बिस्तर तले खजाना
प्रसिद्ध कहानी है। एक गरीब रबाई (शिक्षक) को सपना आया कि राजधानी में किसी पुल के नीचे एक खजाना गड़ा है और यदि वह वहां पर जाए, तो उसे वह खजाना मिल सकता है। रबाई सुबह उठा, तो पहले बहुत हंसा। सोचा, वेकार की बात है। वैसे भी, राजधानी हजार मील दूर है और सपने तो सपने होते हैं। अगली रात वही सपना दोबारा आया। तब उसे थोड़ा संदेह हुआ कि शायद्यह मात्र सपना न हो। शायद परमात्मा कोई संकेत दे रहा हो। फिर भी, एक सपने के कारण हजार मील दूर जाने का साहस वह जुटा न पाया। वह गरीब आदमी था। टिकट खरीदने के पैसे भी उसे मांगने पड़ते। फिर कौन जाने, वह पुल हो भी या नहीं? वह कभी राजधानी गया ही नहीं था। तीसरे दिन सपना फिर से आया और उसे बलपूर्वक संदेश मिला कि, ‘तू बस वहां जा और पुल के नीचे खजाने को खोजले। सारा खजाना तेरा है। बस उस पुल के किनारे गड़ा हुआ है।’ रबाई को सपने में ठीक-ठीक जगह दिखाई दी। यह सब इतना स्पष्ट था कि उसे जाना ही पड़ा। उसने हजार मील की यात्रा की। जब वह वहां पहुंचा, तो यह देखकर हैरान रह गया कि पुल बिल्कुल वैसा ही था, जैसा उसे दिखाई पड़ा था, आस-पास वैसे ही पेड़ थे, वैसा ही सब कुछ था। बस एक समस्या थी। सपने में कोई पुलिस वाला नहीं था, लेकिन यहां हरदम कोई न कोई पुलिस वाला तैनात रहता था।
रवाई ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की कि यहां पुलिस वाले हमेशा क्यों खड़े रहते हैं? लोगों ने उसे बताया, ‘क्योंकि कुछ लोगों ने इस पुल से आत्महत्या की है।’ समस्या हो गई। वह यहां से वहां चक्कर करकाटने काटने लगा। लगा। एक सिपाही को उस पर शक हो गया। कई रोज से वह उसे वहां चक्कर काटते देख रहा था। एक दिन उसने पूछा, ‘क्या तुम भी आत्महत्या करने की सोच रहे हो? लगातार क्यों मंडरा रहे हो?’ रबाई बोला, मुझे पुल से कोई लेना-देना नहीं है। है। मैं तो यहां इसलिए आया हूं, क्योंकि मुझे एक सपना आया था। उसने सिपाही को अपना सपना सुनाया और बोला, जहां तुम खड़े हो, वहीं उसके तीन फीट नीचे बड़ा खजाना गड़ा है।’
सिपाही जोर-जोर से हंसने लगा। बोला, कितने मूरख हो। मुझे भी एक आया कि फलां शहर में (वह उसी रबाई का शहर था) एक फलां नामक (जोरवाई का मूल नाम था) रवाई के तकिये-बिस्तर के नीचे खजाना गड़ा है। मैं तो तुम्हारे जैसा मूरख नहीं कि हजार मील दूर उस छोटे से गांव जाऊं। सपने तो सपने होते हैं। जाओ, अपने घर जाओ। घर पहुंचकर रबाई ने अपने बिस्तर के नीचे खुदाई की और खजाना वहीं गड़ा हुआ था।
दर्शन यही है कि परितृप्ति की खोज में तुम कहां-कहां भटकते चले जाते हो, जबकि खजाना तुम्हारे पास ही है। तुम्हारे भीतर जो संपदा है, वह अकल्पनीय है।
परितृप्ति की खोज में तुम कहां-कहां मटकते चले जाते हो, जबकि वास्तव में खजाना तो तुम्हारे पास ही है। तुम्हारे भीतर जो संपदा है, वह अकल्पनीय है।
ओशो
There’s a famous story. A poor rabbi (teacher) had a dream that a treasure was buried under a bridge in the capital, and that if he went there, he could find it. When the rabbi woke up in the morning, he laughed heartily. He thought, “What a waste! After all, the capital is a thousand miles away, and dreams are dreams.” The next night, the same dream came again. Then, he became a little suspicious that perhaps it wasn’t just a dream. Perhaps God was giving him a sign. Yet, because of a dream, he couldn’t muster the courage to travel a thousand miles. He was a poor man. He would have to ask for money for a ticket. Who knows if that bridge even existed? He had never been to the capital. On the third day, the dream came again, and he received a compelling message: “Just go there and find the treasure under the bridge. The treasure is all yours. It’s buried right there on the side of that bridge.” The rabbi saw the exact location in his dream. It was so clear that he had to go. He traveled the thousand miles. When he arrived, he was astonished to see that the bridge was exactly as he had imagined, with the same trees around it, and everything was the same. There was just one problem: there were no policemen in the dream, but there was always one.
Rawai inquired from the people present why the policemen were always stationed there. They told him, “Because some people have committed suicide from this bridge.” The problem arose. He began wandering from place to place. A policeman became suspicious. He had been watching him wandering around there for several days. One day, he asked, “Are you also thinking of committing suicide? Why are you constantly wandering around?” Rawai replied, “I have nothing to do with the bridge. I have. I came here because I had a dream.” He recounted his dream to the policeman and said, “There’s a huge treasure buried three feet beneath where you’re standing.”
The policeman burst out laughing and said, “How foolish you are.” I also had a vision that in such and such a city (it was Rabai’s city), a man named Jorwai (Jorwai’s original name) had a treasure buried under his pillow. I’m not a fool like you to go to that small village a thousand miles away. Dreams are dreams. Go, go to your home. Upon reaching home, Rabai dug under her bed, and the treasure was buried right there.
The philosophy is this: in search of fulfillment, you wander aimlessly, while the treasure is right there with you. The wealth within you is unimaginable.
In search of fulfillment, you wander aimlessly, while the treasure is right there with you. The wealth within you is unimaginable.
Osho







