शब्द सम्हारे बोलिए
आजकल लोग शब्दों का इस्तेमाल इतनी बेहोशी से करते हैं कि उनका सही अर्थ खो जाता है। हर तरफ शब्दों का गुबार छाया रहता है। मीडिया को हर वक्त ‘बाइट’ चाहिए। वह शब्दों को इकट्ठा करता रहता है। राजनीति में तो गदर मचा रहता है। राजनेता एक-दूसरे के लिए ऐसे ऐसे अपशब्द उछालते हैं, जैसे चाकू-छुरे भोंक रहे हों। जैसे ही सत्ता का सवाल आता है, सब कुछ भुलाकर वही लोग, जो जानी दुश्मन थे, दोस्त बन जाते हैं। मानो शब्दों का कोई मूल्य ही नहीं है। ऐसे हालात में कबीर साहब का दोहा याद आता हैः शब्द सम्हारे बोलिए, शब्द के हाथन पांव। एक शब्द औषधि करे, एक शब्द करे घाव।
शब्द सम्हलकर बोलिए। किसी घायल मन के लिए सहानुभूति के दो बोल उसके जख्मों पर मरहम का काम करते हैं और कर्कश बोल घाव को कुरेद देते हैं। शब्द आते कहां से हैं? वे प्रकट होते हैं मन से, उनके पीछे है भावया विचार, जोशब्दों का अपने वाहन की तरह प्रयोग करता है। यह मन कैसा है- साफ-सुथरा, प्यार भरा या विषाक्त ? शब्द ही हैं, जो दूसरों से जुड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और खुद को अभिव्यक्त करने के लिए भी।
शब्द और मौन का अटूट रिश्ता है, क्योंकि शब्द की उत्पत्ति हुई है आकाश से। आकाश, यानी खालीपन । मूलतः शब्द बोला जाता था, उसके बाद जब लेखन की कला विकसित हुई, तो वह लिखा जाने लगा। शब्द का असर तभी होता है, जब बोलने वाले के भीतर गहराई हो, समझ हो और शब्द सिर्फ वमन की तरह प्रयोग न हो। आजकल लोग इतने भरे हुए हैं अंदर से कि उसे बाहर फेंकने के लिए बोलते हैं। इसीलिए किसी के बोलने में असर नहीं होता।
ओशो कहते हैं, आपके शब्दों का गर्भपात होता है। अखबार पढ़ा नहीं कि भागे कि किसी को बता दें, ब्रेकिंग न्यूज क्या है। ज्ञान की किताब पढ़ी नहीं कि बेचैन हो गए, किसको उपदेश दें? यह गर्भपात है। शब्दको जरा भी मौन में जीने की सुविधा नहीं है। शब्दों को मौन के गर्भ में रखना चाहिए। वहीं वे पले-बढ़ें और परिपक्व हों। वहीं आपके भाव और मन की ऊर्जा शब्द में प्रवेश करती है। इसलिए कोई व्यक्ति, जिसमें सघन मौन की क्षमता है, वह कुछ भी बोले, तो उसके बोलने में काव्य हो जाता है। आप जितना कम बोलें उतना आपका आशय गहरा होता है।
शब्द जरूरी हैं, लेकिन उनसे भी ज्यादा निःशब्द चाहिए। उसके आसपास मौन की आभा होनी चाहिए। इसलिए ध्यान रखें, जिन लोगों के शब्दों में प्राण होते हैं, वे वही लोग होते हैं, जिनके पास मौन की क्षमता होती है। अगर आपके शब्द मौन से निकलें, तभी वे औषधि समान होंगे। दूसरों का दुख हरेंगे, उनकी पीड़ा पर मरहम लगाएंगे।
शब्द जरूरी हैं, पर उनसे भी ज्यादा निःशब्द चाहिए। इसलिए ध्यान रखें, जिन लोगों के शब्दों में प्राण होते हैं, वे वही लोग होते हैं, जिनके पास मौन की क्षमता होती है।
अमृत साधना
These days, people use words so unconsciously that their true meaning is lost. There’s a deluge of words everywhere. The media constantly needs a bite. It’s constantly collecting words. Politics is in turmoil. Politicians hurl such abusive words at each other as if they’re stabbing each other. As soon as the question of power arises, people who were once sworn enemies forget everything and become friends, as if words have no value. In such situations, Kabir Sahib’s couplet comes to mind: Speak with care, words are hands and feet. One word can heal, one word can wound.
Speak with care. For a wounded heart, two words of sympathy act as a balm, while harsh words only scratch the wound. Where do words come from? They emerge from the mind, behind them is emotion or thought, which uses words as its vehicle. What kind of mind is this—clean, loving, or toxic? Words are used to connect with others and also to express oneself.
Words and silence are inextricably linked, because words originate from the sky. Sky means emptiness. Originally, words were spoken, and then, when the art of writing developed, they began to be written. Words have an impact only when the speaker has depth and understanding within them, and words are not used merely as vomit. Nowadays, people are so full inside that they speak to throw it out. That’s why no one’s words have any impact.
Osho says, your words are aborted. You haven’t read the newspaper yet, so you run to tell someone what the breaking news is. You haven’t read a book of wisdom yet, so you become restless, wondering whom to preach to? This is abortion. Words don’t have the luxury of living in silence at all. Words must be kept in the womb of silence. There they grow and mature. There, the energy of your emotions and mind enters the words. Therefore, if someone who has the capacity for intense silence speaks, whatever they say becomes poetry. The less you speak, the deeper your meaning becomes.
Words are important, but even more so, silence is essential. An aura of silence should surround them. So remember, those whose words are alive are those who possess the capacity for silence. Only if your words emerge from silence will they be like medicine. They will alleviate the suffering of others and soothe their pain.
Words are important, but even more so, silence is essential. So remember, those whose words are alive are those who possess the capacity for silence.
Amrit Sadhana







