July 18, 2023 in Technology
WhatsApp users will be able to opt for stickers.
व्हॉट्सऐप यूजर स्टिकर का विकल्प चुन सकेंगे।
व्हॉट्सऐप पिछले कुछ महीनों से अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने और यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कई नए फीचर पर काम कर रहा है। इन ही में से एक स्टिकर सजेशन फीचर है, जिसे अब टेस्टिंग के लिए आईफोन बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। यह जानकारी व्हाट्सऐप के लेटेस्ट फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेबीटाइन्फो की एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में बताया गया कि व्हाट्सऐप ने बीटा प्लेटफॉर्म के लिए अपडेट वर्जन 23.14.0.70 रिलीज कर दिया है। इस सुविधा के आने से यूजर्स को चैटिंग के दौरान दूसरे यूजर द्वारा भेजे गए स्टिकर से जुड़ा स्टिकर का सजेशन मिलेगा, जिसे वह रिप्लाई के तौर पर भेज सकेंगे।
