Notes will be added to WhatsApp contact

व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट में जुड़ेंगे नोट्स

व्हाट्सऐप एक नए नोट्स फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर कॉन्टैक्ट्स में नोट अटैच कर पाएंगे। व्हाट्सऐप वेबसाइट वेबीटाइंफो ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स में नोट्स अटैच करने के लिए एक नई सुविधा पर काम कर रहा है। यह नोट हमेशा प्राइवेट होते हैं, इसलिए अन्य कॉन्टैक्ट इन्हें देख या उन तक नहीं पहुंच पाएंगे। यह वर्तमान में एक स्पेशल बिजनेस टूल है, इसलिए यह शुरुआत में स्टैंडर्ड व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

WhatsApp is working on a new notes feature. With its help, users will be able to attach notes to contacts. WhatsApp website Webitainfo has given this information. According to the report, WhatsApp is working on a new feature to attach notes to contacts. These notes are always private, so other contacts won’t be able to see or access them. This is currently a special business tool, so it won’t be available to standard WhatsApp accounts initially.

There will be private space in Android 15

एंड्रॉयड 15 में होगा प्राइवेट स्पेस

एंड्रॉयड 15. की घोषणा अगले माह होगी। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल एंड्रॉयड 15 के साथ प्राइवेट स्पेस पर काम कर रहा है। इसमें एप्स, फाइल आदि को छिपा सकेंगे।

Android 15 will be announced next month. According to the report, Google is working on private space with Android 15. You will be able to hide apps, files etc. in this.

WhatsApp interface will change

व्हाटसऐप इंटरफेस बदल जाएगा

व्हाट्सऐप कंपनी एप के इंटरफेस में बदलाव कर रही है। अपडेट ट्रे को रीडिजाइन किया जा रहा है। वाबीटाइंफो के अनुसार, व्हाट्सऐप ड्राइंग एडिटर स्क्रीन के कलर टूल्स के लिए बॉटम बार के इंटीग्रेशन में लगा हुआ है।

WhatsApp company is making changes in the interface of the app. The update tray is being redesigned. According to Wabitinfo, WhatsApp is working on the integration of the bottom bar for the color tools of the drawing editor screen.

X launches passkey support

एक्स ने पासकी सपोर्ट लॉन्च किया

एक्स ने पासकी का सपोर्ट दुनिया के सभी आईओएस यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया। यह फीचर वेब और एंड्रॉयड के लिए जल्द उपलब्ध होगा। इस फीचर में लीक का खतरा नहीं है।

X launched Passkey support for all iOS users in the world. This feature will soon be available for web and Android. There is no risk of leakage in this feature.

Google will soon release lookup feature

गूगल जल्द लुकअप फीचर जारी करेगा

गूगल एक और नए फीचर लुकअप पर काम कर रहा है। इसके बाद व्हाट्सऐप एप के कॉल की हिस्ट्री फोन एप में दिखेगी। फीचर आने के बाद आप किसी भी अनजान नंबर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसी साल मार्च में जापान में रोलआउट किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में लुकअप फीचर को सभी के लिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा गूगल एक और नए अपडेट पर काम कर रहा है।

Google is working on another new feature lookup. After this, the call history of WhatsApp app will be visible in the phone app. After the launch of the feature, you can get information about any unknown number. It was rolled out in Japan in March this year. According to a report, the lookup feature will be released to everyone in the coming time. Apart from this, Google is working on another new update.

iOS 17.5 update coming soon

आईओएस 17.5 अपडेट जल्द आएगा

आईओएस 17.5 अपडेट मई में लॉन्च किया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में आईफोन यूजर सीधे डेवलपर की वेबसाइट से ऐप डाउनलोड कर सकेंगे। आईओएस बीटा वर्जन में एप्पल बुक्स, होम स्क्रीन पर पॉडकास्ट विजिट जैसी चीजों के डिजाइन में बदलाव हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद है कि अगले कुछ बीटा वर्जन्स में और भी फीचर्स आने वाले हैं।

iOS 17.5 update can be launched in May. According to a media report, iPhone users in Europe will be able to download the app directly from the developer’s website. There have been changes in the design of things like Apple Books, Podcast visit on the home screen in the iOS beta version. According to the report, it is expected that more features will be coming in the next few beta versions.

Microsoft will build a new AI hub in London

माइक्रोसॉफ्ट लंदन में नया एआई हब बनाएगा

टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक नया एआई हब खोलने की घोषणा की है। यह घोषणा कोपायलट सहित अपने उपभोक्ता एआई उत्पादों और अनुसंधान को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए नया माइक्रोसॉफ्ट एआई संगठन बनाने के महीनों बाद की गई है। कंपनी के अनुसार, फाउंडेशन मॉडल के लिए विश्व स्तरीय टूलिंग बनाने के काम का नेतृत्व करेगा।

Tech giant Microsoft has announced the opening of a new AI hub in London, the capital of Britain. The announcement comes months after Microsoft created a new AI organization to help advance its consumer AI products and research, including Copilot. According to the company, the foundation will lead the work of creating world-class tooling for the model.

Contact feature in chat soon

चैट में कॉन्टैक्ट फीचर जल्द

व्हाट्सऐप में सजेस्टेड कॉन्टैक्ट फीचर यूजर को मिलने वाला है। इससे पहले यह फीचर कंपनी एंड्रॉयड यूजर के लिए रिलीज किया था। यूजर को चैटिंग करने के लिए कॉन्टैक्ट का सुझाव मिलेगा। वेबीटाइंफो ने एक रिपोर्ट में बताया कि फीचर पर काम शुरू हो गया है। मेन चैट सेक्शन में नीचे की तरफ नया चैट सेक्शन दिखाई देगा।

Users are going to get the suggested contact feature in WhatsApp. Earlier this feature was released by the company for Android users. The user will get suggested contacts for chatting. Webitainfo said in a report that work on the feature has started. A new chat section will appear at the bottom of the main chat section.

reply form gemini feature soon

रिप्लाई फॉर्म जेमिनी फीचर जल्द

गूगल एक नए जीमेल ऐप फीचर रिप्लाई फॉर्म जेमिनी पर काम कर रहा है। इसकी मदद से आने वाले ईमेल के लिए खुद-ब-खुद जवाब लिखने के सुझाव मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फीचर के इनेबल होने के बाद जेमिनी एआई ईमेल को पढ़कर तीन तरह का सुझाव देगा।

Google is working on a new Gmail app feature, Reply Form Gemini. With its help, you will get suggestions for automatically writing replies to incoming emails. According to the report, once the feature is enabled, Gemini AI will read the email and give three types of suggestions.

Google update will come soon for Android

एंड्रायड के लिए जल्द आएगा गूगल अपडेट

एंड्रॉयड यूजर के लिए गूगल का एक नया अपडेट पेश करने की तैयारी में है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गूगल जेमिनी टॉगल फीचर पेश करने वाला है। यह फीचर यूजर को साधारण सर्च वाले अनुभव को बदल देगा और बेहतर बना देगा।

Google is preparing to introduce a new update for Android users. According to a media report, Google is going to introduce Gemini toggle feature. This feature will transform and improve the user’s simple search experience.