Google will bring Pixel Weather App

पिक्सल वेदर ऐप लाएगा गूगल

गूगल अपनी पिक्सल वेदर ऐप अब पिक्सल वॉच 4 (स्मार्टवॉच) पर भी ला रहा है। अभी तक ये ऐप सिर्फ पिक्सल फोन और टैबलेट पर थी, लेकिन अब ये स्मार्टवॉच के सिस्टम पर भी उपलब्ध होगी। इसमें तापमान से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

Google is now bringing its Pixel Weather App on Pixel Watch 4 (smartwatch) as well. Till now this app was only on Pixel phones and tablets, but now it will also be available on the smartwatch system. Information related to temperature will be available in it.

Photos, group chats are secure on XChat

एक्सचैट पर फोटो, ग्रुप चैट सुरक्षित

एक्स ने अब अपने सभी यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट का फीचर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स जब एक्सचैट से चैट करेंगे, तो आपकी बातें केवल भेजने वाले और पाने वाले ही पढ़ पाएंगे। बीच में कंपनी सहित कोई भी आपके मैसेज नहीं देख सकेगा

X has now provided end-to-end encrypted chat feature to all its users. This means that now when users chat on XChat, only the sender and receiver will be able to read your messages. No one including the company will be able to see your messages in between

Project feature for free users

फ्री यूजर्स के लिए प्रोजेक्ट फीचर

फ्री यूजर्स के लिए चैटजीपीटी प्रोजेक्ट फीचर आया है। इस प्रोजेक्ट में यूजर्स अपनी चैट्स और फाइल्स को एक ही जगह इकट्ठा कर सकते हैं। अगर किसी प्रोजेक्ट पर रिसर्च कर रहे है, तो उसकी सारी चैट और उससे जुड़ी फाइलें एक ही जगह रख सकते हैं।

ChatGPT project feature has been introduced for free users. In this project, users can collect their chats and files in one place. If you are doing research on a project, then you can keep all the chats and files related to it in one place.

Will take help of AI for fake calls

फर्जी कॉल के लिए एआई की मदद लेंगे

कॉल पहचानने वाला ऐप टूकॉलर अब और स्मार्ट हो गया है। अब यह एआई की मदद से बताएगा कि कौन और क्यों कॉल कर रहा है। नंबर से जुड़ा कोई धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि का इतिहास है या नहीं। पहले ऐप सिर्फ ये बताता था कि कॉल स्पैम है या अनजान नंबर से आया है।

The call recognition app TwoCaller has become smarter now. Now it will tell with the help of AI who is calling and why. Whether there is any history of fraud or suspicious activity associated with the number or not. Earlier the app used to tell only whether the call is spam or has come from an unknown number.

DeepSeek to launch AI agent

एआई एजेंट लॉन्च करेगी डीपसीक

चीन की कंपनी डीपसीक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल तैयार कर रही है, जिसमें उन्नत एजेंट सुविधाएं होंगी। यह मॉडल कम निर्देशों में कई चरणों वाले कार्य पूरे करने की क्षमता रखेगा। कंपनी का कहना है कि यह प्रणाली पिछले अनुभवों से सीखकर खुद को और बेहतर बनाएगी

Chinese company DeepSeek is developing a new artificial intelligence (AI) model that will have advanced agent features. This model will have the ability to complete multi-step tasks with fewer instructions. The company says that this system will improve itself by learning from past experiences

Liquid Glass Interface in WhatsApp

व्हाट्सऐप में लिक्विड ग्लास इंटरफेस

एप्पल जल्द आईओएस 26 सॉफ्टवेयर लेकर आने वाला है। इस ओएस को लिक्विड ग्लास डिजाइन दिया गया है। अब व्हाट्सऐप में भी आईओएस 26 वाला लिक्विड ग्लास की सुविधा मिलेगी। नए इंटरफेस से बैकग्राउंड लेयर, बटन और लिक्विड ग्लास दिया जाएगा।

Apple is going to bring iOS 26 software soon. This OS has been given a liquid glass design. Now WhatsApp will also get the feature of liquid glass with iOS 26. The new interface will provide background layer, button and liquid glass.

Google upgrades Android

गूगल ने अपग्रेड वड किया एंड्रॉइड

अब गूगल ने एंड्रॉयड के बिल्ट-इन कीबोर्ड जीबोर्ड को एआई-संचालित टूल्स से लैस कर दिया है। यूजर्स अपने संदेशों को कुछ ही क्लिक में: में अधिक संक्षिप्त बना सकते हैं। नए अपग्रेड में ऑटोमैटिक ग्रामर और स्पेलिंग करेक्शन भी शामिल हैं। वहीं पूरा मैसेज एक बार में प्रूफरीड हो सकता है। यूजर्स अपने पसंदीदा इमोजी को सेव कर सकते हैं

Now Google has equipped Android’s built-in keyboard Gboard with AI-powered tools. Users can make their messages more concise in just a few clicks. The new upgrade also includes automatic grammar and spelling correction. The entire message can be proofread in one go. Users can save their favorite emojis

Instagram will soon bring PIP feature

पीआईपी फीचर जल्द लाएगा इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है जिसे पिक्चर इन पिक्चर (पीआईपी) कहते हैं। इसमें यूजर्स रील्स छोटे-से फ्लोटिंग विंडो में देख पाएंगे, जबकि साथ में दूसरे ऐप्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर यूजर्स इंस्टाग्राम पर कोई रील देख रहे हैं और बीच में व्हाट्सऐप खोल लेते हैं। तो फिर रील एक छोटे से बॉक्स में स्क्रीन पर चलती रहेगी। आप चैट भी कर सकेंगे और वीडियो भी चलता रहेगा

Instagram is testing a new feature called Picture in Picture (PIP). In this, users will be able to watch reels in a small floating window, while also using other apps. If users are watching a reel on Instagram and open WhatsApp in between. Then the reel will keep running on the screen in a small box. You will also be able to chat and the video will also keep playing

ChatGPT stopped working for some time

कुछ देर के लिए ठप हो गया चैटजीपीटी

एआई चैटबॉट चैटजीपीटी अचानक दुनिया भर में ठप हो गया। इसकी वजह से बहुत से लोग लॉगिन या इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। भारत में भी सैकड़ों लोगों को दिक्कत हो रही थी। अभी तक कंपनी ने नहीं बताया कि ये परेशानी क्यों हुई है। ऑनलाइन सेवा व्यवधानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत और कई अन्य देशों से बड़ी संख्या में व्यवधान की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। सिर्फ भारत से ही 439 से ज्यादा शिकायतें आईं।

The AI ​​chatbot ChatGPT suddenly stopped working worldwide. Due to this, many people were unable to login or use it. Hundreds of people were also facing problems in India. So far the company has not told why this problem has happened. According to Downdetector, a website that monitors online service disruptions, a large number of disruptions have been reported from India and many other countries. More than 439 complaints came from India alone.

Chat bot will respond by sensing the mood

मूड भांप कर जवाब देगा चैट बॉट

ओपनएआई और मेटा अपने-अपने एआई चैटबॉट्स को ऐसे अपडेट कर रही हैं कि वे किशोर को बेहतर और सुरक्षित जवाब दे सकें। इसमें खासकर तब जब वे चिंता, आत्महत्या या मानसिक तनाव की बातें करें। ओपनएआई ने कहा कि जल्द ही माता-पिता अपने अकाउंट को बच्चों के अकाउंट से जोड़ पाएंगे। माता-पिता चुन सकेंगे कि कौन-सी सुविधाएं बच्चे इस्तेमाल करें। अगर बच्चा गहरे तनाव में है तो माता-पिता को नोटिफिकेशन मिलेगा।

OpenAI and Meta are updating their AI chatbots in such a way that they can give better and safer answers to teenagers. This is especially when they talk about anxiety, suicide or mental stress. OpenAI said that soon parents will be able to link their accounts to their children’s accounts. Parents will be able to choose which features the children can use. If the child is under deep stress, parents will get a notification.