New feature to prevent nudity on Instagram

इंस्टाग्राम पर न्यूडिटी को रोकने वाला नया फीचर

न्यूडिटी को रोकने के लिए इंस्टाग्राम एक बड़े फीचर पर काम कर रहा है। इंस्टाग्राम एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद डायरेक्ट मैसेज में आने वाले न्यूडिटी वाली तस्वीरें ऑटोमैटिक ब्लर (धुंधली) हो जाएंगी। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉग में दी है। सेक्सुअल स्कैम और इमेज अब्यूज रोकने की दिशा में कंपनी का यह एक नया अपडेट है। इससे सेक्सुअल एक्सटॉर्शन और सेक्सटॉर्शन पर लगाम लगेगी।

Instagram is working on a big feature to stop nudity. Instagram is working on a feature which will automatically blur nudity pictures sent in direct messages. Instagram has given this information in its blog. This is a new update from the company towards stopping sexual scams and image abuse. This will curb sexual extortion and sextortion.

Changes in WhatsApp contact list

व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट लिस्ट में बदलाव

मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप कथित तौर पर एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप यूजर को अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट लिस्ट में दोस्तों को जोड़ने और उसके ऑर्डर को बदलने की छूट मिलेगी। साथ ही, यूजर्स अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किसी को हटा भी सकते हैं। व्हाट्सऐप के यूजर इंटरफेस में नए बदलाव के साथ यह फीचर जोड़ा जाएगा। अपडेट्स और कॉलिंग वाले टैब के साथ फेवरेट कॉन्टैक्ट का भी टैब मिलेगा।

Meta-owned instant messaging platform WhatsApp is reportedly testing a new feature. According to the report, WhatsApp users will be allowed to add friends to their favorite contact list and change its order. Additionally, users can also remove anyone from their favorite contact list. This feature will be added with new changes in the user interface of WhatsApp. Along with updates and calling tabs, you will also get a tab for favorite contacts.

Meta partners with Qualcomm

मेटा ने क्वालकॉम के साथ साझेदारी की

मेटा ने एआई चैटबॉट का एक नया वर्जन लामा-3 पेश किया है। स्मार्टफोन चिपमेकर क्वालकॉम के क्वालकॉम Do Meto स्नैपड्रैगन के साथ लॉन्च होने वाले फ्यूचर डिवाइस में मेटा एआई लामा-3 का सपोर्ट मिलेगा।

Meta has introduced a new version of AI chatbot, Llama-3. Smartphone chipmaker Qualcomm’s future device to be launched with Qualcomm Do Meto Snapdragon will have support for Meta AI Lama-3.

Record ‘Selfie GIF’ feature

‘सेल्फी जीआईएफ’ रिकॉर्ड की सुविधा

गूगल ने अपने मैसेज एप के लिए एक नया फीचर पेश किया है। नए अपडेट के बाद गूगल मैसेज एप में तीन सेकेंड की सेल्फी जीआईएफ फाइल रिकॉर्ड करके भेजी जा सकेगी। इसके लिए रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलेगा।

Google has introduced a new feature for its message app. After the new update, a three-second selfie GIF file can be recorded and sent in the Google Message app. For this, recording option will be available.

AI feature comes on Evernote

एवरनोट पर आया एआई फीचर

नोट्स बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एवरनोट एप को स्मार्ट एआई फीचर से लैस कर दिया गया है। एवस्नोट एय नोट्स बनाने के लिए टेक्स्ट, फोटो और वीडियो का विकल्प देता है। इसमें कई एडिटिंग टूल्स भी हैं।

The Evernote app used for making notes has been equipped with smart AI feature. Evesnote gives you the option of text, photo and video to create notes. It also has many editing tools.

Creative presentation will be made with AI copilot

एआई कोपायलट से क्रिएटिव प्रजेंटेशन बनेगी

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई कोपायलट एप को अपने वर्कस्पेस एप पावरपाइंट के साथ जोड़ा है। कोपायलट माइक्रोसॉफ्ट पावरपाइंट एआई पावर्ड सहायक है। इसके जरिए आसानी से प्रजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। इस प्रजेंटेशन को यूजर अपनी टीम के सदस्यों के साथ साझा, एडिट और कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।

Microsoft company has integrated Artificial Intelligence i.e. AI Copilot app with its workspace app PowerPoint. CoPilot is a Microsoft PowerPoint AI powered assistant. Through this you can easily prepare a presentation. Users can also share, edit and make some changes to this presentation with their team members.

Audio based airchat launched

ऑडियो बेस्ड एयरचैट लांच हुआ

तकनीकी दुनिया में एक नया सोशल मीडिया एप एयरचैट है, जो सिर्फ ऑडियो बेस्ड एप है। एयरचैट एप में किसी पोस्ट के लिए स्मार्टफोन के माइक्रोफोन में बोल सकते हैं। इसके बाद ये एप खुद ही उस वॉयस को ट्रांसक्राइब करके वॉयस के साथ एक फीड के तौर पर तैयार हो जाएगा। एयरचैट एप में वॉयस नोट्स के जरिए फीड को तैयार किया जाएगा।

A new social media app in the technological world is AirChat, which is only audio based app. You can speak into the smartphone’s microphone for a post in the AirChat app. After this, this app itself will transcribe that voice and prepare it as a feed with the voice. The feed will be prepared through voice notes in the AirChat app.

sticker pack will be available on whatsapp

व्हाट्सएप पर स्टिकर पैक मिलेगा

वाबीटाइंफो के अनुसार व्हाट्सएप में जल्द नया फीचर जुड़ने वाला है। इससे यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर 32 नए स्टिकर पैक का सुझाव मिलेगा। व्हाट्सएप ने इस साल की शुरुआत में स्टिकर मेकर टूल को लॉन्च किया था। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद की फोटो का स्टिकर बनाकर शेयर कर सकते हैं। अब मैसेजिंग ऐप स्टिकर फीचर में नई सुविधा जोड़ने की तैयारी कर रहा है।

According to Wabitinfo, a new feature is going to be added to WhatsApp soon. This will suggest 32 new sticker packs to users on the platform. WhatsApp launched the sticker maker tool earlier this year. Through this feature, users can create and share stickers of photos of their choice on the platform. Now the messaging app is preparing to add a new feature to the sticker feature.

Searching in threads will be easier with the new feature

नए फीचर से थ्रेड्स में सर्च करना आसान होगा

मेटा थ्रेड्स के एक नए फीचर पर काम कर रही है जिसके आने के बाद थ्रेड्स पर किसी भी टॉपिक को सर्च करने में आसानी होगी। थ्रेड्स पर मेटा ने रिसेंट फिल्टर की टेस्टिंग शुरू की है। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने दी है। फिलहाल थ्रेड्स पर रिसेंट फिल्टर की टेस्टिंग हो रही है।

Meta is working on a new feature of threads, after which it will be easy to search any topic on threads. Meta has started testing recent filters on threads. This information has been given by Adam Mosseri, head of Instagram. Currently, recent filters are being tested on threads.

New feature ‘Recently Online’ on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर नया फीचर ‘रिसेंटली ऑनलाइन’

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के अनुभव को लगातार बेहतर करने के लिए निरंतर अंतराल पर कोई ना कोई नया और आकर्षक फीचर पेश करता रहता है। व्हाट्सऐप पर ऐसा फीचर मिलने वाला है कि, जिसके जरिए पता चल पाएगा कि कुछ देर पहले तक उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से कौन- कौन ऑनलाइन थे। इस खास फीचर का नाम रिसेंटली ऑनलाइन है।

To continuously improve the experience of its users, WhatsApp keeps introducing some new and attractive feature at regular intervals. Such a feature is going to be available on WhatsApp, through which one will be able to know who from their contact list was online till some time ago. The name of this special feature is Recently Online.