देवताओं की होली रंग पंचमी
रंग पंचमी (08 मार्च)
होली के पांचवें दिन यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है। इसकी शुरुआत होली के अगले दिन से हो जाती है, जो पंचमी तक चलती है। ऐसी मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन सभी देवता अपने भक्तों साथ होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए रंग पंचमी को देव पंचमी भी कहा जाता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार रंग पंचमी की परंपरा द्वापर युग में कृष्ण ने शुरू की थी। कृष्ण ने राधा के साथ चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को होली खेली थी। यह देखकर गोपियां भी राधा-कृष्ण के साथ होली खेलने लगीं। देवी-देवताओं ने जब पृथ्वी पर आनंद की ऐसी अनोखी छटा देखी, तो उनके अंदर भी राधा-कृष्ण के साथ होली खेलने की इच्छा हुई। अपनी इस इच्छा को पूरी करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने गोपियों और ग्वालों का रूप धारण लिया और उनकें साथ होली खेलने ब्रज में आ गए, इसलिए रंग पंचमी को देवताओं की होली माना जाता है। द्वापर युग में शुरू हुई यह परंपरा आज भी चल रही है। ऐसी मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण अपना वेश बदलकर भक्तों के साथ होली खेलने पृथ्वी पर आते हैं।
एक मान्यता यह भी है कि कृष्ण ने गोपियों के साथ रासलीला रचाने के बाद रंग खेल कर उत्सव मनाया था। एक अन्य कथा कहती है, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पूतना का वध हुआ था। इस खुशी में नंदगांववासियों ने पांच दिन तक रंग खेलकर उत्सव मनाया था। पूतना पूर्व जन्म में राजा बलि की पुत्री रत्नमाला थी। एक दिन राजा बलि के यहां वामन पधारे। भगवान वामन की सुंदर और मनमोहक छवि देखकर रत्नमाला के मन में ममत्व जाग उठा। वह मन-ही-मन सोचने लगी कि मेरा भी ऐसा ही पुत्र हो, ताकि उसे हृदय से लगाकर दुलार करती। भगवान ने उसकी मन की इच्छा को जान लिया और तथास्तु कहा।
इसके बाद भगवान ने राजा बलि का अहंकार दूर करने के लिए तीन पग भूमि मांगी, तो रत्नमाला को बहुत क्रोध आया। उसके मन में विचार आया कि अगर ऐसा मेरा पुत्र होता, तो मैं उसे विष दे देती। भगवान ने उसके इस भाव को भी जानकर तथास्तु कह दिया। भगवान के इस वरदान के कारण ही रत्नमाला का अगला जन्म पूतना के रूप में हुआ।
एक अन्य पौराणिक कहानी के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका के मरने और प्रह्लाद के बचने की खुशी में लोगों ने पांच दिन तक रंग खेल कर उत्सव मनाया। भगवान शिव ने फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही रति को कामदेव को जीवित करने का आशीर्वाद दिया था। इसके बाद चारों ओर खुशियां छा गईं और देवताओं ने हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया, इसलिए इसे देव होली भी कहा जाता है। इस दिन पंचमी तिथि थी।
होलिका दहन के दिन जहां होलिका, प्रह्लाद और नृसिंह भगवान की पूजा की जाती है, वहीं धुलेंडी के दिन विष्णु और लक्ष्मी की पूजा का प्रचलन है। रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है। खासतौर पर बरसाने में इस दिन उनके मंदिर में विशेष पूजा होती है। ब्रज क्षेत्र में रंग पंचमी के दिन को पांच दिन तक चलने वाले होली पर्व के समापन कका दिन भी माना जाता है।
अश्वनी कुमार
Rang Panchami (March 8)
Rang Panchami is celebrated on the fifth day of Holi, i.e., the fifth day of the Krishna Paksha (dark fortnight) of the month of Chaitra. It begins the day after Holi and continues until the fifth day. It is believed that on Rang Panchami, all the gods come to earth to play Holi with their devotees, hence Rang Panchami is also called Dev Panchami.
According to mythology, the tradition of Rang Panchami was started by Krishna in the Dwapar era. Krishna played Holi with Radha on the fifth day of the Krishna Paksha of the month of Chaitra. Seeing this, the Gopis also started playing Holi with Radha and Krishna. When the gods and goddesses witnessed such a unique display of joy on earth, they too desired to play Holi with Radha and Krishna. To fulfill this desire, all the gods and goddesses took the form of Gopis and cowherds and came to Braj to play Holi with them, hence Rang Panchami is considered the Holi of the Gods. This tradition, which began in the Dwapar era, continues even today. It is believed that on Rang Panchami, Radha and Krishna disguise themselves and come to earth to play Holi with their devotees.
There is also a belief that after performing Raas Leela with the Gopis, Krishna celebrated by playing with colors. Another story says that Putana was killed on the full moon day of Phalguna. In this joy, the people of Nandgaon celebrated by playing with colors for five days. In her previous life, Putana was Ratnamala, the daughter of King Bali. One day, Lord Vamana visited King Bali. Seeing the beautiful and captivating form of Lord Vamana, Ratnamala’s heart was filled with maternal affection. She began to wish that she too had a son like him, so that she could hold him close to her heart and caress him. The Lord understood her heart’s desire and said, “So be it.”
The Lord then asked for three steps of land to appease King Bali’s arrogance, which angered Ratnamala. The thought crossed her mind, “If I had a son like this, I would poison him.” The Lord, understanding her feelings, said “Tathastu.” It was because of this boon from the Lord that Ratnamala was reborn as Putana.
According to another mythological story, on the full moon day of Phalguna, people celebrated Holika’s death and Prahlad’s survival by playing with colors for five days. Lord Shiva blessed Rati to revive Kamadeva on Phalguna. Following this, happiness spread everywhere, and the gods celebrated the festival of colors with great joy, hence it is also called Dev Holi. This day fell on the fifth day.
While Holika, Prahlad, and Lord Narasimha are worshipped on the day of Holika Dahan, the worship of Vishnu and Lakshmi is customary on Dhulendi. Radha-Krishna are worshipped on Rang Panchami. In Barsana, in particular, special prayers are held at their temples on this day. In the Braj region, Rang Panchami is also considered the concluding day of the five-day long Holi festival.
Ashwani Kumar







