खसरे के खतरे से बच्चों को बचाएं
बदलते मौसम में खसरे के मामले बढ़ने लगते हैं। खसरा तेजी से फैलता है और अनदेखी करने पर पेट और दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है। कैसे बच्चों को बचाएं, जानें पूजा प्रसाद से
खसरे के खतरे से बच्चों को बचाएं
बदलते मौसम में खसरे के मामले बढ़ने लगते हैं। खसरा तेजी से फैलता है और अनदेखी करने पर पेट और दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है। कैसे बच्चों को बचाएं, जानें पूजा प्रसाद से धारणाओं की वजह से वैक्सीन नहीं लेते।
बदलता मौसम भी एक वजह
बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम और संक्रमणों के फैलने की गति अधिक होती है। यह एक संक्रामक रोग है, खांसी या छींक के दौरान निकलने वाले कण (ड्रॉपलेट) से हवा के जरिये या सीधे प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है।
कैसे करें बच्चों का बचाव
समय से संपूर्ण टीकाकरण सबसे पहला और मजबूत उपाय है। सरकार के टीकाकरण अभियान के तहत एमआर (मीजल्स और रुबेला) की वैकसीन की पहली खुराक 9 से 12 महीने और दूसरी खुराक 16 से 24 माह की आयु में बच्चे को दी जाती है। यदि पहले टीका नहीं लगा है, तो अब इसे लगवा लें। प्राइवेट हॉस्पिटल एमआर की जगह एमएमआर (मीजल्स, रुबेला और मम्प्स) की डोज देते हैं। यह गलत धारणा है कि खसरे के टीके से ऑटिज्म होता है।
बच्चों को भीड़ वाली जगहों में सावधानी बरतने के लिए कहें। पीड़ित बच्चे को कम से कम बाहर निकलने दें। खांसी-जुकाम के लक्षण होने पर मास्क लगाएं।
विटामिन-एकी कमी न होने दें। इसके लिए लाल व पीले रंग के फल-सब्जियां खिलाएं।
अनदेखी न करें लक्षणों की
खसरा खांसी-जुकाम से फैलता है, मगर पीड़ित को पहले बुखार आता है। कान के पीछे या मुंह पर लाल दाने हो जाते हैं, जो बाद में अन्य हिस्सों में फैलने लगते हैं। इसके अलावा खूब नाक बहना, जीभ पर सफेद दाने, इसके मुख्य लक्षण हैं। अनदेखी करने पर इसका असर दिमागी बुखार, निमोनिया, पेट खराब के तौर पर भी दिख सकता है। कई बार ठीक होने के बाद भी इसके दाने निशान नहीं छोड़ते।
उपचार पर ध्यान दें
यह वायरस से फैलने वाला रोग है, इसलिए लक्षणों को काबू करने की दवा दी जाती है।
बच्चों में ऊर्जा बनाए रखने के लिए उन्हें संतुलित भोजन दें। मसालेदार चीजें व तली-भुनी चीजों के सेवन से बचाएं।
विटामिन ए की पूर्ति जरूरी है। डॉक्टर से पूछ कर इसके सप्लीमेंट्स बच्चों को दें।
■ अपनी व अपने आसपास की साफ-सफाई की आदतों का ध्यान रखें।
घरेलू इलाज के भरोसे न रहें। डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
हमारे विशेषज्ञः डॉ. निखिल चतुर्वेदी, बाल रोग विशेषज्ञ ।
कुछ और जरूरी तथ्य…
खसरा किसी भी उम्र में हो सकता है, यह 3 महीने के शिशु को भी हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं को भी खसरा हो सकता है। ऐसे में मां से गर्भस्थ बच्चे को होने की भी आशंका हो सकती है।
डॉ. संजय वजीर, प्रमुख, नियोनेटोलॉजी और पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट, मदरहुड हॉस्पिटल
Measles cases tend to increase during changing seasons. Measles spreads rapidly and, if ignored, can have adverse effects on the stomach and brain. Learn how to protect children from the dangers of measles with puja prasad.
Protect children from the dangers of measles
Measles cases tend to increase during changing seasons. Measles spreads rapidly and, if ignored, can have adverse effects on the stomach and brain. Learn how to protect children from puja prasad. Some people don’t get vaccinated due to misconceptions.
Changing weather is also a factor.
During changing seasons, the body’s immunity decreases and the spread of infections increases. It is a contagious disease, spread through the air through droplets released during coughing or sneezing, or through direct contact with an affected person.
How to protect children
Timely and complete vaccination is the first and strongest measure. Under the government’s vaccination campaign, the first dose of the MR (measles and rubella) vaccine is given to children between 9 and 12 months of age, and the second dose between 16 and 24 months of age. If you haven’t received the vaccine before, get it now. Private hospitals offer the MMR (measles, rubella, and mumps) vaccine instead of the MR vaccine. It’s a misconception that the measles vaccine causes autism.
Teach children to be cautious in crowded places. Limit exposure to the affected child. Wear a mask if they have cough and cold symptoms.
Prevent vitamin A deficiency. To prevent this, feed them red and yellow fruits and vegetables.
Don’t ignore the symptoms.
Measles is spread by cough and cold, but the affected person first develops a fever. Red rashes appear behind the ears or on the mouth, which later spread to other parts of the body. The main symptoms are a profuse runny nose and white rashes on the tongue. If ignored, it can result in meningitis, pneumonia, and stomach upset. Sometimes, even after recovery, the rash remains unchecked.
Pay Attention to Treatment
This is a viral disease, so medication is given to control the symptoms.
To maintain children’s energy, provide them with a balanced diet. Avoid spicy and fried foods.
Vitamin A is essential. Consult a doctor before giving your child supplements.
■ Maintain hygiene habits around you and your surroundings.
Don’t rely on home remedies. Consult a doctor.
Our Expert: Dr. Nikhil Chaturvedi, Pediatrician.
Some More Important Facts…
Measles can occur at any age, even in a 3-month-old baby.
Pregnant women can also get measles. In such cases, there is a risk of transmission from mother to unborn child.
Dr. Sanjay Wazir, Head, Neonatology and Pediatrics Department, Motherhood Hospital







