चेतन अमल सहज सुख रासी
वस्तु, व्यक्ति और क्रिया- ये तीन चीजें दिखने में आती हैं। इनमें वस्तु तथा क्रिया- ये दोनों प्रकृति हैं और व्यक्ति रूप में जो दिखता है, यह शरीर भी प्रकृति ही है, परंतु इसके भीतर में जो न बदलने वाला है, यह परमात्मा का अंश है।
अब अगर ‘यह’ वस्तु, क्रिया और व्यक्ति में नहीं उलझे, तो यह स्वाभाविक ही मुक्त है; क्योंकि ‘यह’ परमात्मा का साक्षात अंश है। इसके लिए कहा है- ‘चेतन अमल सहज सुख रासी ।’ यह चेतन है, शुद्ध है, मलरहित है और सहज सुख राशि है, महान आनंद राशि है। यह महान आनंद राशि अपने स्वरूप की तरफ ध्यान न देकर संसार के संबंध से सुख चाहने लग गया। इससे यही भूल हुई है। यह संयोग जन्य सुख में फंस गया। जैसे, धन मिले, तो सुख हो। भोजन मिले, तो सुख हो। भोग मिले, तो सुख हो। कपड़ा, वस्तु, आदर, मान, सत्कार मिले, तो सुख हो।
यह बड़े आश्चर्य की बात है कि स्वयं नित्य निरंतर रहने वाला है- ‘सहज सुख रासी’ स्वाभाविक ही सुख राशि है, परंतु इसमें यह वहम पड़ गया है कि संसार के पदार्थ मिलने से सुख होगा। यह बिछुड़ेगा जरूर ही ‘संयोगा विप्रयोगान्ताः’ जितने संयोग होते हैं, उनका अंत में में वियोग होता है, तो संबंध से होने वाला सुख रहेगा कैसे? मनुष्य यह विचार नहीं करता है कि आज दिन तक संयोग से जितने सुख लिए थे, वे आज नहीं रहे। संयोग से होने वाले सुख का नमूना तो देख ही लिया; लेकिन अब भी चेत नहीं करते फिर और चाहते हैं कि संयोग से सुख ले लें।
जब तक बाहर के संयोग से संसार के संबंध से सुख लेगा, तब तक इसको वास्तविक सुख नहीं मिलेगा। ‘बाह्यस्पर्शेष्वसक्तात्मा’ बाह्य सुख (संयोग जन्य सुख) में आसक्त नहीं होगा, तो ‘विंदत्यात्मनि यत्सुखम्’ उस विलक्षण सुख को आप से आप प्राप्त हो जाएगा। संसार के सबंध से सुख लेने से इसका वास्तविक सुख गुम हो गया। वह सुख मिटा नहीं है, परंतु यह उस सुख से वियुक्त हो गया। जिनको वह सुख मिल गया, वे आनंदित हो गए। उन्हें कभी सांसारिक सुख की इच्छा ही नहीं रहती, क्योंकि उनको जो वास्तविक सुख और आनंद मिला, उसके समान कोई दूसरा सुख है नहीं।
रामसुख दास
Three things are visible: object, person, and action. Both of these are nature, and the visible body, the physical form, is also nature. However, what is unchanging within it is a part of the Supreme Soul.
Now, if this is not entangled in objects, actions, and people, then it is naturally liberated; for this is a direct part of the Supreme Soul. It is said of it, “Conscious, Pure, and Innate Happiness.” It is conscious, pure, and free from impurities, and a source of natural happiness, a source of great bliss. This great bliss, instead of paying attention to its own nature, began seeking happiness from worldly connections. This is the mistake it made. It became entangled in happiness resulting from chance. For example, if one receives wealth, one is happy. If one receives food, one is happy. If one receives pleasures, one is happy. If one receives clothes, possessions, honor, respect, and hospitality, one is happy.
It is astonishing that the Self is eternally constant—”Sahaj Sukh Raasi”—naturally a source of happiness. However, it has fallen into the misconception that happiness comes from acquiring worldly possessions. It will inevitably be separated. “Sanyoga Viprayogaantaah”—all connections ultimately lead to separation, so how can the happiness derived from relationships remain? Man does not consider that all the happiness he has enjoyed through connections until today no longer exists. He has already seen a sample of the happiness that comes from connections, yet he still remains unconvinced and yearns to gain more happiness through connections.
As long as he derives happiness from external connections, he will not attain true happiness. “Baahyasparsheshvasaktama”—a soul without attachment to external happiness (happiness resulting from connections)—he will automatically attain that extraordinary happiness. By seeking happiness from worldly connections, he has lost his true happiness. That happiness has not vanished, but he has become disconnected from it. Those who have found that happiness are filled with bliss. They never desire worldly pleasures, because there is no happiness comparable to the true joy and happiness they have experienced.
Ramsukh Das







