Quiz feature on channels soon

चैनल्स पर जल्द क्विज फीचर

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लाता रहता है। इस क्रम में ऐप के चैनल्स में जल्द ही क्विज फीचर आने वाला है। इससे चैनल के एडमिन को क्विज बनाने की सुविधा मिलेगी, जो फॉलोअर्स की भागीदारी कोह फीचरबीटा टेस्टिंग में है। एडमिन एक प्रश्न के साथ कई विकल्प दे सकते हैं। इसका फीडबैक भी मिलता है कि उसका जवाब सही था या नहीं

WhatsApp keeps bringing new features for its users from time to time. In this sequence, the quiz feature is going to be introduced in the channels of the app soon. This will allow the channel admin to create quizzes, which are in beta testing with the participation of followers. Admins can give multiple options with a question. Feedback is also received whether the answer was correct or not

Users will be able to save posts

यूजर्स सेव कर सकेंगे पोस्ट

एक्स की प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म ब्लूस्काई यू ने एक बुकमार्किंग फीचर जोड़ा है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स किसी भी पोस्ट को निजी तौर पर सेव कर सकते हैं। यह अपडेट ब्लूस्काई की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है। फिलहाल सेव किए गए पोस्ट्स को फोल्डर में व्यवस्थित करने का विकल्प मौजूद नहीं है। इससे पहले ब्लूस्काई यूजर्स पोस्ट्स को सेव करने के लिए एक वैकल्पिक तरीका अपनाते थे।

X’s rival platform BlueSky U has added a bookmarking feature. Through this feature, users can save any post privately. This update is available on both BlueSky’s website and mobile app. Currently, there is no option to organize saved posts into folders. Earlier, BlueSky users used to adopt an alternative method to save posts.

Many languages ​​added to search

सर्च में जुड़ी कई भाषाएं

गूगल अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेस सर्च फीचर पहले केवल अंग्रेजी में उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने इसे हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई और ब्राजजीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में भी शुरू किया है। यह फीचर अब 180 से ज्यादा देशों में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। नई भाषाओं में यह तकनीक अब और अधिक प्रासंगिक और उपयोगी साबित होगी, जिससे यूजर्स का अनुभव और आसान बन जाएगा।

Google’s artificial intelligence search feature was earlier available only in English, but now the company has also launched it in Hindi, Indonesian, Japanese, Korean and Brazilian Portuguese languages. This feature is now available to users in more than 180 countries. This technology will now prove to be more relevant and useful in new languages, making the user experience easier.

Free storage will be available for backup

बैकअप के लिए मिलेगा फ्री स्टोरेज

प्राइवेसी पर जोर देने वाला मैसेजिंग ऐप सिग्नल अपने यूजर्स के लिए नया बैकअप फीचर लेकर आया है। इसमें फ्री स्टोरेज के साथ आपकी प्राइवेसी और डाटा दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। अब यह आसान व सुरक्षित हो गया है। नए फीचर के जरिए यूजर्स अपनी चैट्स और मीडिया का बैकअप ले पाएंगे। पहले सिग्नल पर यह सुविधा नहीं थी।

Privacy-focused messaging app Signal has brought a new backup feature for its users. With free storage, both your privacy and data will be completely safe. Now it has become easy and safe. Through the new feature, users will be able to backup their chats and media. Earlier this feature was not available on Signal.

New branching feature launched in ChatGPT

चैटजीपीटी में नया ब्रांचिंग फीचर लॉन्च

ओपनएआई ने चैटजीपीटी में नए ब्रांचिंग फीचर की सुविधा शुरू की है। अब उपयोगकर्ता किसी भी बातचीत से जुड़ा नया चैट थ्रेड बना सकते हैं, जिससे पुरानी बातचीत सुरक्षित रहेगी और नई चर्चा अलग से जारी रह सकती है। यह फीचर खासकर कोडिंग जैसे जटिल कार्यों में उपयोगी है। जहां हर चरण के लिए अलग ब्रांच बनाकर बाद में सभी को मिलाया जा सकता है। इससे प्रोडक्टिविटी और वर्कफ्लो बेहतर होंगे। इसका इस्तेमाल आसान है। इससे किसी बातचीत पर राइट-क्लिक करने पर ब्रांच न्यू चैट और रीड अलाउड का विकल्प दिखाई देगा।

OpenAI has introduced a new branching feature in ChatGPT. Now users can create a new chat thread related to any conversation, so that the old conversation will remain safe and the new discussion can continue separately. This feature is especially useful in complex tasks like coding. Where by creating a separate branch for each step, all can be merged later. This will improve productivity and workflow. It is easy to use. By right-clicking on any conversation, the option of branch new chat and read aloud will appear.

Work will be done as soon as you give command on Gemini

जैमिनी पर कमांड देते ही बन जाएगा काम

गूगल ने जेमिनी ऐप में ‘नैनो बनाना’ नामक नया एडिटिंग टूल पेश किया है। यह एक प्रकार का एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) फोटो एडिटर है, जो कमांड के अनुसार तस्वीरों को एडिट करता है। उदाहरण के लिए बैकग्राउंड को ब्लर करना है या किसी को फोटो से हटाना, ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर को रंगीन बनाना हो तो यूजर को केवल कमांड देना होगा। इसके बाद नया फीचर ‘नैनो बनाना’ काम कर देगा। यह फोटो मर्ज भी कर सकता है। इसका मतलब दो अलग तस्वीरों को मिलाकर एक तस्वीर बनाई जा सकती है।

Google has introduced a new editing tool called ‘Nano Banana’ in the Gemini app. It is a type of AI (Artificial Intelligence) photo editor, which edits photos according to the command. For example, if you want to blur the background or remove someone from the photo, or make a black-and-white photo colorful, then the user only has to give the command. After this, the new feature ‘Nano Banana’ will work. It can also merge photos. This means that one picture can be made by combining two different photos.

Now chatting is also possible along with watching reels

अब रील्स देखने के साथ-साथ चैटिंग भी संभव

इंस्टाग्राम एप जल्द ही पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर लाने जा रहा है। इसके बाद यूजर रील्स देखते हुए फोन पर अन्य काम भी कर सकेंगे। इस फीचर के जरिए इंस्टाग्राम रील्स बंद किए बिना व्हाट्सऐप, शॉपिंग ऐप्स या ब्राउजर का उपयोग कर पाएंगे, यानी मनोरंजन और काम दोनों बिना रुकावट जारी रहेंगे। इंस्टाग्राम चाहता है कि यूजर उसके प्लेटफॉर्म पर अधिक समय तक जुड़े रहें। नया फीचर इसी रणनीति का हिस्सा है, जिससे लोग अन्य काम करते हुए भी रील्स देखते रहेंगे।

Instagram app is going to introduce picture-in-picture feature soon. After this, users will be able to do other work on the phone while watching reels. Through this feature, Instagram will be able to use WhatsApp, shopping apps or browser without closing the reels, that is, both entertainment and work will continue without interruption. Instagram wants users to stay connected to its platform for a longer time. The new feature is part of this strategy, so that people will keep watching reels even while doing other work.

Facebook’s Poke feature is back

फेसबुक के पोक फीचर की वापसी हुई

कभी दोस्तों को हल्के-फुल्के अंदाज में छेड़ने का फेसबुक का मजेदार फीचर पोक अब फिर से नए रंग-रूप में लौट रहा है। शुरुआत में फेसबुक ने कभी भी पोक फीचर का कोई खास मकसद नहीं बताया। कंपनी के अनुसार, यह सिर्फ एक ऐसा टूल था जिससे आप किसी दोस्त को नोटिफिकेशन भेजकर हाय कह सकते थे। लेकिन यूजर्स ने इसे अपने तरीके से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। यूजर्स इसे बातचीत जारी रखने के लिए उपयोग करते थे।

Facebook’s fun feature Poke, once used to tease friends in a light-hearted way, is now returning in a new look. Initially, Facebook never explained any specific purpose of the Poke feature. According to the company, it was just a tool through which you could say hi to a friend by sending a notification. But users started using it in their own way. Users used it to continue the conversation.

You will be able to send location through satellite smartwatch

सैटेलाइट स्मार्टवॉच से भेज सकेंगे लोकेशन

गार्मिन कंपनी ने अपना नया फेनिक्स 8 प्रो स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। इसमें सबसे बड़ी खासियत सैटेलाइट तकनीक दी गई है। इसमे कोई भी यूजर लोकेशन भेज सकते हैं और टेक्स्ट मैसेज कर सकते हैं

Garmin company has launched its new Fenix ​​8 Pro smartwatch. Its biggest feature is satellite technology. In this, any user can send location and send text messages.

Instagram app launched for iPad

आईपैड के लिए लॉन्च हुआ इंस्टाग्राम ऐप

इंस्टाग्राम ने आईपैड के लिए अपना ऑफिशियल ऐप लॉन्च कर दिया है। ये कदम आईपैड के आने के 15 साल बाद उठाया गया है। आईपैड पर ऐप खुलते ही सीधे रील्स फीड पर ले जाएगा।

Instagram has launched its official app for iPad. This step has been taken 15 years after the arrival of iPad. As soon as the app opens on iPad, it will take you directly to the reels feed.