Live conversations in over 70 languages

The Google Translate app will support live conversations in over 70 languages. Two new AI-based features have been added this time, which aim to improve language learning and conversation experience. These features are powered by the advanced reasoning, multimodal capabilities of Google’s Gemini models.

70 से ज्यादा भाषाओं में लाइव बातचीत

गूगल ट्रांसलेट ऐप 70 से अधिक भाषाओं में लाइव बातचीत का समर्थन करेगा। बार दो नए एआई-आधारित फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनका उद्देश्य भाषा सीखने और बातचीत के अनुभव को बेहतर बनाना है। ये फीचर्स गूगल के जेमिनी मॉडल्स की एडवांस्ड रीजनिंग, मल्टीमॉडल क्षमताओं से संचालित हैं।

WhatsApp launches new feature

WhatsApp has released a new update of the Android app under the Google Play Beta program. In this update, the company has given users a passkey encryption feature to make the backup more secure. Through this, users will now be able to protect their chat backup with a passkey, which will reduce the possibility of unauthorized access.

व्हाट्सऐप ने शुरू किया नया फीचर

व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड ऐप का नया अपडेट गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के तहत जारी किया है। इस अपडेट में कंपनी ने यूजर्स को बैकअप को और सुरक्षित बनाने के लिए पासकी एन्क्रिप्शन फीचर दिया है। इसके जरिए यूजर्स अब अपने चैट बैकअप को पासकी से सुरक्षित रख सकेंगे, जिससे अनधिकृत एक्सेस की संभावना कम हो जाएगी।

Translation of live conversation on Google Translate

New Delhi, Agency. Google has introduced two new features in Google Translate. With the help of these, users will not only be able to translate live conversations with the help of AI, but it will also be easy to learn a new language. ‘Live Translate’ feature will be available on Google Translate app. In this, just select the language and start speaking. Your words will be heard immediately in the other language and the transcript will also be visible on the screen in both languages

गूगल ट्रांसलेशन पर लाइव बातचीत का अनुवाद

नई दिल्ली, एजेंसी। गूगल ने गूगल ट्रांसलेट में दो नए फीचर पेश किए हैं। इनकी मदद से यूजर एआई की मदद से न सिर्फ लाइव बातचीत का अनुवाद कर पाएंगे, बल्कि नई भाषा सीखने में भी आसानी होगी। गूगल ट्रांसलेट ऐप पर ‘लाइव ट्रांसलेट’ फीचर मिलेगा। इसमें बस भाषा चुनकर बोलना शुरू करें। आपकी बात तुरंत दूसरी भाषा में सुनाई देगी और दोनों भाषाओं में ट्रांसक्रिप्ट भी स्क्रीन पर दिखेगा

Songs will be available to be heard in Instagram story

इंस्टाग्राम की स्टोरी में सुनने को मिलेंगे गाने

इंस्टाग्राम के यूजर्स को अपनी स्टोरी में ऑडियो प्रीव्यू का फीचर मिलने वाला है। यूजर जब स्पॉटिफाई से कोई गाना इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करेंगे तो उस गाने का एक छोटा ऑडियो क्लिप अपने-आप स्टोरी में शामिल हो जाएगा। इससे आपके दोस्त स्पॉटिफाई को खोलने बिना ही तुरंत उस गाने की झलक सुन पाएंगे

Instagram users are going to get the feature of audio preview in their story. When users share a song from Spotify in Instagram story, a small audio clip of that song will automatically be included in the story. This will allow your friends to instantly listen to the preview of that song without opening Spotify

AI mode will work in restaurant booking

एआई मोड रेस्टोरेंट बुकिंग में काम करेगा

गूगल ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्च फीचर एआईमोड में नया फीचर जोड़ा है। यह G फीचर्स सर्च को साधारण टूल से अधिक स्मार्ट बनाएंगे। एआई का सबसे बड़ा अपडेट रेस्टोरेंट बुकिंग की सुविधा है। इसमें यूजर अपनी पसंद की तारीख, समय, व्यंजन या स्थान बताएंगें।

Google has added a new feature to its artificial intelligence search feature AI mode to improve the user experience. These G features will make the search smarter than ordinary tools. The biggest update of AI is the restaurant booking facility. In this, users will tell the date, time, cuisine or place of their choice.

Cyber ​​attack warning issued on Android 15, 16

एंड्रॉयड 15, 16 पर साइबर हमले की चेतावनी जारी

भारत सरकार के कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने एंड्रॉयड 15 और 16 वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोनों को लेकर गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह खतरा खासकर सैमसंग जैसे नए डिवाइसों और लाखों पुराने एंड्रॉयड यूजर्स को प्रभावित कर सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं और फोन पर सर्विस डिनायल जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं

The Computer Emergency Response Team of the Government of India has issued a serious security warning regarding smartphones running on Android 15 and 16 versions. This threat can especially affect new devices like Samsung and millions of old Android users. The report states that by taking advantage of these flaws, hackers can steal sensitive information and create a situation like denial of service on the phone.

iPhone 17 Air coming in four colors, will be launched soon

चार रंगों में आ रहा आईफोन 17 एयर, जल्द लॉन्च होगा

एप्पल अगले महीने अपने सबसे पतले और हल्के आईफोन 17 एयर को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन कंपनी के सालाना हार्डवेयर इवेंट में क्यूपर्टिनो में पेश किया जाएगा। आईफोन 17 एयर, फ्लैगशिप लाइनअप में आईफोन 16 प्लस की जगह लेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस के लिए एक खास बंपर केस होगा जो पहले आईफोनं 4 के साथ पेश किया गया था

Apple is preparing to launch its thinnest and lightest iPhone 17 Air next month. This phone will be introduced in Cupertino at the company’s annual hardware event. The iPhone 17 Air will replace the iPhone 16 Plus in the flagship lineup. According to reports, there will be a special bumper case for this device which was first introduced with the iPhone 4

Instagram users will be able to change their style in the picture

तस्वीर में इंस्टाग्राम यूजर बदल सकेंगे अपना अंदाज

इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस और बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग फीचर्स की टेस्टिंग करता रहता है। हाल में इंस्टाग्राम ने रीस्टाइल फीचर पेश किया है। इसकी मदद से फोटो का बैकग्राउंड बदल सकते हैं या अपने कपड़ों को नया लुक दे सकते हैं। अब बिना फोटोशूट किए भी फोटोज और स्टाइलिश लग सकती हैं। नया फीचर एआई आधारित सर्विस है।

Instagram keeps testing different features to improve the experience of its users. Recently Instagram has introduced the Restyle feature. With its help, you can change the background of the photo or give a new look to your clothes. Now photos can look more stylish even without a photoshoot. The new feature is an AI based service.

WhatsApp stickers are being made with ChatGPT

चैटजीपीटी से बन रहा व्हाट्सऐप स्टिकर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक और चैटजीपीटी जैसे टूल्स की मदद से कुछ ही मिनटों में अपनी पर्सनालिटी वाले स्टिकर्स तैयार कर सकते हैं। उन्हें इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैटिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। साधारण बैकग्राउंड वाली तस्वीर को चैटजीपीटी की इमेज जनरेशन फीचर में अपलोड करना होगा। उसके बाद कमांड देनी होगी।

With the help of artificial intelligence technology and tools like ChatGPT, you can create stickers with your personality in just a few minutes. They can be used while chatting on this social media platform. A picture with a simple background has to be uploaded in the image generation feature of ChatGPT. After that the command has to be given.

Audio of reels will be translated

रील्स की ऑडियो का होगा अनुवाद

फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एआई ऑडियो ट्रांसलेशन और लिप सिंकिंग फीचर रोलआउट किया गया है। इससे क्रिएटर्स रील्स को ग्लोबल मार्केट तक वायरल कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कि विदेशी भाषा नहीं जानते। ऐसे में एआई के जरिए न केवल वह अपनी रील्स को विदेशी भाषा में ट्रांसलेट कर सकेंगे बल्कि वह लिप सिंकिंग से अपनी रील्स वीडियो को विदेशी भाषा में रिलीज कर सकेंगे

AI audio translation and lip syncing feature has been rolled out for Facebook and Instagram users. With this, creators can make reels viral to the global market. This feature has been introduced especially for those users who do not know foreign languages. In such a situation, through AI, not only will they be able to translate their reels into foreign languages, but they will also be able to release their reels videos in foreign languages ​​​​with lip syncing