India is becoming a global power in AI.

एआई में वैश्विक ताकत बनता भारत

एआई अगली औद्योगिक क्रांति है। पूरा विश्व इसके कारनामों से से अभिभूत अभिभूत है। है। भारत इसके महत्व को भांपते हुए एआई महाकुंभ का आयोजन कर रहा है और अमेरिका व चीन के समकक्ष होने का संदेश दे रहा है। यह सम्मेलन बता रहा है कि भारत केवल एआई का उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनने की दौड़ में अमेरिका और चीन को कड़ी टक्कर दे रहा है। एआई कंप्यूटर विज्ञान की वह शाखा है, जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने, समस्या सुलझाने और निर्णय लेने को क्षमता प्रदान करती है। यह तकनीक डाटा का विश्लेषण करके पैटर्न पहचानती है और उसके आधार पर काम करती है। इसके कई तरह के लाभ हैं, फिर चाहे वे स्वास्थ्य क्षेत्र में हों या कारोबारी क्षेत्र में या फिर जटिल वैज्ञानिक समस्याओं को सुलझाने के मामले में। इसी कारण इसे ऐसी शक्ति कहते हैं, जिसे अपनाने और जिसके साथ कौशल विकसित करने वाले भविष्य में आगे रहेंगे। भारत ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के जरिये विश्व स्तर पर अपनी तकनीकी क्षमताओं का लोहा मनवाया है।

युगल किशोर राही, टिप्पणीकार

नई दिल्ली का एआई सम्मेलन केवल कूटनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह वैश्विक तकनीकी विमर्श में भारत की सक्रिय और दूरदर्शी भूमिका का संकेतक है। यह सम्मेलन स्पष्ट करता है कि भारत एआई को केवल प्रतिस्पर्द्धा या प्रभुत्व के उपकरण के रूप में नहीं, बल्कि समावेशी विकास और मानव कल्याण के साधन के रूप में देखता है। आज जब एआई को लेकर विश्व के शक्तिशाली देशों के बीच होड़ तेज हो रही है, तब भारत का यह प्रयास संतुलित और नैतिक दिशा देने की पहल के रूप में सामने आया है। भारत का दृष्टिकोण ‘पीपुल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि तकनीक का विकास मानव केंद्रित हो, पर्यावरण के अनुकूल हो और सतत प्रगति को बढ़ावा देने वाला हो। यह व्यापक एजेंडा दर्शाता है कि भारत तकनीकी शक्ति को केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि इसे सामाजिक न्याय और वैश्विक समानता से जोड़ना चाहता है। विशेष रूप से ‘मिनी एआई’ की अवधारणा इस सोच को और स्पष्ट करती है। ऐसे मॉडल, जो कम संसाधनों में भी प्रभावी हों, बहुभाषी हों और कमजोर इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी काम कर सकें, वे विकासशील देशों के लिए वरदान सिद्ध हो सकते हैं। इससे जब एआई गांवों, छोटे उद्यमों और स्थानीय भाषाओं तक पहुंचेगा, तभी उसका लोकतंत्रीकरण संभव होगा। भारत एआई के समावेशी इस्तेमाल की वकालत कर रहा है।

विभूति बुपक्या, टिप्पणीकार

AI is the next industrial revolution. The entire world is amazed by its achievements. Recognizing its importance, India is organizing the AI ​​Mahakumbh and projecting its position as a leader, akin to the US and China. This summit demonstrates that India is not merely a consumer of AI, but is also challenging the US and China in the race to become a creator. AI is a branch of computer science that enables machines to think, learn, solve problems, and make decisions like humans. This technology analyzes data to identify patterns and act on them. It offers numerous benefits, whether in the healthcare sector, business, or solving complex scientific problems. This is why it is considered a power that will empower those who embrace it and develop skills to excel in the future. India has demonstrated its technological capabilities globally through the “AI Impact Summit.”

Yugal Kishore Rahi, Commentator

The New Delhi AI conference is not merely a diplomatic event, but an indicator of India’s active and visionary role in the global technological discourse. This conference makes clear that India views AI not merely as a tool for competition or dominance, but as a means to inclusive development and human well-being. At a time when competition among the world’s powerful nations over AI is intensifying, India’s initiative offers a balanced and ethical direction. India’s vision is based on “People, Planet, and Progress,” meaning that technology development should be human-centered, environmentally friendly, and promote sustainable progress. This broad agenda demonstrates that India does not want to limit technological power solely to economic gain, but rather seeks to integrate it with social justice and global equality. The concept of “mini AI,” in particular, further clarifies this thinking. Models that are effective even with limited resources, are multilingual, and can operate in areas with poor internet connectivity can prove to be a boon for developing countries. Only when AI reaches villages, small enterprises, and local languages ​​will its democratization become possible. India is advocating for the inclusive use of AI.

Vibhuti Bupkya, Commentator


Comments

Leave a Reply