइटनेस को किसी व्यक्ति के पोर्ट्रेट के हिसाब से एडजस्ट करेगा, वहीं पोर्ट्रेट ब्लर बैकग्राउंड ब्लर को एडजस्ट करेगा।

कई पैलेट से चुनने के लिए स्काई पर क्लिक करें और स्काई में कलर को एडजस्ट करें।

WhatsApp users will also be able to send video messages.

व्हाट्सऐप यूजर वीडियो मैसेज भी भेज पाएंगे।

व्हाट्सऐप लगातार नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। पिछले काफी समय से मेटा के स्वामित्व वाले ऐप का फीचर वीडियो मैसेज खबरों में था। अब इसे नए अपडेट के साथ जारी कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल यह फीचर केवल कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इसकी मदद से अब व्हाट्सऐप यूजर वॉयस मैसेज के साथ-साथ वीडियो मैसेज भी भेज पाएंगे। इससे यूजर्स 60 सेकेंड तक का शॉर्ट वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके भेज पाएंगे। यह नया फीचर व्हाट्सऐप कन्वर्जेशन को और भी मजेदार बनाएगा। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है।

इसमें मैसेज बार के राइट साइड में एक वीडियो बटन दिखाई दे रहा है। जब आप कोई वीडियो मैसेज भेजते हैं और आप ऑडियो सुनना चाहते हैं, तो वीडियो पर एक बार टैप करके उसे बड़ा करना होगा।

AI feature on Google’s Vertex platform

गूगल के वर्टेक्स प्लेटफॉर्म पर एआई की सुविधा

गूगल ने घोषणा की है कि वर्टेक्स एआई प्लेटफॉर्म पर जनरेटिव एआई सपोर्ट अब उपलब्ध है। यह गूगल क्लाउड कस्टमर को कस्टम जनरेटिव एआई एप्लिकेशन बनाने और सशक्त बनाने के लिए कंपनी की लेटेस्ट प्लेटफॉर्म कैपेबिलिटी तक एक्सेस प्रदान करता है। कंपनी ने पोस्ट में कहा, इस अपडेट के साथ डेवलपर पीएएलएम 2 (पाथवेज लैंग्वेज मॉडल वर्जन 2) द्वारा संचालित टेक्स्ट मॉडल, टेक्स्ट के लिए एंबेडिंग एपीआई और मॉडल गार्डन में अन्य फाउंडेशन मॉडल तक पहुंच सकते हैं।

साथ ही मॉडल ट्यूनिंग और परिनियोजन के लिए जनरेटिव एआई स्टूडियो में यूजर के अनुकूल टूल का लाभ उठा सकते हैं।