VPN support will be available in TVS 17.

टीवीएस 17 में वीपीएन का सपोर्ट मिलेगा।

टीवीओएस 17 में वीपीएन का सपोर्ट मिलेगा एप्पल ने नए टीवीओएस 17 ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा की है, जो डेवलपर को एप्पल टीवी के लिए वीपीएन एप्लिकेशन बनाने की अनुमति देगा। कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में यह जानकारी दी। इसमें कहा, यह एंटरप्राइज और एजुकेशन यूजर को लाभ पहुंचा सकता है, जो अपने प्राइवेट नेटवर्क पर कंटेंट को एक्सेस करना चाहते हैं, जिससे एप्पल टीवी और भी अधिक स्थानों पर एक ऑफिस और कॉन्फ्रेंस रूम सॉल्यूशनं बन सके। टीवीओएस 17 वर्तमान में एक डेवलपर बीटा के रूप में उपलब्ध है। एप्पल टीवी के चार हजार यूजर नए फेसटाइम ऐप के साथ सीधे अपने टीवी से कॉल करने में सक्षम होंगे।

इसके साथ ही टीवीओएस 17 अन्य सुधारों के साथ एक नए कंट्रोल सेंटर के साथ आएगा जो यूजर को अधिक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करेगा।

New feature of Google Photos released.

गूगल फोटोज का नया फीचर जारी।

गूगल फोटोज में ईमेज को लेकर नए नए तरह के फीचर तैयार कर रही कंपनियों के बीच अब एक नया फीचर आने वाला है। गूगल फोटोज ने गूगल पिक्सल फोन के लिए खास फीचर तैयार किया है। इस फीचर के बाद ऐसे लोगों की भी पहचान की जा सकेगी जिनका चेहरा फोटो में दिखाई नहीं दे रहा हो। इसके अलावा गूगल अपने फोटोज एप में गूगल फोटोज मशीन लर्निंग की मदद से फोन की लाइब्रेरी में मौजूद कई सारे फोटो-वीडियो को एनालाइज करते हुए यूजर की फोटो के लिए सजेशन देता है। गूगल लोकेशन और सीन के आधार पर भी किसी यूजर की पहचान करता है। दरअसल, गूगल फोटोज कुछ यूजर की मदद से और कुछ अपनी लाइब्रेरी में मौजूद फोटोज को देखकर इनकी पहचान करेगा।

नए फीचर में यूजर की तरफ से पहचानी गई फोटोज कीलाइब्रेरी मौजूद रहती है साथ ही समय समय पर गूगल फोटोज भी आपसे इस तरह की ईमेज की पहचान करवाता रहता है।

Facebook will allow you to play games

फेसबुक गेम खेलने की सुविधा देगा

मेटा की क्लाउड गेमिंग सेवा फेसबुक गेमिंग ने घोषणा की है कि यूजर्स अब मैसेंजर पर वीडियो कॉल के दौरान अपना पसंदीदा गेम खेल सकते हैं।‌कंपनी ने एक बयान में कहा, मैसेंजर में यह नया, साझा‌अनुभव वीडियो कॉल के दौरान दोस्तों और परिवार के साथ गेम खेलना आसान बनाता है, जिससे आप एक ही समय में‌ बातचीत और गेमप्ले में शामिल होकर दोस्तों और परिवार के साथ संबंध मजबूत कर सकते हैं। टेक दिग्गज ने कहा कि आईओएस, एंड्रॉइड और वेब पर मैसेंजर वीडियो कॉल में 14 फ्री-टू-प्ले गेम उपलब्ध हैं, जिन्हें‌‌ इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है।

Microsoft fixed the software problem

माइक्रोसॉफ्ट ने सॉफ्टवेयर समस्या को दूर किया

माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए नया अपडेट मिल रहा है। कंपनी ने अपने प्रोडक्टिविटी‌ सॉफ्टवेयर में लंबे समय से चल रहे आउटेज को रिस्टोर कर लिया है। मालूम हो कि माइक्रोसॉफ्ट के टीम, आउटलुक (365 साफ्टवेयर सूट) को लेकर आउटेज
की परेशानी चल रही थी। इस आउटेज की वजह से हजारों यूजर्स को सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल में परेशानी आ रही थी।
यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट के इन सॉफ्टवेयर में 2 घंटे से ज्यादा समय तक आउटेज की परेशानी रही। इंटरनेट आउटेज को ट्रैक
करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर की मानें तो यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और एक्सल में लंबे समय तक परेशानी रही।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और एक्सल रात करीब 12:57 बजे तक 18 हजार यूजर्स के लिए ठप रहा। अब माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि यूजर्स के लिए कुछ सर्विस के आउटेज को रिसॉल्व कर दिया गया है।

Update for link preview in WhatsApp released.

व्हाट्सऐप में लिंक प्रीव्यू के लिए अपडेट जारी।

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फीचर्स लेकर आता रहता‌ है। इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपडेट शुरू किया है, जिसमें लिंक प्रीव्यू लोड करते समय एक टवीक्ड इंटरफेस शामिल है। पहले ये फीचर केवल कुछ सेलेक्टेड बीट बर्जन वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब ये फीचर सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए शुरू कर दिया गया है। लेटेस्ट अपडेट में वर्जन 23.9.77 में लिंक प्रीव्यू की रिलायबिलिटी में सुधार किया है। पहले, यूजर्स को प्रीव्यू की लोडिंग स्टेट्स का कोई सूचना नहीं मिलती थी, जिसमें ज्यादा समय लगता था। लेकिन अब अपडेट किए गए इंटरफेस के साथ यूजर्स को ठीक
से पता चल जाएगा कि प्रीव्यू कब देखने के लिए तैयार है।

व्हाट्सऐप यूजर्स जिनके पास अभी तक अपडेटेड लिंक प्रीव्यू इंटरफेस नहीं है, उन्हें ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से ऐप को अपडेट कर लेना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले‌ हफ्तों में कुछ अकाउंट्स के लिए ये फीचर शुरू कर दिया जाएगा।

Added the feature of keyboard AI.

की-बोर्ड एआई का फीचर जोड़ा।

० की-बोर्ड को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एप्पल ने की-बोर्ड मैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फीचर ऐड किया है।
० अब सीरी एक्टिव करने के लिए यूजर्स को’हे सिरी नहीं बोलना पड़ेगा। सिर्फ सीरी बोलने पर एक्टिव होगा।
० मैपओएस के नए अपडेट को मैपओएस सोनामा नाम दिया है। अब यूजर्स को पासवर्ड शेयरिंग का ऑप्शन मिलेगा।
० सफारी ब्राउज़र को दुनिया का सबसे फास्ट ब्राउज़र बताया है। इसमें प्रोफाइल ऐड करने का फीचर भी है।
० एप्पल आईपैड मैं यूजर्स को इंटरेक्टिव विजिट्स मिलेगा। आईपैड को लॉक स्क्रीन में भी कस्टमाइज कर सकेंगे।
० एक नया मोड़ स्टैंडबाय चार्जिंग के समय का आता है। यह लाइव एक्टिविटीज, विजेट्स से जानकारी दिखाएगा।

World’s thinnest laptop

दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप।

कंपनी ने 15.3 इंच क्ले वाला मैकबुक एयर लॉन्च किया। यह 15 इंच के डिस्प्ले वाले लैपटॉप सेगमेंट में दुनिया का सबसे पतला(11.5 एमएम) लैपटॉप है। इसमें 6 स्पीकर दिए गए हैं, इमर्सिव ऑडियो देते हैं। साथ ही वीडियो कॉल के लिए 1080पी कैमरा मिलेगा। इसमें एमटू चिप गई है, जिस की स्पीड मैकबुक एयर से 12 गुना अधिक है।

Apple’s Vision Pro headset launched, will be controlled by eyes and voice.

एप्पल का विजन प्रो हेडसेट लॉन्च, आंख और आवाज से होगा नियंत्रित।

कैलिफोर्निया, एजेंसी। टेक कंपनी एप्पल का वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस सोमवार को शुरू हुआ। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने अपने पहले मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट ‘एप्पल विजन प्रो’ को‌ लॉन्च किया। यह प्रोडक्ट वर्चुअल और रियल दुनिया को जोड़ता है। सिर में पहनने और आंखों में लगाने के बाद हेडसेट, यूजर के सामने एक स्क्रीन पेश करता है, जिसमें हर छोटा बड़ा काम हो जाता है, साथ ही मनोरंजन से गेमिंग तक मौजूद है। कुक ने कहां, विजन प्रो आंखों, हाथों और आवाज से नियंत्रित हो सकता है।

What is the meaning of immersive audio?

What is the meaning of immersive audio?

Immersive sound provides a natural, lifelike three-dimensional sound experience unlike anything heard before in traditional 2D surround solutions. The additional sensation of height in immersive audio together with the surrounds all around the audience, transports you into a more thrilling and deeper audio experience.

इमर्सिव ऑडियो का अर्थ क्या है?

इमर्सिव साउंड पारंपरिक 2डी सराउंड सॉल्यूशंस में पहले सुनी गई किसी भी चीज के विपरीत एक प्राकृतिक, जीवंत त्रि-आयामी ध्वनि अनुभव प्रदान करता है। श्रोताओं के चारों ओर के परिवेश के साथ इमर्सिव ऑडियो में ऊंचाई की अतिरिक्त अनुभूति आपको एक अधिक रोमांचक और गहरे ऑडियो अनुभव में ले जाती है।

WhatsApp is bringing new update tab

नया अपडेट टैब ला रहा व्हाट्सऐप

मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉम व्हाट्सऐप आईओएस पर पर कुछ बीटा टेस्टर के लिए एक नए अपडेट टैब का पहला वर्जन शुरू कर रहा है। डब्लयूबीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफार्म पर स्टेटस टैब को मोडीफाई किया गया है और अब इसे अपडेट कहा जाता है। हालाकि, इस वर्जन में चैनल उपलब्ध नहीं, क्योंकी वे अभी भी डेवलपमेंट में है। नए अपडेट टैब के पहले वर्जन के साथ,म्यूट किए गए स्टेटस अपडेट m म्यूटेड स्टेटस नाम के एक अलग सेक्शन में उपलब्ध है।

अपडेट्स टैब के पहले वर्जन के साथ, व्हाट्सऐप शायद चाहता है कि यूजर्स इस टैब के शुरुआती बदलावों के आदी हो जाए।