Google brought the feature of precise location support

गूगल प्रिसाइज लोकेशन सपोर्ट का फीचर लाया

गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड में प्रिसाइज लोकेशन सपोर्ट जोड़ा है। गूगल नेकहा, यदि आप इसे अपने डिवाइस के प्रिसाइज लोकेशन का उपयोग करने देना चुनते हैं तो बार्ड अधिक प्रासंगिक प्रतिक्रिया देना शुरू कर देगा। आप लोकेशन सेटिंग में अपनी प्रेफरेंस मैनेज कर सकते हैं, जो एक नई विंडो में खुलता है। कंपनी के अनुसार, प्रिसाइज लोकेशन बार्ड को आपके आस-पास के रेस्तरां और अन्य कई चीजों के बारे में। अधिक प्रासंगिक जानकारी प्रदान करेगा।

उदाहरण के लिए,यदि आप बार्ड से पूछते हैं मेरे आसपास सबसे अच्छे रेस्तरां कौन सा हैं तो यह आपको आसपास वाले रेस्तरां की लिस्ट दिखाएगा। प्रिसाइज लोकेशन सपोर्ट एक नया फीचर है जो वर्तमान में बीटा टेस्टिंग में है। पिछलेमहीने, गूगल ने नया अपडेट बार्ड जारी किया।

Add Tile to Google Keep for Wear OS

वियर ओएस के लिए गूगल कीप पर जोड़े टाइल

टेक दिग्गज गूगल ने वियर ओएस के लिए नए फीचर पेश किए है।इसमें गूगल कीप पर एक टाइल जोड़ने के क्षमता भी शामिल है।ताकि,यूजर्स की घड़ी पर चयनित नोट या टू- डू सूची तक तेजी से पहुंच बनाई जा सके। टेक जायंट ने ब्लॉगपोस्ट में कहा की उपयोगकर्ता आसानी से अपनी टाइलो के माध्यम से स्वाइप कर सकते है और अपना पिन किया हुआ नोट ढूंढ सकते है।

कहा की अपनी कलाई से प्रेस प्ले कर और स्पोटिफाई के डीजे को संगीत का एक व्यक्तिगत लाइनअप देने दे। अपने पसंदीदा पादकस्त से एपिसोड स्ट्रीम करे।

Reels will be downloaded on Insta without third party app.

इंस्टा पर थर्ड पार्टी ऐप के बिना डाउनलोड होगी रील्स।

इंस्टाग्राम पर यूजर्स थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का उपयोग कर रेल्स डाउनलोड करते है।लेकिन यह डिवाइस की सुरक्षा को जोखिम में डाल सकता है। ऐसे में सबसे पहले इंस्टाग्राम में रील खोले।’शेयर’आइकन पर टैप करे। अब शेयर मेंन्यू खुल जायेगा। इसके बाद मेनू के निचले भाग तक स्क्रॉल करें और ‘एड टू स्टोरी’ विकल्प को एडजस्ट करे ।

अब अपनी स्टोरी के लेआउट में फिट होने के लिए रेल्स को एडजस्ट करे।एडजस्टमेंट के बाद ,स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में ‘तीन-डाट’ बटन पर टैप करे।अब ‘सेव’ विकल्प देखे और उसे चुने।रेल्स अब साउंड के साथ फोन के स्टोरेज में हो जाएगी।

AI powered search will be easier in Gmail

जीमेल मे ai एआई पावर्ड से सर्च करना होगा आसान

गूगल बहुत जल्द यूजर्स के लिए एआई पावर्ड फीचर्स ला रहा है। नए फीचर्स से ईमेल करना काफी आसान हो जायेगा। गूगल ने कहा की जीमेल में सर्च करते समय, यूजर्स अब एक अलग टैब में लिस्ट के रिजल्ट को देख सकेंगे। यानी अब आप जीमेल में किसी स्पेशल वर्ड को सर्च करेंगे तो यह कीवर्ड की तरफ आपको जीमेल बॉक्स में दिखाई देगा।

सभी यूजर्स को इस सुविधा तक पहुंचने मे 15 दिन से अधिक का समय लग सकता है। यह फीचर सभी गूगल स्पेस और पर्सनल गूगल अकाउंट वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Celebrity feature voice feature turned off on Alexa

Alexa पर सेलिब्रिटी फीचर वॉइस फीचर बंद हुआ

अमेजन ने एलेक्सा पर सेलिब्रिटी वॉइस फीचर को बंद करने की पुष्टि की है। अभिनेता अमिताभ बच्चन, अमेरिकी एक्टर सैमुअल ल जैकसन, पूर्व अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी शकील ओ नील जैसी मशहूर हस्तियों की आवाज सुनाई नहीं देंगे। इसके साथ ही अमेज़न आने वाले दिनों में एलेक्सा पावर डिवाइस पर सेलिब्रिटी वॉइस को बंद कर देगा। एलेक्सा पर बच्चन की आवाज खरीदते समय पेज पर लिखा आता है, अब यह फीचर खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिन यूजर ने इसे पिछले साल खरीदा था, वह खरीद तारीख से लेकर 1 साल तक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

वही एलेक्सा व्यक्तिगत आवाज अब खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है

Will be able to identify fake videos on Twitter

ट्विटर पर फर्जी वीडियो की पहचान कर सकेंगे

ट्विटर अपने प्लेटफार्म पर फर्जी फोटो और वीडियो को हटाने के लिए खास फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसका नाम नोट्स फॉर मीडिया है। अब कंपनी प्लेटफार्म पर जल्द नई सुविधा जोड़ने वाली है जिससे यूजर ट्विटर पर फर्जी फोटो और वीडियो क्लिप को आसानी से पहचान सकेंगे फुल शॉप कंपनी का मानना है कि इस विचार से गलत जानकारी देने वाली फोटो व वीडियो को आसानी से रोका जा सकेगा। ट्विटर ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेंक फोटो और वीडियो की भरमार है इन्हें एआई टेक्नोलॉजी द्वारा बनाया गया है।

इसलिए हम नोट्स फॉर मीडिया फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक जब भी यूजर प्लेटफार्म पर फोटो या वीडियो शेयर करेंगे तो उनकी फोटो और वीडियो पर एक नोट दिखाई देने लगेगा।

Apple’s Music app now available on Play Store

एप्पल का म्यूजिक ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध

एप्पल म्यूजिक क्लासिकल एप्पल एंड्राइड यूजर के लिए उपलब्ध है जिसे वे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 9टू5 मैंक के अनुसार एंड्रॉयड के लिए एप्पल म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक क्लासिकल में अब समान अंतर है। यूजर एप्पल म्यूजिक और एप्पल वन की सब्सक्रिप्शन लेकर एप्पल म्यूजिक क्लासिकल एक्सेस कर सकते हैं। ऐप में 192 केएचएच/48 क्लियर ऑडियो के साथ साथ स्थानिक ऑडियो का समर्थन करने वाली हजारों रिकॉर्डिंग के साथ ऐड फ्री क्लासिकल म्यूजिक रिकॉर्डिंग शामिल है। वर्तमान में एप पर 20000 से ज्यादा कंपोजर, 1.5 लाख से ज्यादा यूनिकवर्क और 3.5 से ज्यादा मूवमेंट्स के डाटा विशेषताओं के साथ 5000000 मिलियन से अधिक ट्रैक और 5 करोड़ से अधिक डाटा प्वाइंट्स उपलब्ध है।

एप्पल म्यूजिक क्लासिकल पहली बार इस साल मार्च में आईफोन पर दिखाई दिया था इस बीच एप्पल ने घोषणा की है कि वह 26 जुलाई को माई फोटोस्ट्रीम सर्विस बंद कर देगी।

iPhone 16 will come with bigger screen

बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा iPhone 16

आईफोन की आने वाली सीरीज आईफोन 15 लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। यह जल्द ही बाजार में उतारी जा सकती है। इसी बीच आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं। इसके तहत इस डिवाइस में एक बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलेगा। आईफोन 16 सीरीज अगले साल आने की खबरें बताएं जा रही है। एक रिपोर्ट की माने तो कंपनी ने धीरे-धीरे अपने आईफोन के साइज को बढ़ाया है। यह 2011 फ्लैगशिप के बाद सही देखा जा रहा है। जहां आईफोन 4s की ही बात करें तो यह डिवाइस 3.5 इंच के डिसप्ले के साथ आता था जबकि आईफोन प्रो मैक्स को 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ लाया गया। रिपोर्ट में दावा किया है कि आईफोन 16 प्रो में 6.3 इंच और प्रोमैक्स में 6.9 इंच की स्क्रीन डिस्पले दिया जा सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस में सॉलिड स्टेट बटन की सुविधा मिल सकती है।

WhatsApp will release 12 new features

WhatsApp 12 नए फीचर को जारी करेगा

मेटा के स्वामित्व वाला है इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप एक साथ 12 नए फीचर को जारी करने वाला है। यह फीचर एंड्रॉयड यूजर को नई सुविधाओं के साथ ब्रॉडकास्ट चैनल बातचीत करने में मदद करेंगे। यह सुविधा नए अपडेट में बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। Babytainfo के अनुसार कंपनी चैनल जारी होने के बाद यूजर को बेहतरीन अनुभव देने के लिए कई फीचर लागू करने पर काम कर रही है इन सुविधाओं में बातचीत के लिए एक फुल विथ मैसेज इंटरफेस, वेरीफिकेशन स्टेटस, नंबर ऑफ फॉलोअर्स की संख्या, शॉर्टकट, चैनल डिस्क्रिप्शन, म्यूट नोटिफिकेशन टोगल, विजिबिलिटी स्टेटस, प्राइवेसी और रिपोर्टिंग शामिल है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन पिक्चर की मदद से कंपनी यूजर को फीचर एक्सप्लोरर करने और इस्तेमाल करने के लिए कई तरह के फीचर मुहैया कराएगी ताकि युद्ध के लिए चैनल मैनेज करना आसान हो सके। बता दे कि व्हाट्सएप चैनल एक निजी टूल है। जहां फोन नंबर और चैनल से जुड़ने वाले यूजर्स की जानकारी हमेशा छिपी रहती है। वहीं एक चैनल के अंदर प्राप्त मैसेज एंड टू एंड इंक्रिप्टेड नहीं होते हैं।

Will be able to play games in calls on Facebook Messenger

फेसबुक मैसेंजर पर कॉल में भी गेम खेल सकेंगे

मेटा की क्लाउड गेमिंग सेवा फेसबुक गेमिंग ने घोषणा की है कि यूजर्स अब मैसेंजर पर वीडियो कॉल के दौरान अपना पसंदीदा गेम खेल सकते हैं। कंपनी ने कहा मैसेंजर में यह नया साझा अनुभव वीडियो कॉल के दौरान दोस्तों और परिवार के साथ गेम खेलना आसान बनाता है जिससे आप एक ही समय में बातचीत और गेमप्ले में शामिल होकर दोस्तों और परिवार के साथ संबंध मजबूत कर सकते हैं। आईओएस एंड्रॉयड और गब्बर मैसेंजर वीडियो कॉल में 14 फ्री टू प्ले गेम उपलब्ध हैं जिन्हें इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है।