दुख तो तभी मिटेगा
क्या दुख केवल शब्द है या वास्तविकता ? यदि वह वास्तविकता है, तो इसका संबंध किससे है? किसी आकार से, अनुभव से या किसी चीज से, जो आपके पास है या नहीं है? अगर वह चीज आपके पास है, तो आप उसे सुख कहते हैं, यदि वह आपके पास नहीं तो वह दुख है। यानी, जब दुख होता है, तो वह किसी स्थिति से संबंधित होता है। वह स्वयं नहीं हो सकता, जैसे भय अपने आप नहीं हो सकता। इसका संबंध किसी व्यक्ति, घटना या भावना से होता है। है, अब, आप दुख के प्रति पूरी तरह से जागरूक हैं, तो क्या यह दुख आपसे अलग है, और इसलिए आप क्या निरीक्षक मात्र हैं, जो दुख को देख भर रहे हैं अथवा यह दुख आप ही हैं?
जब दुख भोगने वाला निरीक्षक नहीं, तो क्या दुख आपसे भिन्न है? दुख आप ही हैं। आप पीड़ा से अलग नहीं हैं। आप ही पीड़ा हैं। जब आप ही वह हैं, तब क्या होता है? जब आप उसे नामांकित नहीं करते, जब उसके विषय में कोई भय नहीं है, तो क्या केंद्र का, यानी ‘मैं’ का उससे संबंध है? यदि केंद्र उससे संबंधित है, तो वह उससे भयभीत है। तब उसके लिए सक्रिय हो उठना और उस विषय में कुछ करना आवश्यक हो जाता है, लेकिन यदि केंद्र ही यह है, तो आप क्या करेंगे? उस स्थिति में करने के लिए कुछ शेष नहीं रहता। तब क्या आप कहेंगे कि आप दुख भोग रहे हैं? निस्संदेह, तब एक आमूल परिवर्तन होता है। इस अवस्था में ‘मैं दुख भोग रहा हूं’ ऐसी अनुभूति नहीं रहती, क्योंकि दुख भोगने के लिए कोई केंद्र नहीं रहता।
हम केवल शब्दों और प्रतिक्रियाओं के बीच जीते हैं। हम कभी यह नहीं कहते, ‘देखें तो कि वह हस्ती क्या है, जो दुख भोगती है। दबाव और अनुशासन के जरिये हम इसे नहीं देख पाएंगे। इसे अभिरुचि के साथ, सहन सोच-समार के साथ देखने की जरूरत है। तब आप देखेंगे कि वह चीज, जिसे आप दुख अथवा पीड़ा कहते हैं, जिससे हम बचते हैं, और अनुशासन वगैरह नदारद हो चुके होते हैं। जबतक हम किसी चीज को अपने से बाहर मानकर उससे संबंधित नहीं होते, कोई समस्या नहीं होती, जैसे ही हम किसी चीज को अपने से बाहर देखकर रिश्ता जोड़ते हैं, समस्या आ धमकती है।
यदि हम ही यह विषय-वस्तु है और इस तथ्य को हम देख लेते हैं, तो सब कुछ बदल जाता है। बात ही कुछ और हो हो जाती है। है। तभी तभी पूर्ण अवधान (ध्यान), समग्र अवधान संभव है। और जिससे पूरे ध्यान से देख लिया जाता है, यह समझ में आकर विसर्जित हो जाता है, इसलिए भय नहीं रहाता और दुख शब्द का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है।
हम केवल शब्दों और प्रतिक्रियाओं के बीच जीते हैं। दबाव और अनुशासन के जरिये हम दुख को नहीं देख पाएंगे। इसे अभिरुचि के साथ, सहज सोच-समझ के साथ देखने की जरूरत है।
जे कृष्णमूर्ति
Is suffering just a word or a reality? If it is real, what is it related to? To some form, experience, or thing that you either have or don’t have? If you have that thing, you call it happiness; if you don’t have it, it’s suffering. That is, when suffering occurs, it is related to a situation. It cannot exist on its own, just as fear cannot exist on its own. It is related to a person, an event, or an emotion. Now, if you are fully aware of suffering, is this suffering separate from you, and therefore, are you merely an observer, observing the suffering, or is this suffering itself you?
When the sufferer is not the observer, is suffering separate from you? Suffering is you. You are not separate from suffering. You are suffering. What happens when you are it? When you don’t name it, when there is no fear about it, does the center, the ‘I,’ have any connection to it? If the center is related to it, it is afraid of it. Then it becomes necessary for it to become active and do something about it, but if it is the center itself, what can you do? In that situation, there is nothing left to do. Then would you say that you are suffering? Undoubtedly, a radical change occurs. In this state, the feeling of “I am suffering” no longer exists, because there is no center to suffer from.
We live only in words and reactions. We never say, “Look at the being who suffers.” We will not be able to see this through pressure and discipline. It needs to be seen with interest, with patience, thought, and patience. Then you will see that the thing you call suffering or pain, which we avoid, and discipline, etc., has disappeared. As long as we don’t relate to something by considering it outside of ourselves, there’s no problem. As soon as we see something outside of ourselves and establish a relationship, problems arise.
If we are the subject matter and we see this fact, everything changes. The matter becomes something else. Only then is complete attention (dhyana), total attention possible. And that which is observed with complete attention is understood and dissolved, so fear ceases to exist, and the word suffering ceases to exist.
We live only among words and reactions. We won’t be able to see suffering through pressure and discipline. It needs to be observed with interest, with spontaneous thinking.
J. Krishnamurti







